Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
जानिए कैसे बालों को डेमेज होने से बचाया जा सकताा है?
बाल कई कारणों से ख़राब हो जाते हैं, चाहे वह हीट स्टाइलिंग के कारण हो या बालों की उचित देखभाल न करने के कारण हो। तो यदि आपके बाल डेमेज्ड हैं तो यहां हम आपको कुछ उपाय बता रहे हैं। यह डेमेज अधिकतर बालों के सिरों पर दिखाई देता है क्योंकि स्कैल्प से निकलने वाला तेल बालों के सिरों तक नहीं पहुँच पाता। यही कारण है कि बालों के सिरों पर अधिक शैंपू नहीं लगाना चाहिए क्योंकि वे पहले से ही बहुत शुष्क होते हैं। तो यहां हम आपको कुछ उपाय बता रहे हैं ताकि आप अपने बालों को और अधिक खराब होने से बचा सकें।

1. कंडीशनिंग: जब आप अपने बालों को कंडीशन करते हैं तो ध्यान रहे कि आप अपने बालों के सिरों पर ज़्यादा ध्यान दें। यदि आप अपने बालों को पूरी लंबाई में कंडीशन करते हैं तो आपके बाल चिपचिपे और भारी हो सकते हैं। बालों को डैमेज से बचाने के लिए शैंपू करने के बाद कंडीशनिंग बहुत ज़रूरी है।

2. शैंपू: शैंपू करने से पहले अपने बालों में कंघी कर लें ताकि बालों में कोई गांठें न रहे। और जब भी शैंपू करें तब सिर पर ऊपर की ओर अधिक ध्यान केंद्रित करें, सिरों के ओर नहीं।

3. ट्रिम: बालों के डेमेज्ड और मृत सिरों को निकालने के लिए उन्हें नियमित अंतराल पर ट्रिम कराएँ। बालों के बहुत अधिक डेमेज होने पर बालों की वृद्धि रुक जाती है।

4. हॉट ऑइल मसाज: यदि आपके बाल डेमेज्ड हैं तो यह सबसे आसान उपाय है। अपनी पसंद के तेल जैसे नारियल का तेल या बादाम का तेल लें और उसे गर्म करके इस तेल से सिर की त्वचा की मालिश करें। इससे स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन (रक्त परिसंचरण) बढ़ता है जिससे बाल स्वस्थ और चमकीले होते हैं तथा बालों का विकास भी होता है।

5. घर में ही हेयर स्पा करें: घर में ही हेयर स्पा करें। इससे आपका समय और पैसा दोनों बचेगा और आपके बाल बहुत जल्दी अच्छे दिखने लगेंगे।



Click it and Unblock the Notifications
