Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
स्प्लिट एंड्स से बाल हो रहे हैं खराब? तो करें ये नेचुरल उपाय
लड़कियों के बालों में स्प्लिट एंड्स होना किसी बुरे सपने से कम नहीं है। यह आपके बालों को ड्राय और फिज़ी बना देता है। यह कई कारणों से होता है। बालों में कैमिकल का यूज़, हार्मोन की समस्या या फिर प्रदूषण आदि इसका कारण हो सकते हैं।
हमारे घरों में इतनी प्राकृतिक चीज़े हैं, जिनसे हम शरीर और बालों की हजारों समस्याएं सही कर सकते हैं। इसी तरह से आप दोमुंहे बालों की समस्याओं को पूरी तरह से कंट्रोल में कर सकती हैं। बालों का दोमुंहा होना मतलब कि बालों में बिल्कुल पोषण नहीं है इसलिये इसे ठीक करने के लिये आपको कैमिकल वाली चीजों का कम इस्तमाल कर के प्राकृतिक चीज़ों का इस्तमाल करना शुरु करना होगा।
दही, पपीता, अंडा, अंडा या फिर बीयर आदि लगा कर आप दोमुंहे बालों से छुटकारा पा सकती हैं। आइये जानते हैं ऐसे प्राकृतिक हेयर पैक जो आपको स्प्लिट एंड्स से छुटकारा दिलाने में मदद करेंगे।

1. नारियल तेल
हमने नारियल तेल के बारे में काफी कुछ सुना है। नारियल तेल को अपने बालों में लगा कर कुछ देर के लिये मसाज करें। खासतौर पर उस जगह पर जहां split ends हैं। फिर अपने बालों को तौलिये से कवर कीजिये और 30 मिनट के बाद शैंपू कर लीजिये। इस नुस्खे को हफ्ते में तीन बार करें।

2. अवाकाडो प्रोटीन मास्क
सामग्री-
- 1 अवाकाडो
- 1 अंडा
- 2 चम्मच जैतून तेल
प्रयोग कैसे करें:
एक कटोरे में 1 अंडा डाल कर फेंटे। फिर उसमें अवाकाडो डाल कर मसल लें। फिर 2 चम्मच जैतून तेल डाल कर मिक्स करें। अब इसे अपने बालों में लगा कर कवर कर लें। फिर 25-30 मिनट तक छोड़ कर गुनगुने पानी से धो लें।
3. शहद और जैतून तेल का मास्क
सामग्री-
- 2 चम्मच मॉइस्चराइजर
- 1 चम्मच शहद
- 2 चम्मच ऑलिव ऑइल
प्रयोग कैसे करें-
एक कटोरे में सभी सामग्रियां मिला लें। फिर इसे बालों में लगा कर ऊपर से शावर कैप लगा कर ढंक लें। बाद में इसे 20 मिनट के बाद धो लें। आप चाहें तो शैंपू से बाल धोने के बाद आखिर में शहद और जैतून तेल लगाएं। 5 मिनट के बाद फिर से इसे शैंपू से धो लें। यह मिश्रण एक कंडीशनर की तरह काम करता है जो कि बालों को स्ट्रेट कर के split ends से छुटकारा दिलाएगा।

4. शराब
ऐसे हेयर प्रोडक्ट का यूज़ करना कम करें जिसमें शराब की मात्रा मिली हुई हो। आपको अगर बालों को रेशमी बनाना हो तो ऐसे शैंपू का प्रेयोग करें जिसमें मॉइस्चराइजर मिला हो। इसके अलावा कोशिश करें कि हेल्दी फूड और ड्रिंक पिएं।

कैमिकल ट्रीटमेंट का यूज़ कम करें
अपने बालों को बुरी तरह से रगड़ रगड़ कर पोछना, उन पर कैमिकल ट्रीटमेंट करना या फिर हीटिंग मशीन यूज़ करना आदि काफी खतरनाक हो सकता है। इसके अलावा नहाते समय उन पर गरम पानी का उपयोग करने से भी बाल काफी रूखे हो जाते हैं और दो मुंहे बालों की समस्या बढ जाती है।

5. केला
केले में विटामिन ए, सी और ई के साथ अन्य मिनरल्स होते हैं। इससे बाल स्ट्रेट होने के साथ साथ मॉइस्चराइज होते हैं। यही नहीं दो मुंहे बालों की समस्या भी कम हो जाती है।
सामग्री-
- 1 पका केला
- 2 चम्मच दही
- 2 चम्मच गुलाब जल
प्रयोग कैसे करें-
पके केले को मैश कर लें और गाढा पेस्ट तैयार करें। फिर इसमें दही और रोज वॉटर मिलाएं। फिर इस पेस्ट को बालों में लगा कर 1 घंटे के लिये छोड़ दें और फिर नॉर्मल पानी से धो लें। कोशिश करें कि आप अपने बालों को शॉवर कैप से कवर कर लें। इस मास्क को हफ्ते में एक बार लगाएं।



Click it and Unblock the Notifications
