Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
शैंपू के बाद लगाएं ये Egg Conditioner, बाल बनेंगे शाइनी
हमारे बाल हमारी खूबसूरती बढाने में सबसे ज्यादा मायने रखते हैं और अगर ये रूखे सूखे या खराब होने लगें तो मानों सारी खूबसूरती खराब हो जाती है। अगर आपके बाद ड्राई हो रहे हैं तो उन्हें कंडीनर की काफी जरुरत होती है क्योंकि इससे बालों में शाइनिंग आती है और जान भी आती है।
हमारी लाइफस्टाइल काफी खराब है जिस वजह से हम जो कुछ भी खाते हैं वह बालों में नहीं लगता। क्या आप अपने बालों की कंडीशन सुधारना चाहती हैं। अगर हां, तो बालों में अंडा लगाना शुरु कर दें। जी हां, रूखे बालों को मुलायम बनाने के लिये अंडा काफी ज्यादा मदद करता है। अंडा आसानी से आपके बालों के स्वास्थ्य को सुधारता है। आज हम आपको अंडे के इस्तेमाल से कंडीशनर बनाना सिखाएंगे जो कि काफी आसान है। आइये जाने हैं कैसे बनाते हैं।

1. अंडे की जर्दी और जैतून तेल
अंडे का पीला भाग और जैतून तेल बालों को स्मूथ बनाने और उन्हें मैनेज करने में काफी काम आता है। आपको करना सिर्फ इतना है कि एक कटोरे में 2 अंडे के पीले हिस्से और 2 चम्मच जैतून का तेल मिला लें। अगर आप चाहें तो इसमें पानी भी मिक्स कर के लगा सकती हैं। अपने बालों को कई सेक्शन्स में बांट कर उसमें ब्रश की सहायता से इस पैक को लगाएं। इसे 2 घंटे लगा रहने दें और फिर ठंडे पानी और माइल्ड शैंपू से धो लें। इस कंडीशन को हफ्ते में एक बार जरुर लगाएं।

2. मयोनीज़ और अंडा
इन दोंनो में ही एक ऐसा एजेंट होता है जो बालों को कंडीशनिंग करता है। 2 अंडे और 4 चम्मच मायोनीज ले कर मिक्स करें। इन्हें अच्छी तरह से मिक्स करें और अगर चाहें तो इसमें थोड़ा सा जैतून मिला लें। फिर इसे बालों में उसकी जड़ से लगाएं। 30 मिनट तक रूक कर बाद में इसे ठंडे पानी और सल्फेट फ्री शैंपू से धो लें। इस कंडीशनर को हफ्ते में एक बार यूज़ करें।

3. अंडा और शहद
एक कटोरी में 1 अंडे की जर्दी और 2 चम्मच शहद मिक्स करें। इस मिश्रण को बालों में लगाएं और फिर शावर कैप पहन लें। 20 मिनट के बाद ठंडे पानी से धो लें। शह से बालों सीधे होंगे तथा हेयर ग्रोथ होगी। अच्छा रिजल्ट देखने के लिये आपको इसे कई हफ्ते के लिये लगाना होगा।

4. दही और अंडा
एक कटोरे में ¼ प्लेन दही और अंडा ले कर मिलाएं। इसे शैंपू करने के बाद एक रेगुलर कंडीशनर की तरह यूज़ करें। कोशिश करें कि इस कंडीशनर को 5 मिनट के लिये बालों में लगा छोड़ें और फिर धोएं।

5. अंडा और नारियल तेल
एक कटोरे में 1 अंडे का पीला हिस्सा और 2 चम्मच नारियल तेल मिक्स कर लें। फिर आप चाहें तो उसमें 1 चम्मच शहद भी मिक्स कर सकती हैं। इस पेस्ट को बालों में लगा कर मसाज करें। और इसे 20 मिनट तक छोड़ कर पानी से धो लें। अगर आपको लगे कि इसे लगाने के बाद आपके बाल काफी ज्यादा ऑइली हो गए हैं तो शैंपू कर लें नहीं तो शैंपू ना लगाएं।

6. वेनिगर और अंडा
अंडे के दो पीले भाग ले कर उसमें 4 चम्मच वेनिगर मिलाएं। उसके बाद उसमें 2 चम्मच नींबू का रस और 2 चम्मच जैतून तेल मिलाएं। इस पेस्ट को बालों में अलग अलग भाग में बांट कर लगाएं। आप इसे हफ्ते में एक बार लगाएं और फिर देंखे कि आपके बाल कितने अच्छे लगते हैं।



Click it and Unblock the Notifications