Latest Updates
-
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स
बालों की स्ट्रेटनिंग करते वक्त अक्सर लड़कियां करती हैं ये गल्तियां
अपने बहुमूल्य बालों पर इस फ़्लैट आयरन का उपयोग करते समय आप कुछ गलतियां कर सकती हैं जिनके बारे में आपको अवश्य सोचना चाहिए। आइये देखें:
जब हमारे बालों की स्टाइलिंग की बात आती है तो हम बालों को स्टाइलिश और आकर्षक दिखाने के लिए कई चीज़ों का उपयोग करते हैं। हेयर स्ट्रेटनिंग का उपयोग करना आम बात है और हम में से सभी ने इसका उपयोग किया है।
हम में से सभी ने बालों की स्ट्रेटनिंग की है या कम से कम एक बार बालों को स्ट्रेट करने का प्रयत्न किया है। हेयर स्ट्रेटनिंग से हम बहुत गहराई से जुड़े हुए हैं क्योंकि इसे हम घर पर बिना किसी प्रयास के कर सकते हैं।
बालों को स्ट्रेट करने से आप प्यारी और सेक्सी दिखती हैं। परन्तु अपने बहुमूल्य बालों पर इस फ़्लैट आयरन का उपयोग करते समय आप कुछ गलतियां कर सकती हैं जिनके बारे में आपको अवश्य सोचना चाहिए। आइये देखें:

1. गलत उत्पाद का उपयोग करना
कम गुणवत्ता वाले हेयर ड्रायर या हेयर स्ट्रेटनर का उपयोग करने से बालों को बहुत अधिक नुकसान हो सकता है। आपको हमेशा अच्छी क्वालिटी के हेयर स्ट्रेटनर का उपयोग करना चाहिए क्योंकि इससे आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे और इससे बालों की क्वालिटी भी अच्छी बनी रहेगी। आपको कोई भी उत्पाद खरीदने से पहले इसके रिव्यूज़ (प्रतिक्रियाएं) अवश्य पढ़ लेनी चाहिए ताकि आपके बालों को नुकसान न हो।

2. सेक्शंस में काम न करना
हेयर स्ट्रेटनर के उपयोग का सही तरीका यह है कि आप बालों के छोटे छोटे हिस्से बनाकर काम करें। अधिकाँश लोग बहुत बड़े बड़े सेक्शन बनाकर बालों की स्ट्रेटनिंग करते हैं जिससे आपको उचित परिणाम नहीं मिलते। हालाँकि हेयर एक्सपर्ट्स भी सलाह देते हैं कि आपको बालों के छोटे छोटे सेक्शन बनाकर बालों की स्ट्रेटनिंग करनी चाहिए इससे बाल ख़राब नहीं होते और बाल उलझे हुए भी नहीं दिखते। तो अच्छा होगा कि आप छोटे छोटे सेक्शन लें और उन्हें अलग अलग स्टाइल करें।

3. बालों को अच्छी तरह न धोना
बिना धोये बालों पर स्ट्रेटनिंग करना एक अन्य बड़ी गलती है जो अक्सर आप करते हैं। बालों को स्ट्रेट करने से पहले बालों को अच्छी से शैंपू और कंडीशन करें। स्कैल्प पर जमे हुए अवशेषों के कारण बिना धुले हुए बालों पर स्ट्रेटनिंग करने से बालों को नुकसान पहुँच सकता है। जब आप बालों पर स्ट्रेटनिंग मशीन का उपयोग करते हैं तो ध्यान रखें कि बालों पर कोई केमिकल न लगा हो या बालों पर धूल न जमा हो।

4. मशीन का तापमान चेक न करना
अगली महत्वपूर्ण बात जो ध्यान में रखनी चाहिए वह है मशीन का तापमान। यदि आप बालों को बहुत कम तापमान पर स्ट्रेट या कर्ल करते हैं तो हो सकता है कि आपको अच्छे परिणाम न मिलें। परन्तु यदि आप मशीन का तापमान बहुत अधिक रखते हैं तो हो सकता है कि आपके बाल डैमेज हो जाएँ। तो अच्छा होगा कि आप मशीन के तापमान का निरंतर ध्यान रखें।

5. गीले बालों पर उपयोग करना
अधिकाँश महिलायें ऐसा सोचती हैं कि गीले बालों पर स्ट्रेटनिंग करने से अच्छे परिणाम मिलते हैं। परन्तु यह सच नहीं है। आपको गीले बालों पर स्ट्रेटनिंग नहीं करनी चाहिए क्योंकि इससे बाल टूटते हैं और झड़ते भी हैं। बालों को स्ट्रेट करने से पहले इस बात का ध्यान रखें कि वे थोड़े गीले हों और पूरी तरह सूखे न हों। सामान्यत: गीले बालों पर स्ट्रेटनिंग करने से न केवल बाल झड़ते हैं बल्कि बाल नाज़ुक और शुष्क भी हो जाते हैं।

6. कंघी का उपयोग न करना
कंघी का उपयोग न करना शायद सबसे बड़ी गलती है। जब बालों को स्ट्रेट कर रहे हों टन टेल कोम्ब का प्रयोग करें और बालों को अच्छी तरह कंघी करें। तेल कोम्ब की सहायता से बालों को छोटे छोटे भागों में बाँटें और फिर स्ट्रेटनिंग करें। कंघी का उपयोग करने से बाल अच्छी तरह विभाजित होते हैं और इससे वे आकर्षक और सिल्की दिखते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
