Latest Updates
-
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश -
Karwa Chauth Wishes For Wife: चांद की चांदनी...करवा चौथ के मौके पर पत्नी को भेजें ये प्यार भरे मैसेज और शायरी -
Happy Karwa Chauth 2026 Wishes: चांद से मांगी हैं आपके लिए खुशियां…इन संदेशों से दें करवा चौथ की शुभकामनाएं -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पर पति-पत्नी शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
Karwa Chauth 2026 Moonrise Time: करवा चौथ पर चांद कब निकलेगा? जानें आपके शहर में कब होगा दीदार -
Aditi Rao Hydari ने बताया ब्यूटी सीक्रेट, ग्लोइंग और फ्लॉलेस स्किन के लिए इस्तेमाल करती हैं ये घरेलू नुस्खे
बालों को लंबा करने में लाभदायक हो सकता है शिकाकाई पाउडर
लम्बे काले और घने बालों के लिए शिकाकाई पाउडर एक रामबाण इलाज है। यह सदियों से बालों को लम्बे और मजबूत बनाने के लिए इस्तमाल में लाया जाता रहा है।
इसमें प्रोटीन, एंटीऑक्सीडेंट और दूसरे पदार्थ होते हैं जिससे बालों को बढ़ने में मदद मिलती है। इसके कई लाभ होने के कारण यह काफी प्रसिद्द भी है। आज के ज़माने में भी जहाँ कई तरह के उत्पाद मौजूद हैं कई महिलाएं बालों को बड़ा करने के लिए शिकाकाई पाउडर का इस्तमाल करती हैं।

अगर आपने अबतक इस पारंपरिक उपाय को नहीं अपनाया है तो अब समय आ चुका है कि आप ऐसा करें। आप बाज़ार के केमिकल वाले उत्पादों से बच सकते हैं और बालों को लंबा करने के लिए इस प्राकृतिक उपाय का इस्तमाल कर सकते हैं।
आज बोल्डस्काई में हम लेकर आये हैं उन सामग्रियों की सूची जिसमें आप शिकाकाई पाउडर को मिलाकर बेहतरीन बाल पा सकती हैं। शिकाकाई पाउडर में नारियल तेल, दही और ऐसी कई सामग्रियां मिलाने से इसका असर दोगुना हो जाता है और आपको सही असर भी देखने को मिलता है।
नोट: सर पर लगाने से पहले त्वचा के छोटे हिस्से पर मिश्रण को लगाकर ज़रूर देख लें कि यह आपको कोई रिएक्शन नहीं कर रहा।

1. आमला तेल के साथ शिकाकाई पाउडर
कैसे इस्तमाल करें: 1 छोटा चम्मच शिकाकाई पाउडर में 2 बड़े चम्मच आमला तेल मिलाएं। अब इस मिश्रण को बालों में लगायें। इसे 1 घंटे तक सूखने दें। हलके गुनगुने पानी और शैम्पू से बालों को धो लें। महीने में एक बार इस मिश्रण को बालों में लगायें और लम्बे घने बाल पाएं।

2. ग्रीन टी के साथ शिकाकाई पाउडर
कैसे इस्तमाल करें: 1 छोटा चम्मच शिकाकाई पाउडर में 2 छोटे चम्मच ग्रीन टिया मिलाएं। इसे पूरे सर में लगायें। लगभग एक घंटे तक रखने के बाद बालों को शैम्पू कर लें। इसे दो हफ्ते में एक बार लगायें और बालों में असर देखें।

3. दही के साथ शिकाकाई पाउडर
कैसे इस्तमाल करें: 1 छोटा चम्मच शिकाकाई पाउडर में 2 से 3 छोटे चम्मच दही मिलाएं। इस मिश्रण को सर में लगायें। एक घंटे तक लगा रहने दें और उसके बाद गुनगुने पानी से धो लें। अच्छे परिणाम के लिए महीने में एक बार इसे लगायें।

4. अंडे की ज़र्दी के साथ शिकाकाई पाउडर
कैसे इस्तमाल करें: 2 छोटा चम्मच शिकाकाई पाउडर में एक अंडे की ज़र्दी मिलाएं। इसे अपने सर पर लगायें और 40 से 45 मिनट तक लगा रहने दें। अब बालों को शैम्पू और गुनगुने पानी से धो लें। दो हफ्ते में एक बार ऐसा करने से बाल बड़े होंगे।

5. प्याज के जूस के साथ शिकाकाई पाउडर
कैसे इस्तमाल करें: 1 छोटा चम्मच शिकाकाई पाउडर में 3 छोटा चम्मच प्याज का जूस मिलाएं। इस मिश्रण को बालों में लगायें और आधे घंटे तक लगा रहने दें। इसे गुनगुने पानी से धो लें। इस मिश्रण को महीने में एक बार लगायें और बालों में फर्क देखें।

6. एप्पल सीडर विनेगर के साथ शिकाकाई पाउडर
कैसे इस्तमाल करें: 1 छोटा चम्मच शिकाकाई पाउडर में आधा छोटा चम्मच एप्पल सीडर विनेगर और 2 बड़े चम्मच गुलाबजल मिलाएं। इस मिश्रण को सर में लगायें। इसे 1 घंटे तक सूखने दें। अब इसे गुनगुने पानी से धो लें। दो हफ्ते में एक बार इस मिश्रण को लगाने से बालों में अच्छे परिणाम देखने को मिल सकते हैं।

7. ओलिव आयल के साथ शिकाकाई पाउडर
कैसे इस्तमाल करें: आधा छोटा चम्मच शिकाकाई पाउडर में 2 छोटे चम्मच ओलिव आयल मिलाएं और इसे सर में लगायें। इसे सर में घंटे भर लगा रहने दें और उसके बाद गुनगुने पानी से धो लें। दो हफ्ते में एक बार शिकाकाई पाउडर का इस्तमाल ऐसे करें और लम्बे घने बाल पाएं।



Click it and Unblock the Notifications
