Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
हफ्तेभर में ऐसे पाइये मुलायम बाल
हर लड़की का सपना होता है कि बाल घने और मुलायम हों। इन टिप्स के साथ आप भी अपने इस सपने को पूरा कर सकती हैं।
घने और मुलायक बाल हर लड़की को पसंद होते हैं और वो चाहती है कि उसके बाल ऐसे ही हों। लेकिन बिजी लाइफ में बालों की केयर करने का समय अमूमन नहीं मिल पाता है जिसकी वजह से बाल, बेरूखे और बेजान से हो जाते हैं।
Flipkart Republic Day Sale! Get Upto 80% Cashback on Fashion Apparels
बालों की देखभाल में लगने वाला ज्यादा समय हर कोई नहीं दे पाता है और न ही उतने घरेलू उपायों को अपना पाता है। लेकिन हम आपको ऐसे टिप्स बता रहे हैं जिन्हें अपनाने से आप अपने बालों को मुलायम बना सकती हैं। डालिए एक नज़र:

1. शैम्पू -
सिर्फ उन्ही शैम्पू का इस्तेमाल करें जिनमें सल्फेट और पाराबेन न मिला हो। ये कैमिकल बालों को ड्राई कर देते हैं। हर्बल शैम्पू का इस्तेमाल बालों के लिए सबसे अच्छा होता है। इससे बालों का वॉल्यूम बढ़ता है और वो मुलायम भी हो जाते हैं।

2. बालों का प्रकार -
उससे भी ज्यादा जरूरी है कि आप अपने बालों के प्रकार के हिसाब से प्रोडक्ट का चयन करें। अगर आपके बाल ऑयली हैं तो उस हिसाब का शैम्पू का लें कि बालों में ऑयल की मात्रा कम बनें या वो बनें तो साफ हो सकें।

3. कलर को नकारें -
अगर आप बाल सफेद होने लगे हैं तो हर्बल मेंहदी का इस्तेमाल करें। लेकिन अगर वो सही हैं तो उनमें बेवजह कलर करें। इससे बालों का मुलायमपन कहीं गायब सा हो जाता है।

4. गर्मी से बचाव -
बालों को गर्मी से बचाएं। धूप में बालों को कवर कर लें। इससे बालों में रूखापन नहीं आएगा।

5. एसीवी धुलाई -
यह एक घरेलू उपाय है जिससे बालों को आसानी से मुलायम बनाया जा सकता है। पानी में एक हिस्सा सेब का सिरका, तीन हिस्सा पानी लें और इससे बालों को हफ्ते में एक बार धो लें। इससे बालों में मुलायमपन आ जाता है।

6. हॉट ऑयल ट्रीटमेंट -
अपने बालों में हॉट ऑयल को लगाकर अच्छे से मसाज करें। इसके लिए आप नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसा करने से सिर की त्वचा के छिद्र खुल जाते हैं और बेकार त्वचा भी निकल जाती है। महीने में एक बार ऐसा अवश्य करें।



Click it and Unblock the Notifications
