Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
मुल्तानी मिट्टी हेयर पैक: रूखे सूखे और ऑइली बालों की करे छुट्टी
मुल्तानी मिट्टी को बालों में लगाने से बालों की जड़े मजबूत होती हैं। इसके लगातार प्रयोग से बाल सुंदर और शाइन करने लगते हैं। आइये जानते हैं मुल्तानी मिट्टी के कुछ असरदार प्रयोग केवल बालों के लिये।
यदि आप बालों को सुंदर दिखाने के चक्कर में बाजारू प्रोडक्ट का इस्तमाल कर-कर के थक चुकी हैं तो, मुल्तानी मिट्टी से ज्यादा अच्छी और नेचुरल चीज़ आपको कभी नहीं मिलेगी। मुल्तानी मिट्टी बालों के लिये बहुत अच्छी मानी जाती है।
मुल्तानी मिट्टी को बालों में लगाने से बालों की जड़े मजबूत होती हैं। इसके लगातार प्रयोग से बाल सुंदर और शाइन करने लगते हैं। आइये जानते हैं मुल्तानी मिट्टी के कुछ असरदार प्रयोग केवल बालों के लिये।

मजबूत बालों के लिये
बालों को मजबूत करने के लिये आधा कम रीठा पावडर ले कर उसमें आधा कप मुल्तानी मिट्टी पावडर मिक्स करें। फिर इसमें 1 चम्मच नींबू का रस और पानी मिला कर पेस्ट बनाएं। अब इस पेस्ट को 30 मिनट के लिये छोड दीजिये जिससे मुल्तानी मिट्टी में पानी अच्छी तरह से समा जाए। उसके बाद इस पेस्ट को सिर पर लगा कर 20 मिनट के लिये छोड़ दीजिये। इस हेयर पैक को हफ्ते में 2 बार लगाएं।

हेयर लॉस के लिये
6-8 चम्मच मुल्तानी मिट्टी में 2 चम्मच काली मिर्च पावडर और थोड़ी सी दही मिलाएं। इस पेस्ट को सिर पर लगाएं और 30 मिनट के लिये छोड़ दें। फिर ठंडे पानी से धो लें। इससे बालों के झड़ने की समस्या दूर होगी।

रूखे और बेजान बालों के लिये
4-6 चम्मच मुल्तानी मिट्टी में थोड़ा सा एलोवेरा जेल मिक्स करें। फिर उसमें 2 बूंद मन पसंद तेल मिलाएं और 1 चम्मच नींबू का रस मिलाएं। फिर इस पेस्ट को सिर पर लगाएं और 30 मिनट के बाद सिर धो लें।

डैमेज बालों के लिये
4-5 चम्मच मुल्तानी मिट्टी में 3 चम्मच संतरे का रस मिलाएं। फिर इस मिश्रण में 1 कप दही मिक्स करें। इस हेयर पैक को सिर पर लगाएं और 30 मिनट के बाद ठंडे पानी से धो लें।

ऑइली बालों के लिये
2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी में 2 चम्मच बेसन और 1 चम्मच टी ट्री ऑइल मिक्स करें। फिर इस पेस्ट को सिर पर लगाएं और ठंडे पानी से धो लें। यह हेयर पैक सिर से फंगल इंफेक्शन मिटाने में भी मदद करेगा।



Click it and Unblock the Notifications
