Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
आखिर क्या कारण है कि जवानी में ही लड़के होने लगते हैं गंजे
क्या आपका भी भाई या बेटा जो 20 साल का है, गंजेपन का शिकार हो रहा है? क्या आपने कभी सोचा कि ऐसी समस्या भला क्यूं आ रही है।
इंसान की खूबसूरती उसके चेहरे से ज्यादा बालों से झलकती है। लेकिन क्या हो अगर आप अपनी उम्र ढलने से पहले ही गंजे होने लगें? आज कल लोग 20 की उम्र में ही गंजे होना शुरु हो जाते हैं, खासतौर पर पुरुष।
क्या आपका भी भाई या बेटा जो 20 साल का है, गंजेपन का शिकार हो रहा है? क्या आपने कभी सोचा कि ऐसी समस्या भला क्यूं आ रही है।
इतनी केयर और हेयर प्रॉडक्ट पर तमाम खर्चा करने के बावजूद भी उसके बाल झड़ रहे हैं, तो आखिर इसका कारण क्या है। आइये जानते हैं इसी से जुडे कुछ राज...

क्या ये सेहत से जुड़ी समस्या है
बालों को बेवजह झड़ना अनुवांशिक भी हो सकता है। लेकिन इससे भी बडी समस्या है, तनाव और आपकी खराब लाइफस्टाइल। गंजापन ना केवल पुरुषों को ही तंग करता है बल्कि यह कम उम्र की लड़कियों में भी देखा जाता है।

तनाव
आज हर कोई तनाव से घिरा हुआ है फिर चाहे वह 20 साल का नौजवान या फिर 40 साल का आदमी। गंजेपन को तनाव से काफी ज्यादा जोड़ा जाता है। अगर आप तनाव लेंगे तो आपके बाल असमय झडेगें इसलिये तनाव को कम करने की तरकीबें सोंचे।

खराब डाइट
खराब डाइट से तो बालों पर इतना फरक नहीं पड़ता जितना कि शरीर में पोषण की कमी से पड़ता है। अपनी डाइट में प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स को शामिल करें नहीं तो आप जल्द ही गंजेपन का शिकार होने लगेंगे।

हार्मोन में बदलाव
खराब लाइफस्टाइल और दवाइयां तथा बीमारियां पुरुषों का हार्मोन गड़बड़ कर सकती हैं। यह गडबडी DHT हार्मोन के रिसाव में बड़ा परिर्वतन कर सकते हैं, जिससे यह ज्यादा मात्रा में रिसने लगता है और बाल झड़ना शुरु हो जाते हैं।

धूम्रपान करना
बालों को ब्लड के जरिए ऑक्सीजन मिलता है। स्मोकिंग से ब्लड में ऑक्सीजन का स्तर कम हो जाता है। स्मोकिंग से ना केवल बाल अनहेल्दी बनते हैं बल्कि बालों की जड़े भी खराब हो जाती हैं।

अच्छी नींद ना लेना
अगर आप पूरे 8 घंटे की नींद नहीं लेते हैं, तो गंजापन होना शुरु हो जाएगा।



Click it and Unblock the Notifications
