Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
गर्मियों में बालों में पसीने की बदबू से निजात पाने के लिए अपनाइएं ये नुस्खें
कई लोगों को इस मौसम में बालों में भी पसीने आते हैं और बदबू आने की शिकायत भी होती है। जिसकी वजह से हेयर फॉल और ड्रेंडफ जैसी शिकायतें होती है।
गर्मियां आते ही शरीर में स्वेद-ग्रंथियां ज्यादा सक्रिय होती हैं, इसलिए गर्मियों में काफी पसीना आता है। शरीर से पसीना आना एक सामान्य प्रक्रिया है और पसीना आना शरीर के लिए बेहद अच्छा होता है।
लेकिन कभी कभी ज्यादा पसीना आना परेशानी का सबब बन जाता है कारण होता है बदबू। कई लोगों को इस मौसम में बालों में भी पसीने आते हैं और बदबू आने की शिकायत भी होती है।
जिसकी वजह से हेयर फॉल और ड्रेंडफ जैसी शिकायतें होती है। हेयरवॉश करते समय कुछ उपायों के जरिए बालों की बदबू से निजात पाया जा सकता है।
आइए जानते हैं क्या हैं ये...

गुलाब जल से नहांए
गर्मियों के दौरान बालों की बदबू से कभी कभी सिर दर्द होने लगता है और बदबू से बुरा हाल हो जाता है। इससे बचने का एक उपाय है आप नहाने के पानी में गुलाब जल डालकर नहाएं। पूरे दिन आपके बाल गुलाब से महकेंगे।

बेकिंग पाउडर का पेस्ट बनाएं
थोड़े से पानी में बेकिंग सोडा मिलाकर एक हल्का गाढ़ा पेस्ट बनाएं और बालों की जड़ों में लगाएं। 5 मिनट रखकर धो लें।

मुलतानी मिट्टी लगाएं
गर्मियों में सप्ताह में एक बार दही या छाछ में मुल्तानी मिट्टी मिलाकर इसका पैक लगाएं। 10 मिनट से ज्यादा इसे बालों में ना रखें।

मैथी दाने और चाय पत्ती
ये दोनों ही चीजें प्राकृतिक कंडीशनर भी हैं और बालों को बैलेंस पोषण देता है। मैथी दाने और बची हुई चाय पत्ती को थोड़े पानी में इतना उबालें कि पानी की मात्रा आधी रह जाए। इसे छानकर बालों में 10 मिनट लगाकर रखें और शैंपू कर लें।

नींबू के रस को नहाने के पानी में डाले
ऑयल ग्लैंड्स की सक्रियता ही बालों के तैलीय होने की वजह बनते हैं। इस कारण जल्दी गंदे होते हैं और बैक्टीरिया पनपते हैं। यही बदबू का कारण बनते हैं। इससे बचने के लिए हर बार बालों को धोने के बाद उसे नींबू मिले पानी से आखिरी बार कंडीशनर करें। यह बालों में अत्याधिक प्राकृतिक तेल (सीरम) बनने से रोकेगा, जिससे बाल ऑयली नहीं होंगे और बदबू भी नहीं आएगी। इससे बालों में चमक भी आती है।

बेसन और दही
बेसन और दही बालों को साफ भी करता है। 1 कप दही में 2 चम्मच बेसन मिलाकर इस पैक को 10 मिनट तक बालों में लगाकर रखें और शैंपू कर लें।

इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का यूज न करें
बाल धोने के बाद बाल सुखाने के लिए ड्रायर, ब्लोअर्स, हेयर स्ट्रेटनर आदि का यूज करना बंद करे। इससे जड़े कमजोर होती है। इनका उपयोग बंद करके आप बालों में पसीने आने से बच सकते है।

सेब के छिलके और दही
सेब के छिलके और बचे हुए टुकड़े इसके लिए प्रयोग कर सकते हैं। सेब को पीसपर इसमें थोड़ी दही मिलाएं और बालों में लगाएं। 5 मिनट बाद धो लें।

टमाटर का ज्यूस
टमाटर का जूस या इसकी प्यूरी बनाकर बालों की जड़ों में 5-10 मिनट रखकर धुल लें। हर सप्ताह इसका प्रयोग करें।



Click it and Unblock the Notifications
