Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
रूसी की वजह से झड़ रहे हैं बाल तो ओटमील हेयरपैक है सबसे बेस्ट
4 टेबलस्पून ओटमील में दो चम्मच दूध और दो चम्मच बादाम का तेल मिलाएं और इन सब पदार्थों को अच्छी तरह मिलाकर पेस्ट बनायें।
बाल झड़ने से मलोबल कमज़ोर हो जाता है। बाल झड़ने के कई कारण हो सकते हैं जैसे किसी विटामिन की कमी या स्वास्थ्य से संबंधित किसी समस्या के कारण या डैंड्रफ के कारण भी बाल झड सकते हैं।
तो आइये जानें कि डैंड्रफ के कारण बाल किस प्रकार झड़ते हैं और आप इन्हें झड़ने से कैसे रोक सकते हैं।

बहुत अधिक खुजली होना और खुजलाना
हालाँकि डैंड्रफ प्रत्यक्ष रूप से बाल झड़ने का कारण नहीं है परन्तु डैंड्रफ के कारण बहुत अधिक खुजली होती हैं क्योंकि सिर की त्वचा शुष्क हो जाती है। बहुत अधिक खुजलाने से बाल कमज़ोर हो जाते हैं और झड़ने लगते हैं। लगातार खुजलाने के कारण बालों की जड़ें कमज़ोर हो जाती हैं।

डर्मेटाइटिस
यह अधिकतर साबुनों, डिटर्जेंट या केमिकल्स के कारण होती है और यदि आप सिर की त्वचा के डर्मेटाइटिस से ग्रसित हैं तो आपको सचेत हो जाना चाहिए। डर्मेटाइटिस के कारण डैंड्रफ और हेयर फॉल दोनों प्रकार की समस्याएं हो सकती हैं अत: ध्यान रखें कि इस स्थिति से निपटने के लिए किसी डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह अवश्य लें।

त्वचा की कोशिकाओं का झड़ना
डैंड्रफ के कारण स्कैल्प की त्वचा की कोशिकाएं झड़ने लगती हैं जिसके कारण बाल भी झड़ते हैं और इसका प्रभाव बालों की वृद्धि पर भी पड़ता है। जहाँ आप एंटीडैंड्रफ शैंपू पर बहुत अधिक खर्च करते हैं परन्तु आप स्कैल्प को एक्स्फोलियेट करने का महत्वपूर्ण चरण भूल जाते हैं। तो अगली बार जब आप सैलून जाएँ तो ध्यान रहे कि आप एक एक्स्फोलियेटिंग स्कैल्प मास्क का उपयोग करें ताकि आप बाल झड़ने की समस्या से मुक्ति पा सकें और बालों का स्वस्थ विकास भी हो।

डैंड्रफ और बाल झड़ने की समस्या को दूर करने के लिए हेयर पैक
मेकओवर एक्सपर्ट एक आसान हेयर पैक के बारे में बता रही है जो ओटमील से बना है और यह डैंड्रफ और बाल झड़ने की समस्या को दूर करता है।

इस पैक को बनाना वास्तव में आसान है।
4 टेबलस्पून ओटमील में दो चम्मच दूध और दो चम्मच बादाम का तेल मिलाएं और इन सब पदार्थों को अच्छी तरह मिलाकर पेस्ट बनायें।
ध्यान रहे कि आपके बाल उलझे हुए न हों और इस पैक को धीरे धीरे स्कैल्प पर और फिर बालों पर लगायें।

इसे 15-20 मिनिट तक लगा रहने दें और फिर गुनगुने पानी से धो डालें।
इस मिश्रण का सप्ताह में एक बार उपयोग करें। यह अतिरिक्त तेल के स्त्राव को कम करता है और डैंड्रफ का उपचार करता है। इसके अलावा डैंड्रफ दूर करने के लिए आंवले से बने हेयर पैक का उपयोग भी करके देखें।



Click it and Unblock the Notifications
