Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
शैम्पू के असर को बढ़ाने के लिए इस्तेमाल करें ये टिप्स


शैम्पू एक ऐसा उत्पाद है जो हर घर में पाया जाता है और जिसे हम सब इस्तेमाल करते हैं। आपको अपनी ज़रुरत के अनुसार शैम्पू मार्केट में मिल सकते हैं। जिनके पास हेयर मास्क या ऐसी चीज़ें इस्तेमाल करने का वक़्त नहीं होता वो अपने शैम्पू में ही कुछ ऐसी सामग्रियों को मिला सकते हैं जिनसे उन्हें अच्छे परिणाम मिल सके।
यह सामग्रियां शैम्पू के असर को दोगुना कर देती हैं और यह आपका ज़्यादा समय भी नहीं लेतीं। यह उत्पाद इस्तेमाल करने में भी काफी आसान हैं और ज़्यादातर घरों में आसानी से मिल जाते हैं। साथ ही ये आपके बजट पर भी सही बैठते हैं।
शैम्पू खरीदते वक़्त आपको कुछ चीज़ें ध्यान में रखनी चाहिए और वह है कि शैम्पू में सल्फेट और पैराबेन्स नहीं होने चाहिए। अगर शैम्पू में ज़्यादा केमिकल होते हैं तो आपके सर में खुजली हो सकती है और हालत पहले से ज़्यादा खराब हो सकती है। इसलिए शैम्पू खरीदने से पहले उसमें मौजूद सामग्रियों की जांच ज़रूर कर लें और अच्छे ब्रांड का शैम्पू ही खरीदें।
यहाँ पर कुछ सामग्रियों के बारे में बताया गया है जो आप अपने शैम्पू में मिला सकती हैं:

गुलाबजल
अगर आप सर में खुजली से परेशान हैं तो अपने शैम्पू में गुलाबजल का एक ढक्कन डालें। इससे खुजली में आराम मिलेगा और आपके सर के खाल में चमक भी बढ़ेगी। जब भी आपको सर में खुजली हो रही हो आप ऐसा कर सकते हैं। गुलाबजल काफी सौम्य होता है और वह लोग जिनके सर की त्वचा संवेदनशील है, इसे आराम से इस्तेमाल कर सकते हैं।

नींबू का रस
अगर आप अपने बालों को गहराई से साफ करना चाहते हैं तो अपने शैम्पू में एक छोटा चम्मच नींबू का रस मिलाएं। यह उन लोगों के लिए सही होता है जिनके सर पर कई उत्पाद इस्तेमाल करने के कारण सतह तक काफी गंदगी जमी होती है। इसका इस्तेमाल आप तब भी कर सकती हैं जब आपने अपने बालों में काफी क्रीम या मूस लगाया हो या फिर बालों का तेल आसानी से नहीं जा रहा हो। नींबू से आपके सर की खाल का पीएच स्तर भी बैलेंस रहता है।

शहद
अगर आपके बाल रूखे लग रहे हों तो अपने शैम्पू में एक छोटा चम्मच कच्चा शहद मिलाएं। शहद से सर के बैक्टीरिया मर जाएंगे और बालों में चमक आ जाएगी। अपने बाल अच्छी तरह से धो लें ताकि शहद की चिपचिपाहट ना रह जाए।

लैवेंडर का तेल
अगर आप अपने शैम्पू में लैवेंडर तेल की कुछ बूंदें डालते हैं तो इसके कई फायदे होते हैं। इससे आपके बाल जल्दी बढ़ सकते हैं। लैवेंडर से दिमाग को शान्ति मिलती है और यह आरामदेह भी होता है। अगर आप काफी मानसिक तनाव से गुज़र रहे हैं तो अपने शैम्पू में लैवेंडर तेल की कुछ बूंदें डालें और आप यह पाएंगे कि आपका सारा तनाव और बेचैनी गायब हो रही है। लैवेंडर की खुशबू से आप पूरे दिन तरोताज़ा महसूस करेंगे।

एलोवेरा जेल
हम जानते हैं कि आप एलोवेरा जेल के फायदे से वाक़िफ़ हैं। किसी भी सौंदर्य से जुड़ी परेशानी का हल है एलोवेरा जेल। आजकल एलोवेरा फ्लेवर की ग्रीन टी और जूस भी मार्केट में उपलब्ध है और यह स्वादिष्ट होते हैं। अगर आप अपने शैम्पू में एलोवेरा जेल मिलाते हैं तो इससे सर की खाल में खुजली नहीं होती और यह ज़्यादा तैलीय भी नहीं होता। एलोवेरा जेल से बालों का टूटना रुकता है और इसमें खराबी भी नहीं आती। साथ साथ बालों की जड़ से सफाई भी हो जाती है।

आंवला जूस
आंवला जूस आपके बालों के लिए काफी लाभदायक होता है। अगर आप एक छोटा चम्मच आंवला जूस अपने शैम्पू में मिलाते हैं तो समय के साथ आपके बाल काले होते जाएंगे। इससे बाल बढ़ते भी हैं और यह कंडीशनर की तरह भी काम करता है। हर बार जब आप शैम्पू करते हैं तो इसे इस्तेमाल कर सकते हैं ताकि आपको अच्छे परिणाम मिल सकें।

टी ट्री आयल
इस तेल को भी आप अपने शैम्पू में मिला सकती हैं और बालों पर अच्छा परिणाम देख सकती हैं। यह तेल एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल होता है। अपने शैम्पू में टी ट्री आयल की कुछ बूंदे डालें और डैंड्रफ से छुटकारा पाएं। सबसे अच्छी बात यह है कि यह ज़्यादातर एंटी डैंड्रफ शैम्पू की तरह नहीं है जो बालों पर असर करता है और बालों के नेचुरल आयल को बरकरार नहीं रहने देता। इससे खाल के सारे इन्फेक्शन से निजात मिलता है जिससे कई बार डैंड्रफ होते हैं। इसे हफ्ते में एक बार लगाएं और डैंड्रफ की समस्या को करें गुडबाय।
हमें उम्मीद है कि आप इन नुस्खों का इस्तेमाल करके अपना कीमती समय और बाल दोनों बचाएंगी।



Click it and Unblock the Notifications
