Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग व आरत -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन
शैंपू में मिलाएं इन चीज़ों को और बाल बनाएं घनें, लम्बें और मजबूत
हम चाहें तो रेग्युलर शैम्पू में ही कुछ प्राकृतिक और रोजमर्रा कि जिंदगी में आने वाली चीजें मिला सकते हैं। जिनकी मदद से बाल हर तरह कि समस्या से छुटकारा पाकर मजबूत, चमकदार, घनें और लम्बें हो जाएंगे।
शैम्पू, रोजमर्रा कि जिंदगी का अहम हिस्सा है। इन दिनों बाजार में ऐसे बहुत से शैम्पू मिल जाएंगे जो, आपके बालों कि हर तरह कि समस्या से छुटकारा दिलवाने का दावा करते हैं। लेकिन इनमें से अधिकर शैम्पूज हानिकारक कैमिकल्स से भरें होते है, जिनके इस्तेमाल से बाल और ज्यादा बेजान होकर टूटने लगते हैं।
जबकि हम चाहें तो रेग्युलर शैम्पू में ही कुछ प्राकृतिक और रोजमर्रा कि जिंदगी में आने वाली चीजें मिला सकते हैं। जिनकी मदद से बाल हर तरह कि समस्या से छुटकारा पाकर मजबूत, चमकदार, घनें और लम्बें हो जाएंगे।
आज बॉल्डस्काई पर हम आपको कुछ ऐसी ही प्राकृतिक चीजों कि लिस्ट बताने जा रहें है जिन्हें शैम्पू में मिलाकर लगाने से मनचाहा रिजल्ट आसानी से पा सकते हैं।
नोट :- इन सभी तरह कि प्राकृतिक चीजों को इस्तेमाल करने से पहले स्कैल्प पैच(सिर कि त्वचा) टेस्ट जरूर करें और जांच ले, कि कौनसी चीज स्कैल्प को जचेंगी और कौनसी नहीं।

1. गुलाब जल
बालों को और व्यवस्थित और सुलझे हुए बनाने में गुलाब जल किसी चम्तकार से कम नहीं हैं। 2 टेबल स्पून गुलाब जल को शैम्पू में मिलाकर लगाने से बाल हेल्दी और खूबसूरत हो जाएंगें।

2. ग्लीसरीन
ग्लीसरीन जैसी प्राकृतिक चीज कि 7-8 बूंदे शैम्पू में मिलाकर से बाल बिखरे-बिखरे रहने के बाजए सुलझे और मैनेजबल होंगे हैं। साथ ही ग्लीसरीन के इस्तेमाल से स्कैल्प (सिर कि त्वचा) भी हाइड्रेड रहती हैं।

3. लेमन ज्यूस
सूखी और खुजली वाली स्कैल्प के लिए नींबू के ज्यूस से बेहतर कुछ नहीं। क्योंकि इसके एंटीबैक्टिरियल एजेंट्स से जहां एक ओर, स्केल्प कि खुजली दूर होती है तो वहीं दूसरी तरफ हमें डैंड्रफ (खुशखी) से भी छुटकारा मिलता हैं। इसलिए 2 चम्मच नींबू का ज्यूस शैम्पू में मिलाकर लागाएं और कुछ ही दिनों में आपके बाल नेचुरल शइनी, मुलायम और मजबुत हो जाएंगे।

4. असेन्शल आॅइल
एंटीआॅक्सीडेंट्स से भरपूर असेन्शन आॅइल, हर तरह कि बालों कि समस्यां से छुटकारा दिला सकते हैं। क्योंकि इनसे सिर कि त्वचा, नरिश होती है, दो मुंह बाल कम होते है और बाल घनें व मजबूत बनते हैं। मार्केट में तमाम तरह के असेन्शल आॅइल जैसे कि लैवेंडर आॅइल, साइप्रस आॅइल इत्यादि आसनी से मिल जाते हैं। इन आॅइल्स कि 2-3 बूंदे शैम्पू में मिलाने से बाल को बिलकुल नया लुक दे सकते हैं।

5. आंवले का पानी
बालों कि बेहतरी के लिए अधिकांश घरों में आंवले का पानी इस्तेमाल लिया जाता हैं। इससे, जहां टूटे बाल मजबूत होते है तो वहीं पतले और बेजान बाल और खूबसूरत लगने लगते हैं। रेग्युलर शैम्पू में सिर्फ 1 चम्मच आंवले का पानी से मिलाने से बाल लम्बें और मजबूत होंगे।

6. शहद
एंटीबैक्टिरियल प्रॉपर्टी कि वजह से शहद हर तरह कि बालों कि समस्या में रामबाण कि तरह काम करता हैं। शहद से स्कैल्प ड्राई होने के बजाए, मॉइश्चराईज्ड होती हैं। इसके सिर्फ 1 टेबल स्पून को शैम्पू में मिलाने से बाल सुंदर और मजबुत बना जाएंगे।

7. एलोवेरा जेल
अमुमन एलोवेरा जेल हर ब्युटी प्रॉडेक्ड में काम में लिया जाता है और बात जहां तक बालों कि हो तो इसके इस्तेमाल से डैंड्रफ से आसानी से छुटकारा पाया जा सकता हैं। इसके लिए 1 टी स्पून एलोवेरा जेल को शैम्पू में मिला लगाए। इससे डैंड्रफ तो जाएंगा ही साथ ही दो मुहें बाल भी कम हो जाएंगे।

8. आॅलिव आॅइल (जैतून का तेल)
रूखे और बेजान बालों के लिए आॅलिव आॅइल से बेहतर कुछ और नहीं हैं। अगर आॅलिव आॅइल को सीधे बालों में न लगा पाएं, तो आप इसे रेग्युलर शैम्पू में 5-6 बूंदे मिलाकर लगाएं और बालों और पहले से और मजबूत बनाएं।

9. पाउडर शुगर
चीनी को नेचुरल क्लिजनर माना गया है, इसलिए बालों से अगर मिट्टी और टॉकसिंग्स निकालने हो तो, आप शैम्पू में चीनी मिलाकर लगाएं।

10. एप्पल साइडर विनेगर (सेब का सिरका)
बालों को चमकदार और स्मूथ बनाने के लिए शैम्पू में एप्पल सिडार विनेगर मिला सकते हैं।1 टेबल स्पून विनेगर को शैम्पू में मिलाकर लगाने से बाल हेल्दी और सुंदर और मुलायम बन जाएंगे।

11. पिपरमिंट आॅइल
एंटीआॅक्सिडेंट्स से भरपूर, पिपरमिंट आॅइल को शैम्पू में मिलाने से बाल मैनेंजबल हो जाएगें। इस आॅइल कि सिर्फ 4-5 ड्रॉप्स शैम्पू में मिलाने से बालों कि हर तरह कि समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।



Click it and Unblock the Notifications
