Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
शादी के दिन हेयरस्टाइल को लेकर दुल्हनों को नहीं करनी चाहिए ये गलतियां
जिंदगी में शादी बस एक बार ही होती है और इस दिन हर कोई सबसे खास और खूबसूरत दिखना चाहता है।
इस दिन हर लड़की आकर्षण का केंद्र बनना चाहती है। वो चाहती है कि इस दिन हर किसी नज़र बस उसी पर टिकी रहे।
आपकी पूरी लुक में कपड़ों से लेकर मेकअप और फिर एसेसरीज़ पर ध्यान दिया जाता है। लेकिन बालों का क्या ?
दुल्हन के लिए हेयरस्टाइल पर ध्यान देना भी बहुत जरूरी होता है। इससे या तो आपकी सुंदरता में चार चांद लग सकते हैं या फिर वो पूरी तरह से बिगड़ सकती है।

अपनी शादी के दिन हेयरस्टाइल को लेकर आपको कुछ गलतियां करने से बचना चाहिए वरना ये आपके सबसे खास दिन को बिगाड़ सकती हैं।
अगर आप अपनी शादी के दिन सबसे ज्यादा खूबसूरत दिखने की ख्वाहिश रखती हैं तो इस आर्टिकल को जरूर पढ़ें।
आमतौर पर अपनी शादी वाले दिन दुल्हनें हेयरस्टाइल को लेकर ये आम गलतियां कर बैठती हैं और इस वजह से उनका पूरा लुक ही खराब हो जाता है।
तो चलिए जानते हैं कि वेडिंग डे पर दुल्हनों को अपने हेयरस्टाइल को लेकर क्या गलतियां नहीं करनी चाहिए।

सस्ते हेयर एक्सटेंशन से दूर रहें
किसी भी जगह से हेयर एक्सटेंशन करवाने की गलती ना करें। जब तक कि आपको अपने असली बालों से मिलता हुआ रंग ना मिल जाए तब तक हेयर एक्टेंशन करवाने की भूल ना करें। अपने लिए हेयर कलर खुद ही चुनें क्योंकि पार्लर में आपको सस्ती क्वालिटी का हेयर कलर चिपकाया जा सकता है।

ऊंचे पफ बनाने से बचें
बहुत ऊंचा पफ आपकी खूबसूरती को कम कर सकता है। ज्यादा ऊंचा पफ बनाने से आपका सारा लुक ही खराब हो सकता है। इसलिए पफ को सामान्य ऊंचाई पर ही बनवाएं।

ताज़ा फूलों का करें प्रयोग
हेयरस्टाइल में ताज़े फूल सबसे ज्यादा अच्छे लगते हैं। इन्हें आप अपनी पसंद के अनुसार बालों में लगवा सकती हैं। ऐसा ना हो कि आप अपनी शादी वाले दिन फूलों का गुलदस्ता बनकर पहुंच जाएं। अकसर लड़कियां अपने हेयरस्टाइल में बहुत ज्यादा फूल लगवा लेती हैं जोकि भद्दा लगता है।

ज्यादा से ज्यादा बॉबी पिंस का प्रयोग
अगर आप जूड़ा या ऐसा ही कोई हेयरस्टाइल बनवा रहीं हैं तो आपको कई सारी बॉबी पिंस का प्रयोग करना चाहिए। अगर चेहरे पर बाल आते रहेंगें तो आपका पूरा लुक खराब हो सकता है।

ज्यादा गहरे और चमकीले हेयर कलर से रहें दूर
वेडिंग डे पर अपने हेयर कलर को सादा ही रखेंगीं तो बेहतर होगा। ज्यादा बोल्ड और ब्राइट कलर्स का प्रयोग ना करें। इससे आपका वेडिंग लुक बिगड़ सकता है।

ट्रायल लेना बिलकुल ना भूलें
फेशियल और मसाल में व्यस्त होने के कारण आप अपने बालों पर पूरा ध्यान नहीं दे पाती हैं। बेहतर होगा अगर आप शादी से पहले हेयरस्टाइल ट्रायल भी करवा लें। इससे आपको पहले ही पता चल जाएगा कि आपको कौन-सा हेयरस्टाइल सबसे ज्यादा सूट करेगा।

बालों पर बहुत ज्यादा स्प्रे ना करें
अपने हेयर स्टाइलिस्ट को बालों पर बहुत ज्यादा स्प्रे करने के लिए मना कर दें। हेयर स्प्रे से हेयरस्टाइल एक ही जगह टिका रहता है लेकिन बहुत ज्यादा हेयर स्प्रे का प्रयोग करने से ये अपनी जगह से गिर सकता है। आमतौर पर दुल्हनों के हेयरस्टाइल में ये गलती सबसे ज्यादा होती है इसलिए आपको इससे बचकर रहना है।



Click it and Unblock the Notifications
