Latest Updates
-
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन?
आइब्रोज के बाल झड़ने की वजह और जानिए इसके उपाय
मोटी और शेप में बनी हुई आइब्रोज़ का ट्रेंड कभी आउट नहीं होता। चेहरे पर आइब्रोज़ सबसे ज्यादा हाइलाइट होने वाले फीचर्स में से एक होती हैं और इसलिए इनका ध्यान रखना बेहतर जरूरी होता है।
ऐसे में जब मोटी और शार्प आइब्रोज़ का ट्रेंड हो तो आइब्रोज़ के झड़़ते बाल बहुत तकलीफ देते हैं। ये एक बहुत गंभीर समस्या है जिस पर जितना जल्दी हो सके आपको ध्यान देना चाहिए वरना इससे आपके चेहरे की पूरी लुक बिगड़ सकती है।

लेकिन आखिर किस वजह से आइब्रोज़ के बाल झड़ते हैं और इसका क्या उपाय है?
आज हम आपको आइब्रोज़ के बाल झड़ने के कारण और इसके घरेलू नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं।
आइब्रोज़ के बाल झड़ने के कारण
हमारे चेहरे के आकर्षण में आइब्रोज़ बहुत अहम भूमिका निभाती हैं और अगर इनके बाल झड़ जाएं तो इससे पूरे चेहरे का ही लुक खराब हो जाता है। हालांकि, ऐसे कई कारण मौजूद हैं जिनकी वजह से आइब्रो के बाल उड़ने लगते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...
तनाव
जी हां, आइब्रोज़ के बाल उड़ने की सबसे बड़ी वजह तनाव हो सकता है। मानसिक और शारीरिक, दोनों तरह का स्ट्रेस ही इसका कारण हो सकता है।
प्लकिंग
आइब्रोज़ की शेप को ठीक रखने के लिए प्लकिंग बहुत जरूरी होती है लेकिन ज्यादा करने की वजह से आइब्रो के बाल उड़ने लगते हैं। हम में से कई लोग थ्रेडिंग की बजाय प्लकिंग करवाते हैं। लगातार प्लकिंग की वजह से आइब्रो के बाल झड़ने लगते हैं।
पोषण तत्वों की कमी
पोषण और विटामिन की कमी की वजह से बाल झड़ने लगते हैं और इसका असर सिर्फ स्कैल्प पर ही नहीं बल्कि आइब्रोज़ पर भी पडता है। कई तरह के पोषक तत्वों और विटामिंस जैसे जिंक, आयरन, विटामिन डी, विटामिन बी12 की कमी की वजह से आइब्रो के बाल झड़ने लगते हैं।
एजिंग
एजिंग की वजह से भी आइब्रोज़ के बाल झड़ सकते हैं। अगर उपरोक्त बताए गए कारण नहीं है तो आपकी आइब्रो के बालों के झड़ने की वजह एजिंग हो सकती है।
क्या है उपाय या घरेलू नुस्खे
ऑलिव ऑयल
ऑलिव ऑयल में विटामिन ई होता है जोकि बालों को झड़ने से बचाता है। इसके लिए एक टेबलस्पून ऑलिव ऑयल लें और उससे आइब्रो पर सर्कुलर मोशन में हल्के से मसाज करें। 30 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें।
एलोवेरा
एलोवेरा बालों के रोमछिद्रों को मजबूत करता है और बालों को मॉइश्चराइज़ करने में मदद करता है इसलिए इससे बालों का झड़ना कम होता है। एक एलोवेरा की पत.ती लें और उसे खोलकर उसका जैल निकाल लें। इस एलोवेरा जैल को आइब्रोज़ पर लगाएं और कुछ मिनट तक मसाज करें। 30 मिनट के बाद पानी से इसे धो लें।
दूध
दूध में प्रोटीन होता है जो बालों के विकास के लिए बेहतर माना जाता है। कॉटन बॉल की मदद से थोड़ा सा कच्चा दूध आइब्रोज़ पर लगाएं। कुछ मिनट तक इसे छोड़ दें और सूखने दें। 20 मिनट बाद इसे हटा दें। आपको ये उपाय रोज़ करना है।
अंडे की जर्दी
अंडा बालों को कंडीशनिंग देता है और उन्हें मुलायम और स्वस्थ बनाता है। अंडे में मौजूद विटामिन डी और प्रोटीन से बालों की ग्रोथ बढ़ती है। एक अंडा लें और उसकी जर्दी को निकाल लें। अंडे की जर्दी को फेंट कर कॉटन की मदद से आइब्रोज़ पर लगा लें और 20 मिनट तक छोड़ दें। इसके बाद इसे निकालकर ठंडे पानी से इसे धो लें।
इन टिप्स का रखें ध्यान
बहुत जल्दी-जल्दी आइब्रोज़ को प्लकिंग ना करें क्योंकि इसकी वजह से बाल बढ़ने की बजाय झड़ने शुरु हो जाएंगें।
अपने खाने में जिंक, आयरन जैसे प्रोटीन और न्यूट्रिएंट की मात्रा को बढ़ाएं। मांस, सब्जियां, नट्स, अंडा, मछली आदि को अपने आहार में शामिल करें।



Click it and Unblock the Notifications
