Latest Updates
-
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम
बालों की जड़ों को मजबूत करने के प्राकृतिक नुस्खे
कमज़ोर जड़ें बालो को पतला और रूखा बना सकती है, बालों के टूटने की एक प्रमुख वजह कमजोर जडें भी होती है| और इन बातों से अधिकतर महिलाएं वाकिफ होती हैं, किन्तु फिर भी हम में से बहुत कम लोग ऐसे होते हैं जो बालों की जड़ों का खास ख्याल या ध्यान रखते हों|
सौभाग्य से कमज़ोर जड़ों को पोषण देना एक ऐसा कार्य है जो आसानी से घर पर किया जा सकता है| आज Boldsky पर हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपायों के बारे मैं बताने जा रहे जो प्राकृतिक तरीके से आपके बाल की जड़ों को पौष्टिकता और मजबूती प्रदान करेंगे|
नीचे दिए गए सभी नुस्खे आसानी से बाल की जड़ों तक पहुँचते हैं और उनको मजबूत बनाने और पौष्टिकता प्रदान करने ला काम करते हैं| और बाज़ार में मौजूद केमिकल उत्पादों के विपरीत ये नुस्खे सस्ते और सुरक्षित भी होते हैं|
इन उपचारों में विभिन्न प्रकार के विटामिन, बालों को पोषण देने वाले पोषक तत्व और एंटीओक्सिडेंट मौजूद होते है जो बाल के जड़ों को मजबूत करते हैं और बालों को घना और चमकदार बनाते हैं|
यहाँ कुछ चमत्कारी तत्व और उनको इस्तेमाल करने के असरदार तरीके दिए हुए हैं|

1.ऑलिव ऑइल
ऑलिव ऑइल में बालों के लिए लाभदायक बहुत से पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो बाल के जड़ों को असरदार तरीके से पोषण देते हैं और बालों को सुन्दर दिखने में भी मदद करते हैं|
इस्तेमाल: ऑलिव ऑइल को बाल के जड़ों में धीमे धीमे मसाज करें और फिर रात भर छोड़ दें| अगली सुबह बालों को किसी सौम्य शैम्पू से धो लें| जड़ से मजबूत बूलों के लिए इस उपाय को हफ्ते में २ से ३ बार दोहराएं|

2. अवोकाड़ो
अवोकाड़ो में मौजूद एमिनो एसिड्स और प्रोटीन्स बालों को जड़ से मजबूत बनाए रखने के लिए एक अविश्वसनीय उपाय का काम करता है|
इस्तेमाल: अवोकाड़ो को मैश कर लें और उसे करीब एक घंटे के लिए बाल की जड़ों में लगा रख रखें, और फिर गुनगुने पानी से उसे धो लें| इस नुस्खे को हफ्ते में एक बार जरूर अपनाएं|

3. विटामिन ई का तेल
विटामिन ई एक उपयोगी एंटीओक्सिडेंट है जो बाल के जड़ों को मजबूत बना सकता है और बालों का गिरना रोकने में भी असरदार सिद्ध होता है|
इस्तेमाल: विटामिन ई के कैप्सूल में मौजूद तेल को हलके हांथो से जड़ों में लगा कर घंटे भर के लिए छोड़ दें फिर किसी सौम्य शैम्पू से बालों को धो लें| जड़ों को मजबूत बनाने के लिए इस प्रक्रिया को हफ्ते में २ से ३ बार दोहराएं|

4. शहद
शहद में जीवाणुरोधी यौगिकों की मौजूदगी होती है जो आपके बालों की गंदगी को साफ़ करने का काम करता है और जड़ों को पोषण प्रदान करता है|
इस्तेमाल: एक चम्मच शहद को एक चम्मच नीबू के रस में मिला कर जड़ों में लगायें और 30 से 35 मिनट के लिए छोड़ दें, फिर पानी की तेज़ धार से धो लें| मनचाहा परिणाम पाने के लिए इस उपाय को महीने में दो बार अपनाएं|

5. केला
पोटासियम और मैग्निसियम जैसे तत्वों से ओत प्रोत केला जड़ों को मजबूती प्रदान करने और बालों का गिरना रोकने का एक बेहतरीन उपाय है|
इस्तेमाल: एक केले को अच्छी तरह से मैश कर लें और फिर उस पेस्ट को अपनी जड़ों में लगा कर एक घंटे के लिए छोड़ दें, फिर शैम्पू कर इसे धो लें| इस प्रक्रिया को साप्ताहिक तौर पर इस्तेमाल करें|

6. नारियल का खोवा
नारियल का खोवा एक पारंपरिक उपाय है जो जड़ों को पोषण देता है|
इस्तेमाल: नारियल के खोवे को जड़ों में लगा कर २० से २५ मिनट के लिए छोड़ दें, फिर तेज़ धर पानी से अच्छी तरह धो लें| स्पष्ट परिणाम पाने के लिए इस प्रक्रिया को महीने में दो बार दोहराएं|

7. बादाम तेल
ओमेगा-३ फैटी एसिड और अन्य पोषक तत्वों की मौजूदगी बादाम तेल को एक उपयोगी उपाय बनती है जो जड़ों को मजबूत करता है|
इस्तेमाल: जड़ों में बादाम तेल लगा कर रात भर रखें और फिर अगली सुबह सौम्य शैम्पू से धो लें| साप्ताहिक तौर पर इस नुस्खे को अपनाने से असर दिखने लगेगा|

8. अंडा
बालों को पोषण देने वाले प्रोटीन्स से लैस अंडे का पीला भाग एक करिश्माई नुस्खा है जो आपको लम्बे काले सुन्दर बाल पाने में मददगार हो सकता है|
इस्तेमाल:अंडे के पीले भाग को २ चम्मच नीबू के रस के साथ मिला कर जड़ों में लगाये, और २० मिनट तक छोड़ दें फिर तेज़ धार पानी से उसे धो लें|



Click it and Unblock the Notifications
