Latest Updates
-
छठ पूजा 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं: अपनों को भेजें आस्था, भक्ति और सूर्य उपासना से भरे संदेश -
छठ पूजा 2026: कब है नहाय-खाय, खरना, संध्या और उषा अर्घ्य? जानें चारों दिन की तारीख, पूजा विधि और शुभ समय -
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं
बालों में लानी है जान तो घर पर बनाएं ये 5 भिंडी से बने हेयर मास्क
खुद की ब्यूटी बढ़ाने के लिये आज कल लड़कियों का रूझान प्राकृतिक चीजों की ओर दिखता मिल रहा है। आप को यूट्यूब और नेट पर इतने सारे ब्यूटी ब्लॉग मिल जाएंगे, जिस पर केवल DIY ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने ही सिखाए जाएंगे।
चाहे बात स्किन केयर की हो या फिर बालों के घनेपन और मजबूती की, भिंडी यानी ओकरा आपके काफी काम आ सकती है। क्या आप जानती हैं कि ओकरा में कितना ढेर सारा विटामन A और C और K होता है।
यही नहीं इसमें कॉपर, जिंक, फोलेट और पोटैशियम की भी मात्रा काफी ज्यादा होती है, जिससे ना केवल स्किन की चमक बढती है बल्कि खराब बालों की भी प्रॉब्लम्स सुधरती है। भिंडी बालों में नेचुरल शाइन भरती है।

1. बालों की ग्रोथ के लिये अदरक का हेयर मास्क
अदरक अपने एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों के लिए जाना जाता है। इसका गर्म प्रभाव है स्कैल्प में ब्लड फ्लो को बढा सकता है, जिससे बालों की ग्रोथ में मदद मिलेगी। एक अदरक लीजिये और उसे छील लीजिये। फिर इसे घिस कर इसका सारा रस निकाल लीजिये। अब इस अदरक के रस में थोड़ा नारियल तेल मिलाइये।
अगर आप चाहें तो इसमें थोड़ी सी ग्रीन टी मिला कर बालो को लंबा करने के लिये पैक बना सकती हैं। इस मिश्रणको बालों की जड़ों में लगाएं और आधे घंटे के लिये छोड़ दें। बाद में इसे गुनगुने पानी से धो लें। हेयर ग्रोथ के लिये इस पै को हफ्ते में दो बार लगाना है।
2. भिंडी और नींबू
बालों में इसका उपयोग करने के लिए आप भिड़ी को काटकर गर्म पानी में थोड़ी देर के लिए डाल दें और इसे ठंडा होने के लिए रख दें। अब इस पानी को छानकर एक अलग बर्तन में निकालकर, इसमें नींबू का रस मिलाए और अपने बालों पर लगाएं। थोड़ी ही देर बाद इसे पानी से धो लें। ऐसा करने से आपको खुद ही इसकी चमक का अनुमान होने लगेगा।

3. रूखे बालों के लिये हेयर मास्क
विटामिन के और सी, पोटेशियम, जस्ता और फोलेट युक्त भिंडी बालों को कंडीशन कर के रूसी की समस्या से छुटकारा दिलाती है। इसक लिये 8 से 9 भिंडी लें; उन्हें पानी में थोड़ा गाढा होने उबालें। फिर इसे आंच से उतारें और उसमें 1 चम्मच शहद मिलाएं। फिर इसे ठंडा होने दें। इसे ठंडा होने के बाद, इसे अपने सिर पर और अपने बालों पर लगाएं। इसे आधे घंटे के लिए छोड़ दें और फिर पानी से धो लें। यह भिंडी का हेयरमास्क प्राकृतिक रूप से आपके बालों से रूखापन मिटाएगा।
4. डल बालों के लिये आलू का हेयर पैक
आलू में बहुत सारे विटामन और मिनरल्स होते हैं। बेजान बालों में आलू थोड़ी शाइन भरने के काम आता है। आलू से जूस निकालें और उसमें नारियल तेल मिक्स करें। फिर इससे अपने सिर पर हल्के हल्के 5 मिनट तक मसाज करें। इसे अपने बालों पर भी जरुर लगाएं। उसके बाद अपने बालों को बांध लें और 30 मिनट के बाद गुनगुने पानी से सिर को धो ले।
5. बालों के लिये कंडीशनर
भिंडी को उबालें, फिर इसका पानी ठंडा कर लें। फिर इसमें नारियल का तेल मिक्स करें और थोड़ा गरम कर लें। आपका कंडीशनर तैयार है। अगर आप चाहें तो इसमें थोड़ा सा एलो वेरा जैल या फिर शहद मिक्स करसकती हैं। इससे आपके बालों को पूरा पोषण मिलेगा।



Click it and Unblock the Notifications
