Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
उलझे हुए बालों के लिए लगाएं केले और नींबू का हेयरमास्क

ज्यादात्तर महिलाओं की बालों को लेकर क्या समस्या होती होगी?, बिल्कुल ज्यादात्तर महिलाएं उलझे हुए बालों से परेशान रहती हैं। मुलायम, चमकदार और सुलझे बालों की चाह हर महिला रखती है और ये आपकी सुंदरता में चार चांद लगाता है।
उलझे हुए बाल होने के पीछे कई तरह के कारण होते हैं जैसे कि सूर्य की हानिकारक किरणों की वजह से, केमिकल ट्रीटमेंट, प्रदूषण और दूसरे कारणों के वजह से। लेकिन ये एक ऐसी समस्या है जिससे ज्यादात्तर महिलाएं जूझती है। लेकिन हमसे ज्यादात्तर महिलाएं इस बारे में नहीं जानते है कि अगर बालों की ठीक तरह से देखभाल की जाएं तो इस समस्या से निजात पाई जा सकती है।
आज हम देखेंगे कि कैसे दो सामग्री की मदद से उलझे हुए और सूखे बालों की समस्या से निजात पाया जा सकता है। इन दोनों में पाए जाने वाले तत्व बालों को रेशमी और मुलायम बनाते हैं।

आइए जानते है कि कैसे घर में हम हेयरमास्क के जरिए हम उलझे हुए बालों से छुटकारा पा सकते है।
क्या चाहिए?
एक छिला हुआ केला
एक नींबू
एक टेबलस्पून नारियल का तेल
कैसे तैयार करें?
सबसे पहले एक केले को छिलकर इसे अच्छे से मैश करके इसका एक स्मूद पेस्ट बनाएं।
अब, नींबू को काटकर केले के पेस्ट में निचोड़ लें। अब दोनों सामग्रियों को अच्छी से मिक्स करके अच्छे मिला लें।
अब इस पेस्ट में थोड़ा सा नारियल तेल मिला लें। अब इस मिश्रण को अच्छी तरह से मिला लें।
अगर नारियल तेल ठोस रुप में है तो आप इसे गर्म कर लें और इसे नारियल के तेल में मिला लें।
कैसे अप्लाई करें
सबसे पहले अपने बालों को एक साधारण शैम्पू से धो लें।
अब अपने बालों को दो भागों में बराबर बांटकर अब हर भाग की जड़ में जाकर बालों की जड़ों में इस पेस्ट को लगाएं।
इस पेस्ट को बालों में 45 मिनट के लिए लगाए।
अपने बालों को शॉवर केप की मदद से कवर कर लीजिए ताकि आपके बालों से यह मास्क गिरने न लगें।
अब 45 मिनट के बाद इसे गर्म पानी से धो लें।
अच्छे रिजल्ट के लिए अब इस उपाय को हफ्तें में कम से कम 2-3 बार जरुर लगाएं।
केले के फायदें
केला बालों को बढ़ने के साथ दोमुंह बाल खत्म करने में मदद करता है। इसके अलावा ये बालों को मुलायम और सिल्की बनाता है। इसमें विटामिन ए, सी और ई मौजूद होता है। केले में 75 प्रतिशत जलीय तत्व मौजूद होते है जो आपके बालों को हाइड्रेड रखता है।
इसके अलावा इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और पौटेशियम होता है। अगर आप इसे रोजाना बालों में लगातेहै तो ये आपके बाल चमकदार, मुलायम और स्वस्थ रहते हैं।
नारियल तेल के फायदें
नारियल तेल बालों से जुड़े सभी समस्याआं का सबसे अच्छा ऑप्शन है। इसमें मौजूद ल्यूरिक एसिड एंटीबैक्टीरियल और एंटी फंगल होता है जो बालों में ड्रेंडफ को रोकने से मदद करता है। ये आपके बालों के ग्रोथ को बढ़ानेके साथ इन्हें चमकदार और मजबूत बनाता है क्योंकि इसमें विटामिन ई मौजूद होता है।
नींबू के फायदें
विटामिन सी और ई से भरपूर नींबू कॉलेजन के उत्पादन को बढ़ाता है जो कि आपके बालों को मुलायम बनाने के साथ चमकदार और सुलझे हुए बनाता है। इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण, ड्रेंडफ को दूर करने के साथ जड़ों में निकलने वाले तेलों के रिसाव को नियंत्रित करता है।
ये हेयरमास्क कैसे बालों को फायदा पहुंचाता है?
ये हेयरमासक आपके बालों की हर जगह की समस्या से निजात दिलाकर बालों के वॉल्यूम को बढ़ाता है। बाल तब बढ़ते है जब आपकी बालो तक मॉश्चराइज बढ़ाता है। ये मास्क आवश्यक तत्व एमीनो एसिड और प्रोटीन की मदद से आपके बालों की ग्रोथ को बढ़ाता है। इसके अलावा इस हेयरमास्क से हेयरफॉल की समस्या को काफी हद तक रोका जा सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
