Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
रूखे-सूखे बालों में जान डाल देगा यह दही हेयर पैक
क्या आप रूखे और बेजान बालों की समस्या से झूंझ रही हैं? हम आपको कुछ हेयर मास्क बता रहें हैं जो कि पूर्णतया प्राकृतिक सामग्री से बने हैं।
दही एक ऐसी चीज है जो बालों की क्वालिटी को ठीक करने के काम आता है। इसमें ढेर सारा प्रोटीन होता है जो बालों के लिये बेहद जरुरी है।

दही में मौजूद प्रोटीन से आपके बाल तो मजबूत होंगे ही साथ में रूसी से भी आपको मुक्ती मिलेगी। इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जिससे सिर की खुजली बंद हो जाएगी।
अगर आपके बाल रूखे या ड्राई हैंतो आप उन्हें दही लगा कर मुलायम बना सकती हैं। इसमें मौजूद लैक्टिक एसिड बालो में नमी छोड़ता है।

दही और नींबू
एक कटोरी में 2 चम्मच दही, कुछ बूंद शहद और नींबू का रस मिलाएं। सभी सामग्रियों को मिक्स करें और पेस्ट बनाएं। इस पैक को बालों की जड़ो पर लगाएं और आधे घंटे रूक कर धो लें। इससे बाल स्मूथ होंगे।

रूसी भगाने के लिये
एक कटोरी में 3 टीस्पून दही और 5 टीस्पून मेथी पावडर तथा 2 चम्मच प्याज का रस मिलाएं। इन्हें सिर पर लगाएं और 1 घंटे के बाद सिर धो लें। ऐसा हफ्ते में 2 बार करें, जब तक सिर की खुजली बंद ना हो जाए।

हेयर फॉल रोकने के लिये
मुठ्ठीभर हिना की पत्तियां लें और उसे मुठ्ठीभरा कडी पत्तियो के साथ मिक्स कर के पीस लें। फिर इसका 3 चम्मच पावडर ले कर उसमें 3 चम्मच दही मिलाएं। इसे सिर पर और बालों में लगाएं और 45 मिनट के लिये छोड़ दें। बाद में इसे किसी हल्के शैंपू से धो लें। इससे आपके बाल झड़ना कम हो जाएंगे।

बालों में शाइन लाने के लिये
एक कटोरे में आधी कप दही और 2 चम्मच आमले का पावडर मिलाएं। फिर उसमें 1 चम्मच मेथी पावडर और 1 चम्मच कडी पत्ती का पेस्ट डालें। इसमें पानी डाल कर पेस्ट तैयार करें और गीले बालों पर लगाएं। इस पेस्ट को 20 मिनट तक बालों में रखने के बाद हल्के गरम पानी से सिर को धो लें।



Click it and Unblock the Notifications
