Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
चेहरे के साथ क्या बालों के लिए भी ज़रूरी है सनस्क्रीन
त्वचा को सनस्क्रीन की कितनी ज़रूरत होती है, इस बात से हम सभी वाक़िफ़ हैं लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि बालों को भी सनस्क्रीन की ज़रूरत होती है। सौंदर्य विशेषज्ञों की मानें तो बालों और स्कैल्प को भी सूर्य से सुरक्षा की ज़रूरत होती है।
बालों को भी सूर्य की किरणों से नुकसान पहुंच सकता है और जब हम बालों की देखभाल पर ज़्यादा ध्यान नहीं देते और अपना अधिकतर समय बाहर बिताते हैं तो सूर्य की किरणों की वजह से बाल रूखे, बेजान, बैरंग हो जाते हैं। साथ ही ये कमज़ोर होकर टूटने लगते हैं और दोमुंहे बालों की समस्या भी आती है।

आज इस आर्टिकल के ज़रिए हम आपको बताएंगे कि बालों के लिए सनस्क्रीन क्यों और कितना ज़रूरी होता है और बालों को सूर्य की किरणों से बचाने के लिए क्या करना चाहिए।
बालों के लिए सनस्क्रीन की क्यों है ज़रूरत?
यूवीए और यूवीबी किरणें बालों को बेजान बना सकती हैं
यूवीए किरणें बालों के क्यूटिकल्स को जलाकर उन्हें रूखा और बेजान बना सकती हैं। ये उन कोशिकाओं को नष्ट कर देता है जो बालों को मज़बूती और लचीलापन देते हैं।
यूवीबी किरणें क्यूटिकल और बालों की जड़ों को नुकसान पहुंचाती हैं जिससे बाल रूखे, बैरंग और बेजान भी लगने लगते हैं। इससे बालों के झड़ने की समस्या भी रहती है।
बालों के प्राकृतिक रंग में बदलाव
जिस नैचुरल पिगमेंट से बालों को रंग मिलता है उसे मेलानिन कहते हैं। ये बालों को फ्री रेडिकल्स से भी बचाता है और उन्हें यूवी किरणों से सुरक्षित रखता है। लेकिन अत्यधिक यूवीए की वजह से मेलानिन को नुकसान होने लगता है और इससे बालों का रंग उड़ जाता है।
ऐसा हर तरह के बालों में होता है लेकिन हल्के रंग के बालों को ज़्यादा नुकसान होता है क्योंकि उनमें मेलानिन कम होता है। इसके बाद बाल रूखे होने लगते हैं। अगर आप किसी आर्टिफिशियल हेयर डाई का इस्तेमाल करते हैं तो भी बालों का प्राकृतिक रंग खोने लगता है।
यूवीबी से बालों की संरचना को नुकसान
यूवीबी रेडिएशन में बालों का संपर्क ज़्यादा हो तो फ्री रेडिकल्स बालों के प्रोटीन खासतौर पर केराटिन पर अटैक करने लगते हैं। ये बालों का प्रमुख घटक है। ये यूवीए रेडिएशन से भी ज़्यादा नुकसानदायक होता है।
सूर्य से बालों को कैसे बचाएं
धूप में बहुत ज़्यादा रहने से बालों को नुकसान पहुंचता है लेकिन अच्छी बात ये है कि इससे बचने का भी तरीका है। आज हम आपको बालों को धूप से बचाने के कुछ असरकारी तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं।
सनस्क्रीन का करें इस्तेमाल
त्वचा के लिए सनस्क्रीन जिस तरह इस्तेमाल करते हैं वैसे ही बालों के लिए भी सनस्क्रीन होता है। इनमें से अधिकतर को यूवी फिल्टर से बनाया जाता है जोकि बालों को धूप से बचाने का काम करते हैं। घर से बाहर निकलने से पहले आप अपने रेगुलर स्किन सनस्क्रीन को भी बालों पर लगा सकते हैं।
हालांकि, अगर आप बालों पर केमिकल युक्त सनस्क्रीन नहीं लगाना चाहते हैं तो इनकी जगह आप प्राकृतिक उपाय आज़मा सकते हैं:
नेचुरल हेयर सनस्क्रीन
- नेचुरल ऑयल जैसे कि टी ट्री ऑयल से बालों पर मालिश करें। इससे बालों को नमी मिलती है और शुष्कता खत्म होती है। घर से बाहर जाने से पहले हॉट ऑयल ट्रीटमेंट भी असरकारी रहता है।
- नारियल तेल और बादाम तेल की कुछ बूंदें तिल के तेल की 6 बूंदों में मिलाएं। इससे सिर की मालिश करें और कंघी कर लें। बालों को सूर्य से बचाने के साथ-साथ ये उन्हें मुलायम भी बनाता है।
- एलोवेरा एक प्रभावशाली सन ब्लॉकर है। इसमें यूवी ब्लॉकिंग यौगिक मौजूद होते हैं। थोड़ा-सा एलोवेरा जैल लें और उसे बालों पर लगाकर 15 मिनट तक छोड़ दें। इसके बाद ठंडे पानी से बालों को धो लें। एलोवेरा नेचुरल सनस्क्रीन की तरह काम करता है और बालों को नमी भी देता है।
- चाय का पानी भी नेचुरल सनस्क्रीन की तरह काम करता है। ये बालों को धूप से बचाता है और उनमें शुष्कता नहीं आने देता। एक कटोरी में थोड़ी सी चायपत्ती डालकर उबालें और उसे ठंडा होने दें। पानी को छानकर इसे बालों पर डालें और शॉवर कैप पहन लें। इसे बालों पर 15 से 20 मिनट तक रहने दें और इसके बाद बालों को धो लें।
- अपनी हेयर केयर रूटीन में ऑलिव ऑयल को ज़रूर शामिल करें। इससे धूप से बालों को पहुंचने वाले नुकसान को ठीक किया जा सकता है।
बालों को ढंकना ना भूलें
गर्मियों के दिनों में घर से बाहर निकलने से पहले बालों को ज़रूर ढक लें लेकिन किसी स्कार्फ या पगड़ी का इस्तेमाल करें। हालांकि, इसे लगाने पर भी बालों को सनस्क्रीन की ज़रूरत पड़ती ही है।
अब धूप में निकलने से पहले इन तरीकों से अपने बालों को बचाएं।



Click it and Unblock the Notifications
