Latest Updates
-
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम
बालों में आएगी नई जान अगर लगाएंगी एलो वेरा
बाल कुदरत की देन है और इसे सही और अच्छे हाल में रखना हमारी जिम्मेदारी है। बहुत सी महिलाओं के बाल काफी झड़ने लगते हैं, जो कि अलग अलग कारणों की वजह से होते हैं। बालों में रूखापन, तैलीयपन और सिर की अन्य समस्याएं जाने का नाम ही नहीं लेती। अगर आप अपने बेजान बालों को दुरुस्त करने के लिए किसी औषधि की खोज कर रही हैं, तो एलोवेरा का प्रयोग करें।

जी हां, अधिकतर महिलाएं स्किन पर एलो वेरा का इस्तेमाल करती हें लेकिन क्या आप जानती हैं कि बालों के लिये भी एलो वेरा काफी अच्छा होता है। इसे नियमित लगाने से बालों में नई जान आएगी और वह पहले से और भी ज्यादा खूबसूरत हो जाएंगे। यह बालों को मजबूती प्रदान करता है, उनकी बढ़ने में मदद करता है और इन्हें चमकदार और स्वस्थ बनाता है।
अगर आप बालों में किसी भी प्रकार का कैमिकल यूज़ नहीं करना चाहती हैं तो एलो वेरा लगाइये। इसे आप कंडीशनर के रूप में भी इस्तेमाल कर सकती हैं। बाजार में मिलने वाले कैमिकल वाले कंडीशनरों से अच्छा होता है ये। शैंपू करने के बाद बालों को एलो वेरा जेल से मसाज करें और पानी से धो लें। अगर आप भी अपने बालों को सुंदर और स्वस्थ बनाना चाहती हैं तो एलोवेरा लगाइये। आइये जाने इसके प्रयोग...

बालों को लंबा करे
अगर आपको अपने बालों को लंबा करना है तो करीब आधा कप एलो वेरा लें और उसमें 2 चम्मच मेथी बीज और 1 चम्मच तुलसी पावडर और 2 चम्मच कैस्टर ऑइल मिक्स करें। फिर इस पेस्ट को बालो में लगा कर कुछ घंटे सिर पर रखें और फिर शैंपू से बाल धो लें।

बालों का झड़ना रोके
अपने शैंपू के साथ दोगुना एलोवेरा जेल मिला कर बालों में लगाइये क्योंकि इसमें विटामिन और मिनरल होता है जो बालों को मजबूत बनाएगा।

प्राकृतिक कंडीशनर
अगर आप वही पुराने सुगन्धित केमिकल कंडीशनर का प्रयोग करके थक गई हैं तो एलोवेरा की मदद से अपना खुद का हेयर कंडीशनर बनाइए। यह कंडीशनर मिनटों में बन जाता है परन्तु इसका असर लम्बे समय तक रहता है। यह कंडीशनर के रूप में काम करता है जो कि बाजार में मिलने वाले कैमिकल वाले कंडीशनरों से अच्छा होता है। शैंपू करने के बाद बालों को एलो वेरा जेल से मसाज करें और पानी से धो लें।
गंजापन दूर करे
अगर आप गंजे हो चुके हैं तो, अपनी गंजी खोपड़ी पर एलो वेरा जेल लगाया करें।

रूखे बालों को करे मैनेजबल
यदि बाल रूखे हैं तो उनमें एलो वेरा जेल लगाएं, जिससे बालों में नमी आए और वह रुखे ना रहें। यह रूखे बालों से खुजली भी मिटाता है।

रूसी का खात्मा करे
यदि बालों में रूसी है तो सिर पर एलो वेरा जेल करीबन 40-60 मिनट तक लगा रहने दें और फिर नहा लें। ऐसा कुछ दिन करने से आपके सिर की रूसी चली जाएगी।

सिर का पिंपल दूर करे
सिर के भीतर यदि पिंपल हो जाए तो वह बहुत पीडा देता है। ऐसे में सिर पर ऐलो वेरा का रस लगाइये।



Click it and Unblock the Notifications
