Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
बालों पर लगाएं बेसन का हेयरमास्क, पार्लर जाना भूल जाएंगी आप
बेसन के फेसपैक के फायदों के बारे में तो आपने बहुत सुना होगा लेकिन आपने इसके हेयरपैक के बारे में सुना है, जी हां बेसन आपको बालों के लिए भी बहुत अच्छा होता है। इसे बालों और त्वचा से जुड़े कई परेशानियों के लिए इस्तेमाल किया जाता है। बेसन में कई पोषक तत्व होते हैं जो बालों को स्वस्थ रखते हैं।
इससे बाल मजबूत और घने होते है। आइए जानते है कि कैसे बेसन का हेयरमास्क बना सकते है। आइए जानते है कि बालों में किन-किन चीजों के साथ मिलाकर हेयर मास्क लगाया जाता है और कैसे बालों को स्वस्थ रखा जाता है।

बेसन को बालों में इस्तेमाल करने के फायदे
1. ये आपके बालों को मज़बूत बनाता है।
2. ये सिर की त्वचा को साफ़ करता है और रूखी होने से बचाता है।
3. ये जड़ों को साफ़ करता है।
4. दोमुंहे बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद है।
5. ये बालों को मुलायम और चमकदार बनाता है।

बेसन और दही
बेसन को दही के साथ मिलकार बालों पर लगाएं, बेसन बालों की जड़ो को ताजगी देता है और यह बालों की ग्रोथ के लिए अच्छा होता है। दही में एंटीऑक्सिडेंट और फायदेमंद बैक्टीरिया होते हैं जो बालों की जड़ों से धूल को हटा कर बालों को स्वस्थ रखते हैं। इस पेस्ट को अपने बालों पर करीब 30 मिनट तक रखें इसके बाद इसे हल्के गर्म पानी से धो दें।

जैतून का तेल और बेसन
बालों के लिए जैतून का तेल बहुत ही फायदेमंद होता है और अगर इसे बेसन के साथ मिलाकर लगाया जाए तो इसके गुण और बढ़ जाते हैं। जैतून के तेल और बेसन का पेस्ट आपके बालों को लंबा और मजबूत बना सकता है। बेसन और जैतून का तेल मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को बालों की जड़ों पर लगाएं और कुछ देर के लिए छोड़ दे अब इसे हल्के गर्म पानी से साफ कर लें।

बादाम पाउडर और बेसन
बेसन और बादाम का पाउडर यह बालों को गहरा, काला और घना बनाने का काम करता है। यह बालों के टैक्सचर को भी अच्छा बनाता है।
बेसन लें और इसमें बादाम पाउडर मिला लें। अब इसमें जरा सा नींबू का रस और शहद ड़ाल लें और इससे एक पेस्ट तैयार करें।
इस मास्क को बालों पर कुछ देर रखें और फिर हल्के गर्म पानी से साफ कर लें।

बेसन और अंडा
अगर आपके बाल रुखे और बेजान है तो यह हेयर मास्क आपके लिए है बेसन और अंडे का यह मिक्स आपके बालों में कंडीशनर का काम करेगा और उन्हें सिल्की और सोफ्ट बनाएगा। बेसन और अंडे को एक कटोरी में एक साथ डाल कर फेंट लें। जरा सा शहद और नींबू रस इस पेस्ट में मिलाएं। इस मिक्स को बालों की जड़ों पर लगाएं और थोड़ी देर के लिए छोड़ दें। हल्के गर्म पानी से साफ करें।

बेसन और मायोनिज
मायोनिज को बेसन के साथ मिलाकर ये लगाने से ये पेस्ट आपके बालो को मॉयश्चर करने के साथ ही बाल केउलझनों को कम करने में मदद करता है। यह एक तरह से डीप कंडिशनिंग जैसा है। बेसन में मायोनिज मिलाएं। अब इसमें शहद मिलाएं और पेस्ट तैयार करें। इसे बालों पर लगाएं और कुछ देर के लिए छोड़ दें। इसके अलावा इसे साफ पानी से धो लें।



Click it and Unblock the Notifications
