Latest Updates
-
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान
हेयर स्क्रब रेसिपी बनाने और इस्तेमाल करने के घरेलू तरीके
बालों पर नेचुरल प्रोडक्ट का इस्तेमाल करना संभव नहीं होता है लेकिन अगर आपके घर में प्राकृतिक संसाधन उपलब्ध है तो आप उनका इस्तेमाल अवश्य करें। इससे बालों का स्वास्थ्य अच्छा होगा।
जिस तरह से हम अपनी त्वचा की देखभाल करते हैं उसी तरह से हमें अपने बालों की देखभाल भी करनी चाहिए।
बालों को एक्सफॉलीटेशन ट्रीटमेंट देने से पहले, आपको इसके गुणों और अवगुणों के बारे में अवश्य जानना होगा। इसे घर पर भी आप कुछ सरल टिप्स को ध्यान में रखकर कर सकती हैं।

इसे करने के लिए आपको कुछेक प्रकार के हेयर पैक के बारे में जानना जरूरी है ताकि वो आपके बालों को पूरा लाभ दें। ऐसे ही कुछ हेयर पैक निम्न प्रकार हैं:

1. बेकिंग सोडा, शैम्पू और टी ट्री ऑयल
इसके लिए आपको बराबर मात्रा में सभी सामग्रियों को आपस में मिश्रित करना होगा।
जब बेकिंग सोडा और शैम्पू अच्छे से मिल जाएं तो आप इसे थिक हेयर मास्क की तरह इस्तेमाल करें और शैम्पू की इस्तेमाल बालों पर मलें।
स्क्रब करने के लिए आप टी ट्री ऑयल को डालना बिल्कुल न भूलें।
अपने लॉक्स के लिए हेयर स्क्रब करना न भूलें।
इसके बाद, अपने बालों की जड़ों पर ध्यान दें और त्वचा पर अच्छे से सफाई करें।
इस स्क्रब करने के पांच मिनट बाद बालों को किसी शैम्पू से धुलकर कंडीशनर कर लें।

2. सी सॉल्ट स्कल्प स्क्रब -
लोकल मार्केट में आपको कहीं भी सी सॉल्ट मिल जाएगा। आप उसे खरीद लें और चार चम्मच सी सॉल्ट को पूरी तरह से नारियल के तेल में भिगो लें।
ये एक अच्छा स्क्रब बनता है। अब इसे आप अपने बालों पर स्क्रब की तरह लगाएं।
अगर इसका टेक्सचर सही नहीं आ रहा है तो आप इसे सही करने के लिए पानी या हेयर जैल मिला सकती है।
अब अपने बालों को दो या तीन हिस्सों में विभाजित कर लें और इस पर ये स्क्रब लगाएं।
अंत में बालों को शैम्पू करके कंडीशनर कर लें। इससे आपके बाल अच्छे हो जाएंगे।

3. आवश्यक तेलों के साथ सुगर हेयर स्क्रब -
हेयर स्क्रब के लिए आवश्यक तत्व, चीनी और नारियल का तेल होता है। इसमें आप लैवेंडर ऑयल या जैसमीन ऑयल भी मिला सकते हैं।
चीनी, ऑयल और आवश्यक तेल को आपस में अच्छे से मिला लें और फिर इसे गाढ़ा पेस्ट बना लें।
इसे पेस्ट को बालों पर 15मिनट के लिए लगाएं और फिर शैम्पू कर लें।

4. आवश्यक तेलों के साथ कॉर्नमिल पेपरमिंट स्क्रब -
¼ कप कॉर्नमैल के साथ ¼ कप शैम्पू मिक्स करें। इसमें तेल मिलाना एक अन्य विकल्प है। जिससे बालों को फ्रैग्नेंस और नमी मिलती है जिसे आप अपनी इच्छानुसार मिला सकती हैं।
इस स्क्रब को करने से ये बालों में एक्सफॉलिएटर की तरह काम करता है। इसके बाद आप बालों को अच्छी तरह से शैम्पू से वॉश कर लें।
कॉर्नमिल पिपरमेंट स्क्रब, बालों के लिए एक मैजिक बैंड के रूप में जाना जाता है। जो सिर में ब्लड़ फ्लो बढ़ा देता है और सिर की त्वचा को स्वस्थ बनाता है।

5. ब्राउन शुगर और ऑलिव ऑयल स्क्रब -
दो साधारण तत्व - ऑलिव ऑयल और ब्राउन शुगर है जिन्हें बराबर मात्रा में मिला लें।
आपके बालों की लम्बाई और मोटाई पर निर्भर करता है कि आपको कितनी सामग्री को मिलाना है।
इस मिश्रण को बालों पर अंदर तक अच्छी तरह से लगा लें और फिर स्क्रब कर लें। इसके बाद, बालों को वॉश करके कंडीशनिंग कर लें।

6. अंडे की जर्दी से स्क्रब -
अंडे की जर्दी, दही, नमक और अरंडी का तेल, इन सभी को एकत्रित कर लें।
अब दो अंडों की जर्दी लें और एक कटोरे में दही लें। इसमें एक चम्मच नमक और एक चम्मच अरंडी का तेल यानि कैस्टर ऑयल मिलाएं।
इसे पतला रखें और बालों पर लगाकर स्क्रब करने के बाद शॉवर कैप पहन लें।
कैप् पहनने से पहले 10मिनट तक मसाज करना अनिवार्य है। उसके बाद, 15 मिनट तक यूँ ही छोड़ दें।
अब माइल्ड शैम्पू से बालों को वॉश कर लें।

7. एस्प्रीन और पानी -
एस्प्रीन के कई इस्तेमाल आपने सुने होंगे लेकिन अगर आप 6 से 8 एस्प्रीन को पानी में भिगो दें और उन्हें धोल लें तो ये बालों के लिए हेल्दी होगी।
इस पेस्ट को बनाने के बाद आप इसे ब्रश की मदद से बालों पर अच्छी तरह से लगाएं। इससे बालों की भीतरी त्वचा पर होने वाले दाने भी सही हो जाएंगे।
लेकिन इसे आपको बालों में सही से लगाना होगा और कुछ समय बाद बालों को अच्छी तरह से धुलना होगा।

8. ब्राउन शुगर, ओटमील, हेयर कंडीशनर और एसिन्थियल ऑयल्स हेयर स्क्रब
इसे तैयार करने में अधिक समय लग सकता है लेकिन ये वाकई में लाभप्र होता है और इससे कई सारी बालों सम्बंधी समस्याएं दूर हो सकती हैं। इसके लिए आधा कटोरा ब्राउन शुगर लें और इतना ही ग्राउंड ओटमील लें।
इब इसमें दो कैप हेयर कंडीशनर मिलाएं और मिश्रित करें। बाद में आवश्यक तेल मिला दें। आप जोजोबा, टी ट्री ऑयल, लैवेंडर ऑयल या रोजमेरी ऑयल का इस्तेमाल कर सकती हैं।
बाद में इस मिश्रण को किसी ब्रश की मदद से बालों पर अच्छे से लगा लें। सर्कुलर मोशन में बालों की मसाज करें और बाद में उन्हें अच्छे से धुल लें।



Click it and Unblock the Notifications
