Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
जानें क्या है बालों में कंघी करने का सही तरीका
हम सभी अपने बालों से बेहद प्यार करते हैं और इनकी सुंदरता को बढ़ाने के लिए कई अलग-अलग तरीकों का इस्तेमाल भी करते हैं।
लेकिन प्रदूषण और रसायनों की वजह से बाल अपनी प्राकृतिक चमक खोने लगते हैं और उनका टेक्सचर भी बिगड़ जाता है।
इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए हम ना जाने कितने प्राकृतिक नुस्खे और दवाएं लेते हैं ताकि किसी ना किसी तरह हमारे बाल स्वस्थ बने रहें।
बहुत प्रयास करने के बाद भी कई बार हम अपने बालों को झड़ने और खराब होने से बचाने में विफल हो जाते हैं और हमारे बाल लगातार गिरते रहते हैं और कभी-कभी बालों का झड़ना बहुत ज्यादा हो जाता है।
रसायनों और पर्यावरण के अलावा किसी बीमारी या हार्मोंस में बदलाव के कारण भी बालों पर बुरा असर पड़ता है। इसे नज़रअंदाज़ तो नहीं किया जा सकता लेकिन आप अपने बालों को अत्यधिक झड़ने से बचा जरूर सकते हैं।
आप ऐसी कई तकनीकों और नुस्खों के बारे में जानती होंगी तो बालों को खराब होने से बचाते हैं लेकिन तब भी आप अपने बालों को लेकर एक गलती कर जाते हैं। आपको शायद पता नहीं होगा लेकिन बालों को गलत तरीके से कंघी करने से भी उन्हें नुकसान पहुंचता है और वो झड़ने लगते हैं।
बालों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए कंघी करना सबसे सामान्य चीज़ है लेकिन गलत तरीके से कंघी करने से बालों को नुकसान पहुंचता है। आज हम आपको बता रहे हैं कि किस तरह आप अपने बालों को गलत तरीके से कंघी करते हैं और आपको किस तरह से अपने बालों को कंघी करनी चाहिए ताकि आपके बाल और स्कैल्प दोनों ही सुरक्षित रहें।

1. कंघी करने की दिशा
सभी लोगों को कंघी करने की सही दिशा के बारे में पता नहीं होता है। सामान्य तौर पर हम सभी जड़ों से लेकर नीचे तक कंघी करते हैं लेकिन से गलत तरीका है। इससे बालों की जड़ें कमजोर होती हैं। कंघी हमेशा नीचे से शुरु कर जड़ों तक करें। धीरे-धीरे उलझे बालों को सुलझाते हुए नीचे से ऊपर जाएं।

2. हेयर प्रॉडक्ट्स लगाने के बाद ना करें कंघी
अगर आपने कोई हेयर मास्क, पेस्ट, क्रीम या अन्य कोई हेयर प्रॉडक्ट लगाया है तो बालों को धोने से पहले और बाद में कंघी ना करें। इन प्रॉडक््टस को लगाने के बाद कई लोग उलझे हुए बालों को सुलझाने लगते हैं लेकिन ये तरीका आपके बालों को नुकसान पहुंचा सकता है।
हेयर प्रॉडक्ट्स लगाने के बाद बालों को कंघी की बजाय अपनी अंगुलियों से सुलझाना ज्यादा बेहतर रहेगा।

3. बालों को धोने के बाद कंघी ना करें
बालों को धोने के बाद सारे बाल उलझ जाते हैं और आमतौर पर ऐसा सभी के साथ होता है। गीले बालों में कंघी कर उन्हें सुलझाना गलत है। ऐसा करने से बालों की जड़ें कमज़ोर होती हैं और जब बाल गीले होते हैं तो उनके आसानी से टूटने की संभावना भी बहुत ज्यादा होती है। बालों को सूखने दें और उसके बाद ही नीचे से लेकर ऊपर जड़ों तक कंघी करें। गीले बालों में कंघी करने की भूल कभी ना करें।

4. पीछे की तरफ से ना करें कंघी
बचपन से ही हमने अपनी माओं को पीछे की तरफ से कंघी करते हुए देखा होता है और हमें बताया जाता है कि पीछे की ओर से कंघी करने से बाल घने, मजबूत और स्वस्थ बनते हैं। लेकिन ये सिर्फ एक झूठ है और कुछ नहीं। पीछे की तरफ से कंघी करना आपके बालों को नुकसान पहुंचाती है और इससे बालों का झड़ना और गिरना बहुत ज्यादा बढ़ जाता है।
सीमित समय तक ही बालों में कंघी करें और बार-बार बालों में कंघी के इस्तेमाल को अपनी आदत ना बनाएं। इससे बाल तो खराब होंगें ही साथ ही स्कैल्प पर भी बुरा असर पड़ता है।



Click it and Unblock the Notifications
