Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
बाजारू शैंपू और तेल छोड़िये और अपनाइये गुड़हल का फूल

बहुत से लोंगो को बालों की बहुत ही ज्यादा समस्या होती है, जिसके लिये वे महंगे-महंगे तेल और शैंपूज़ पर बेहिसाब पैसे खर्च करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं गुड़हल के फूलों में ऐसा जादुई असर है कि वह आपके खराब बालों को इतना अच्छा बना सकता है कि उसके सामने बड़ी बड़ी कंपनियों के तेल और शैंपू भी फेल हो जाएं।
गुड़हल के फूल ना केवल बगीचे की शोभा बढाते हैं बल्कि आपके बालों को भी मजबूती और शाइन से भरते हैं। गुड़हल के फूल और उसकी पत्तियां दोंनो ही चीज़े काम में लाई जा सकती हैं। अगर आपके बाल असमय ही ग्रे हो रहे हैं या फिर गंजापन हो रहा है तो गुड़हल का तेल लगाएं।
आप गुड़हल का शैपू या फिर तेल भी आराम से घर पर तैयार कर सकते हैं। इसके अलावा गुड़हल के पत्तों और इसके फूल से बना पेस्ट बालों के लिये प्राकृतिक हेयर कंडीशनर का काम कर सकता है। अगर आपको अपने बालों को घना करना है तो जैतून या नारियल के तेल में गुडहल के पत्तों को पीस कर मिला कर हल्का गरम कर लें और सिर पर 30 मिनट के लिये लगा लें। इसके बाद गुनगुने ेन को धो लें। ऐसा करने से बालों में चमक आएगी और बाल मजबूत तथा घने बनेंगे।

#1. बालों की ग्रोथ बढ़ाए
गुड़हल के फूल में पोषक तत्व जैसे अमीनो एसिड होते हैं जो केरातिन उत्पादन करने के लिए जरूरी होते हैं। इस फूल के साथ बालों का तेल बनाना भी आसान है। आपको बस एक मुट्ठी भर ताजा हिबिस्कस फूल और पत्तियां तथा 1 कप नारियल का तेल लेना है। पत्तियों और फूलों को ठीक से पेस्ट बना कर नारियल के तेल में मिलाना होगा। कुछ मिनटों के लिए मिश्रण को गरम करें और फर्क देखने के लिए इसे एक सप्ताह में तीन बार बालों में लगाएं।

#2. बालों को स्मूथ और शाइनी बनाए
गुड़हल के फूल का पावडर बनाएं आर उसमें एलो वेरा जैल मिलाएं। इस पेस्ट को हफ्ते में दो बार लगाएं। इससे ना केवल बालों में शाइन आएगी बल्कि बाल मजबूत भी बनेगें।

#3. बालों की सफाई करे
बालों में कैमिकल वाले शैंपू लगाने से बालों का नेचुरल ऑइल खतम हो जाता है। इससे बाल बेजान हो जाते हैं। घर पर ही गुड़हल के फूलों को पीस कर उसमें बेसन और पानी मिला कर शैंपू तैयार करें और हफ्ते में दो बार उससे बालों को धोइये।

#4. बालों को डीप कंडीशन करे
बालों को नम करने के लिये फूल और पत्तियां काफी उपयोगी होती हैं। 8 गुड़हल के फूलों को पीस कर उसमें जरुरतभर का पानी मिलाएं। फिर इसे सिर पर लगाएं और 1 घंटे बाद सिर को धो लें।

#5. रूसी और खुजली दूर करे
गुड़हल में astringent गुड़ होते हैं जो सिर में निकलने वाले अत्यधित तेल को निकलने से रोकते हैं। यह गुड़ सिर को ठंडा रखने तथा स्कैल्प को स्मूथ बनाने में मदद करता है। इससे रूसी और खुजली दूर होती है। अपने सिर पर मेंहदी, नींबू का रस और गुड़हल के फूलों का मिश्रण तैयार करें। इस पेस्ट को सिर पर लगाएं और असर देंखे।

#6. बालों का झड़ना रोके
अगर आपके बाल झड़ रहे हैं तो गुड़हल के फूलों का उपयोग करें। इसमें विटामिन सी और अमीनो एसिड होता है जो कि ब्लड सर्कुलेशन को ठीक रखता है और बालों की ग्रोथ को बढ़ाता है। आप चाहें तो इससे बालों के लिये तेल भी बना सकती हैं।

#7. बालों का सफेद होना रोके
यह एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन से भरा है जो कि मेलानिन का उत्पादन करता है और बालो को नेचुरल कलर प्रदान करने में मदद करता है। आयुर्वेद में इसे प्राकृतिक डाई की तरह उपयोग करने को बताया गया है।

#8. बालों को टूटने से बचाता है
प्रदूषण, कैमिकल्स और तनाव आदि से बालों पर बड़ा बुरा असर पड़ता है। अगर बाल बहुत ज्यादा टूटते हैं तो आप गुड़हल का प्रयोग कीजिये।



Click it and Unblock the Notifications
