Latest Updates
-
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि
बालों में लगाएं लहुसन, हेयरफॉल से लेकर बालों का बनता है सिल्की और शाइनी

खानें में स्वाद बढ़ाने के लिए लहुसन के बारे में आपने सुना भी होगा और चखा भी होगा। खाने के स्वाद को बढ़ाने के लिए अलावा लहुसन में कई तरह के औषधीय गुण होते हैं जो कई समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। लहसुन में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और एंटी-ऑक्सीडेंट खूबियां होती हैं, जो कि शरीर को बीमारियों से बचाने के अलावा हमारे सौंदर्य को भी बढ़ाने में भी सहायक होता है। जो लोग हेयरफॉल की समस्या से गुजर रहे हैं उनके लिए तो लहुसन का तेल किसी वरदान से कम नहीं है। बाल झड़ने के पीछे कई तरह के कारण हो सकते हैं। यह शरीर में किसी चीज की कमी के संकेत होते हैं।
लहसुन खाने के अलावा इसके पेस्ट और तेल से आप अपने बालों की ग्रोथ फिर से बढ़ा सकते है। लहसुन में कैल्शियम, जिंक और सल्फर होता है जो बालों की ग्रोथ में मदद करते हैं।

आइए जानते है कैसे लहुसन से आप अपने झड़ते बालों को रोक सकते हैं।
प्याज, लहुसन और दाल चीनी
लहुसन, प्याज और दालचीनी का पेस्ट बालों की खोखली हो चुकी जड़ों को फिर से पुनजीर्वित कर देता है। इसे हफ्ते में दो बार लगाने से बाल फिर से चमकदार और घने बनते है। इस पेस्ट को बनाने के लिए एक छोटा प्याज, 3 लौंग, एक टुकड़ा दाल चीनी और दो कप पानी लीजिए, सभी को एक बर्तन में डालकर 15 मिनट के लिए उबालकर काढ़ा बनाएं, इसके बाद इसे बालों में 15 मिनट के लिए लगाएं। इसे लगाने के बाद बालों को हल्के गर्म पानी से धो लें।
लहुसन, कैस्टर और रोजमेरी ऑयल
बालों की ग्रोथ के लिए लहुसन के साथ कैस्टर ऑयल और रोजमेरी को मिलाकर लगाने से तेजी से बाल की ग्रोथ बढ़ती है। इसके लिए 5 टेबल स्पून लहुसन के तेल के साथ एक टेबल स्पून कैस्टर ऑयल और एक टेबल स्पून नारियल के तेल के साथ ही आधा चम्मच रोजमेरी ऑयल को मिलाकर एक बोतल या जार में भरकर रख दें। अब इन ऑयल के मिश्रण को अच्छे से हिलाकर मिक्स कर लें। फिर इन्हें बालों की जड़ों में अच्छे से मसाज करें और करीब एक घंटे के लिए छोड़ दें। अब इसे माइल्ड शैम्पू के साथ धो लें। शैम्पू के बाद कंडीशनर न लगाएं क्योंकि नारियल तेल बालों में कंडीशनर के तौर पर ही काम करता है।
लहसुन और शहद
लहसुन में विटामिन सी होता है जो बालों की ग्रोथ को बढ़ाता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए लहसुन का पेस्ट बनाकर इसमें शहद मिलाएं। इस पेस्ट को बालों और स्कैल्प पर 30 मिनट तक लगे रहने दें। उसके बाद बालों को धो लें। बाल झड़ने की समस्या को कम करने के लिए लहसुन के शैम्पू का भी इस्तेमाल किया जा सकता है, इसे कैसे बनाएं जानने के लिए क्लिक करें।
लहसुन और अदरक
अदरक और लहसुन दोनों बालों की ग्रोथ में मदद करते हैं। इसका इस्तेमाल करने के लिए अदरक और लहसुन को पीसकर पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को कैरियर ऑयल में तब तक गर्म करें जब तक यह ब्राउन ना हो जाए। अब तेल को ठंडा होने दें और उसमें से पल्प निकाल दें। अब बचे हुए तेल से 15 मिनट तक स्कैल्प पर मसाज करें। उसे 30 मिनट तक लगे रहने दें उसके बाद बालों को धो लें।
लहसुन का तेल
लहसुन के तेल में सल्फर होता है जो बालों को मजबूत बनाने में मदद करता है। बालों की देखभाल के लिए सल्फर मददगार होता है। यह केरेटिन के लिए ब्लॉक बनाने में मदद करता है जो कि बालों की ग्रोथ के लिए फायदेमंद होता है।
लहसुन और नारियल का तेल
लहसुन की कलियों को पीसकर पेस्ट बना लें। उसे हल्के गर्म नारियल के तेल में मिलाएं। अब इस तेल से स्कैल्प और बालों पर मसाज करें। इस तेल को 30 मिनट तक बालों पर लगे रहने दें उसके बाद बालों को धो लें।



Click it and Unblock the Notifications
