Latest Updates
-
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म
अपने बालों के अनुसार चुनिए अपने लिए ऐसा हेयरकट
क्या आपने कभी सोचा है कि आपके चेहरे पर कौन-सा हेयरकट सबसे ज्यादा सूट करेगा? भारत में लोगों के बालों के टेक्सचर को लेकर विभिन्नता पाई जाती है। यहां किसी के बाल घुंघराले हैं तो किसी के बाल छोटे, लंबे, घने या हल्के हैं। बालों को सही तरह से मेंटेन रखने का सबसे उचित तरीका है हेयरकट और वो भी वो हेयरकट जो आपके चेहरे और पर्सनैलिटी को सबसे ज्यादा सूट करे।

हेयरकट से बाल स्टाइल में तो रहते ही हैं साथ ही इन्हें संभाल पाना भी आसान हो जाता है। बालों को संभालने या उन्हें मेंटेन रखने में आपको कई सारी चीज़ों की जरूरत पड़ती है जिसमें आपका समय, एनर्जी और खूब सारा पैसा भी खर्च होता है। आइए जानते हैं कि आपके बालों के अनुसार आपके ऊपर कौन-सा हेयरकट सबसे ज्यादा अच्छा लगेगा।

लंबे-घने बाल
लंबे घने बालों में आपको ब्लंट कट करवाना चाहिए। ये कट आपके ऊपर सबसे ज्यादा जंचेगा। इसमें बीच में से कुछ लेयर्स भी करवाएं। स्ट्रेट लाइन आपके बालों को वॉल्यूम देगी और उन्हें चेहरे पर फैलने भी नहीं देगी। अपने बालों की लंबाई को कम ना करें वरना ऐसा लगेगा कि आपने विग लगा रखा है।

मीडियम कोर्स हेयर
अगर आपके बाल ज्यादातर खराब या बिखरे हुए ही रहते हैं तो आपको इन्हें छोटा ही रखना चाहिए। कंधे तक की लंबाई के बाल आपके लिए सबसे ज्यादा बढिया रहते हैं। इन्हें स्टाइल और मैनेज करना भी आसान होता है। ग्रैजुएटेड बॉब कट आपके बालों को घना दिखाने में भी मदद करेगा। बालों को बहुत ज्यादा छोटा ना करवा लें वरना इन्हें संभाल पाना आपके लिए बहुत मुश्किल हो जाएगा। कंधे से सिर्फ कुछ ईंच नीचे तक बालों की लंबाई रखें।

पतले बाल
पतले बालों को सुंदर दिखाने की ट्रिक है कि आप कुछ ऐसा करें जिससे आपके बाल घने दिखें। ऐसा हेयरकट करवाएं जो आपके बालों को लेयर्स दे। इसमें बालों की लंबाई ज्यादा महत्व नहीं रखती बल्कि आपको बालों में बस लेयर्स डलवानी चाहिए। स्टाइलिंग की बात करें तो आप स्लीक हेयरडू तो बिलकुल ना करवाएं। बालों को वॉल्यूम देने के लिए आप नीचे से इन्हें थोड़े- बहुत घुंघराले भी करवा सकती हैं।

घुंघराले बाल
सबसे मुश्किल काम होता है घुंघराले बालों को संभालना। ऐसे बालों के लिए सबसे बढिया है कि आप नीचे की तरफ से ट्राएंगल शेप में बालों में लेयर्स डलवाएं। इससे बालों के बीच में वॉल्यूम बढ़ेगी और आप आसानी से अपने घुंघराले बालों को संभाल पाएंगीं। अपनी पसंद के अनुसार आप बालों की लंबाई चुन सकती हैं लेकिन इन्हें बहुत ज्यादा लंबे या बहुत ज्यादा छोटे ना रखें।

वेवी हेयर
इस तरह के बालों में लंबे लेयर्स डलवाएं। आप अपने चेहरे के अनुसार अपने बालों में लेयर्स डलवा सकती हैं। वेवी हेयर्स में लेयर्स करवाने से किनारों पर से आपके बालों की वॉल्यूम में कमी आएगी और आप अपने बालों को आसानी से मैनेज भी कर पाएंगीं। अगर आपके बाल वेवी हैं तो आपको अपने बालों की लंबाई बहुत ज्यादा कम नहीं रखनी चाहिए वरना आपके बालों को संभाल पाना बड़ा मुश्किल हो जाएगा।



Click it and Unblock the Notifications
