Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
बालों में मेंहदी लगाने के फायदे
आमतौर पर लोग अपने सफेद बालों को छिपाने के लिए ही मेंहदी लगाते हैं। पर मेंहदी केवल बालों को कलर करने के काम ही नहीं आता है।

आमतौर पर लोग अपने सफेद बालों को छिपाने के लिए ही मेंहदी लगाते हैं। पर मेंहदी केवल बालों को कलर करने के काम ही नहीं आता है। यह एक औषधि की तरह भी काम करती है।
यह डैंड्रफ और बालों के गिरने की समस्या को भी दूर करती है। अगर आपके बालों में भी रूसी है तो मेंहदी का इस्तेमाल करना आपके लिए बहुत फायदेमंद रहेगा।
मेंहदी में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाया जाता है जो संक्रमण से सुरक्षा देने का काम करता है। तो आइए हम बताते है आपको बालों में मेहंदी लगाने के और भी कई फायदे।

1-बालों के लिए एक अच्छा कंडीशनर
मेंहदी बालों को कंडीशन करने में काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसके लगातार इस्तेमाल से आपके बाल घने, मजबूत हो जाते हैं। यह आपके बालों के रूखे क्यूटिकल्स को नरम बनाती है। साथ ही उनमें चमक भी लाती है।

2- बालों को करे लंबा
मेंहदी के इस्तेमाल से आपके बाल लंबे होते हैं। इसमें मेथी के दाने मिलाकर लगाने से इसका फायदा जल्दी नजर आता है।

3- रुसी करे दूर
रुसी से बचने के लिए आप मेंहदी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए बस आपको अब एक अलग बर्तन में मेहंदी डाले। साथ ही इसमें कुछ नींबू के रस की कुछ बुंदे मिलाएं। उसके बाद इसे आप अपने सर में लगाए इससे आपकी रुसी की स्या दूर हो जएगी।

4- प्राकृतिक रूप से रंगे बालों को
मेहंदी का सर्वाधिक प्रयोग बालों को रंगने के लिए किया जाता है। इससे आपके बाल प्राकृतिक रूप से रंग जाते है। मेहंदी को बालों में लगाने से आपके बाल चमकदार हो जाते है। सबसे खास बात यह है कि इसके कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होते हैं।

5- बालों को बनाए मजबूत
जैसे की हमने आपको बताया की मेहंदी से बालों का झड़ना भी रोका जा सकता है क्योकि ये हमारे बालो की जड़ो को मजबूत करता है। मेहंदी हमारे बालों को बाहरी पोषण देने के साथ साथ उन्हें अंदर से भी मजबूत करती है।

ऐसे करें मेंहदी का इस्तेमाल
1-चार चम्मच मेंहदी पाउडर में एक चम्मच ऑलिव ऑयल और एक चम्मच अंडे की सफेदी मिलाएं। उसके बाद इसे बाल में लगाए। दो घंटे के बाद आप अपने बालों को धो लें।
2- इसके अलावा आप लोहे की कढ़ाई में चार चम्मच मेंहदी पाउडर, दो चम्मच आंवला पाउडर को चायपत्ती के पानी में मिलाकर कुछ देर के लिए रख दें। उसके बाद इस मिश्रण को अपने बालों में लगाएं। आपके बाल अचछे हो जाएंगे।

मेंहदी लगाते समय रखें इन बातों का ध्यान
1-अगर आपके स्कैल्प पर घाव है, तो बालों पर मेंहदी लगाने से बचें।
2-मेंदी लगाने से पहले बालों को अच्छी तरह से धो लें, ताकि मेंहदी का कलर अच्छे से बालों में चढ़ जाए।



Click it and Unblock the Notifications
