Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
अदरक के तेल से बालों को बनाएं हेल्दी और चमकदार
बालों की वृद्धि के लिए अदरक का उपयोग एक बहुत आसान और सस्ता उपाय है। तो बालों के लिए अदरक का उपयोग करें और स्वयं इसके अद्भुत परिणाम देखें!
आपने तेल के रूप में अदरक के उपयोग के बारे में अवश्य सुना होगा। हम आपको बताएंगे कि अदरक किस प्रकार आपके बालों के लिए उपयोगी है।
प्रत्येक महिला को लम्बे और मज़बूत बाल अच्छे लगते हैं। हम अक्सर सौंदर्य समस्याओं के लिए आसान घरेलू उपचार की तलाश में रहते हैं।
बालों की वृद्धि के लिए अदरक का उपयोग एक बहुत आसान और सस्ता उपाय है। तो बालों के लिए अदरक का उपयोग करें और स्वयं इसके अद्भुत परिणाम देखें!

1. हेयर फॉल:
आप अदरक का टुकड़ा या अदरक की गांठ अपने सिर की त्वचा पर मलें। इससे हेयर फॉल की समस्या कम होती है। सिर की त्वचा पर 10-15 मिनिट तक अदरक का रस लगा कर रखें और फिर अपने नियमित शैंपू से बाल को धोकर कंडीशन कर लें।

2. डैंड्रफ:
अदरक के रस में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो सिर की त्वचा में सीबम के उत्पादन को रोकते हैं और सिर की त्वचा को डैंड्रफ जैसे संक्रमणों से बचाते हैं।

3. सिर की त्वचा पर आने वाले कट्स
कभी कभी डैंड्रफ के कारण आप बहुत अधिक सिर खुजा लेते हैं जिसके कारण कट्स और सिर की त्वचा में मुंहासों की समस्या हो जाती है। अदरक में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होता है जो कट्स और मुंहासों को ठीक करने में सहायक होता है।

4. बालों में चमक:
अदरक के रस में ऑलिव ऑइल मिलाकर बालों में लगायें। इसे एक घंटे तक या रात भर लगा रहने दें। इससे आपके बाल चमकदार हो जायेंगे।

5. रूखे बाल:
रूखे बालों के लिए अदरक के रस में आर्गन ऑइल मिलाएं। इसे बालों में लगाकर एक घंटे तक रखें और उसके बाद शैंपू और कंडीशनर से बाल धो डालें। आर्गन ऑइल से रूखे और डेमेज्ड बालों को पोषण मिलता है।



Click it and Unblock the Notifications
