Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
जानिये, बालों के अनुसार हेयर ऑइल कैसे चुनें
यहाँ बताया गया है कि किस प्रकार के बालों के लिए कौन सा तेल उपयोगी होता है। सप्ताह में एक बार गुनगुने तेल से मालिश करने से बालों को बहुत लाभ होता है।
विभिन्न प्रकार के बालों को विभिन्न प्रकार की देखभाल की ज़रूरत होती है। यदि आपके बाल ऑयली हैं तो आप ड्राई बालों के शैंपू का उपयोग नहीं कर सकती।
उसी प्रकार, आपको बालों के प्रकार के अनुसार ही बालों के लिए तेल का भी चुनाव करना चाहिए। सभी प्रकार के बालों के लिए तेल लगाना बहुत लाभदायक होता है, जी हाँ ऑयली बालों के लिए भी।
कभी कभी आपके सिर की त्वचा से निकलने वाला तेल बालों के सभी भागों तक नहीं पहुँच पाता और यह तेल बालों को मज़बूत और चमकीला बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और बालों के दूटने और गिरने जैसी समस्याओं से बचाता है।
अत: यहाँ बताया गया है कि किस प्रकार के बालों के लिए कौन सा तेल उपयोगी होता है। सप्ताह में एक बार गुनगुने तेल से मालिश करने से बालों को बहुत लाभ होता है।

सूखे बाल:
सूखे बाल बहुत जल्दी खराब होते हैं जैसे बालों का कमज़ोर होना और बालों का टूटना। इसके लिए गाढ़े और पोषक तेल जैसे ऑलिव ऑइल या बादाम के तेल का उपयोग करें जो अन्य प्रकार के बालों के लिए बहुत अधिक हो जाता है। इन तेलों से आपके बालों को आवश्यक पोषण मिलता है।

ऑयली बाल:
इस प्रकार के बालों के लिए हलके तेल जैसे आर्गन के तेल का उपयोग करना चाहिए। इससे आपके बालों की चमक वापस आ जाती है और बाल चिपचिपे भी नहीं होते जैसा कि अन्य तेल लगाने पर होता है।

सामान्य बाल:
इस प्रकार के बालों के लिए आप सभी प्रकार के तेलों का उपयोग कर सकते हैं विशेष रूप से नारियल के तेल का जो ऑलिव ऑइल या बादाम के तेल जितना भारी नहीं होता परंतु फिर भी बालों को बहुत पोषण प्रदान करता है।

डैंड्रफ:
डैंड्रफ सिर की त्वचा में होने वाला एक प्रकार का फंगल इंफेक्शन है। इसके लिए नीम का तेल या टी ट्री ऑइल बहुत अच्छा होता है क्योंकि इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं।

दोमुंहे बालों के लिए:
दोमुंहे बाल डेमेज्ड बालों का संकेत देते हैं। इसके लिए कैस्टर ऑइल (अरंडी का तेल) का उपयोग करें क्योंकि इसमें मोनोसेचुरेटेड फैट्स और ओमेगा फैटी एसिड्स प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
