Latest Updates
-
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय
नारियल तेल के साथ इस एक चीज को मिलाकर बालो में लगाए फिर देखें कमाल

हम बचपन से ही सिर में नारियल तेल लगाते आ रहे हैं। इस तेल में ढेर सारे गुण मौजूद हैं जो कि ना तेवल बालों को नमी प्रदान करता है बल्कि नरिश, मॉइस्चराइज और एंटीमाइक्रोबियल प्रॉपर्टी से भी भरा हुआ है। नारियल तेल बालों और स्किन दोंनो के लिये ही अच्छा माना जाता है। अगर आप नारियल तेल से रूसी, डैमेज बाल को दूर करना चाहते हैं तो नारियल तेल में इन चीजों को जरुर मिक्स कर के लगाएं। आइये जानते हैं कि नारियल तेल से हेयर मास्क कैसे बनाया जाता है।

1. नारियल तेल, केला और शहद हेयर मास्क - डीप कंडीशनिंग
केले में ढेर सारा पोटैशियम और नेचुल मिनरल पाया जाता है। इसको बालों में लगाने से बाल में मजबूती आती है और वह नम होते हैं। वहीं शहद से बालों में जमा बैक्टीरिया निकलते हैं। यह आपको रूसी और अन्य प्रकार के इंफेक्शन से बचाती है।
सामग्री-
- नारियल तेल - 1 टीस्पून
- केला- 1
- कच्ची शहद - 2 टीस्पून
- नारियल दूध - 2 चम्मच
बनाने की विधि-
सबसे पहले केले को मैश कर लें और उसमें नारियल तेल, दूध और शहद मिक्स करें। इस हेयर मास्क को अपने बालों में हर हफ्ते एक बार लगाएं। फिर शावर कैप पहने और 2 घंटे के लिये इसे सिर पर लगाए रखें। उसके बाद इसे शैंपू और गुनगुने पानी से धो लें। इस मास्क को लगाने से बाल हाइड्रेट होते हैं।

2. नारियल तेल और अंडे का हेयर मास्क - डैमेज हेयर
अगर आपके बाल बहुत ही ज्यादा डैमेज हैं और उनमें बिल्कुल भी जान नहीं है तो यह पैक आपके काम आ सकता है। इसमें अंडे का पीला हिस्सा पड़ता है जो कि प्रोटीन और अन्य पोषक तत्वों से भरा हेाता है। आइये जानते हैं बनाने की विधि-
सामग्री-
- नारियल तेल- 2 चम्मच
- अंडे का पीला हिस्सा- 1
- शहद- 1 चम्मच
बनाने की विधि-
एक कटोरे में नारियल तेल, अंडे का पीला हिस्सा और शहद मिक्स करें। इस हेयर मास्क को हफ्ते में दो बार लगाना चाहिये। इस मास्क को सिर पर लगाने के बाद 2 मिनट तक सिर की मालिश करें जिससे यह घोल सिर में समा जाए। उसके बाद इस मास्क को सिर पर कम से कम 1 घंटे तक लगा छोड़ दें। फिर इसे गुनगुने पानी और शैंपू के साथ साफ कर लें। आपको इस नियमित 2-3 महीने तक यूज़ करना होगा तभी जा कर आपको रिजल्ट मिलेगा।

3. नारियल तेल और नींबू का हेयर मास्क- रूसी भगाने के लिये
रूसी बालों को एकदम खराब कर देती है। इसलिये बालों से रूसी दूर करने के लिये नींबू और नारियल तेल लगाएं। नींबू में विटामिन सी होता है जो कि बालों को अंदर से नरिश कर के रूसी को दूर करता है। इसके साथ ही नींबू सिर से तेल को भी निकालता है जिससे सिर के पोर्स बंद नहीं होते।
सामग्री-
- नारियल तेल- 1 टीस्पून
- नींबू- आधा चम्मच
बनाने की विधि -
एक कटोरे में नारियल तेल लें और उसमें नींबू का रस मिलाएं। फिर इसको अपने बालों में लगा कर बालों की मालिश करें। फिर 15 मिनट के बाद बालों को गुनगुने पानी से धो कर शैंपू कर लें।



Click it and Unblock the Notifications
