Latest Updates
-
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि
लंबे बाल पाना है आसान, बस फॉलो करें ये 5 बेसिक टिप्स

किसे घने, लंबे और लहराते हुए बाल पसंद नहीं है? लेकिन सब की ये ख्वाहिश पूरी नहीं होती है। लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है कि आप अपने बालों की लंबाई कभी नहीं बढ़ा सकती हैं।
कई मौकों पर सही पोषण की कमी और डैमेज की वजह से बालों की नेचुरल ग्रोथ रुक जाती है या फिर धीमी पड़ जाती है लेकिन ऐसे कुछ आसान हैक्स हैं जिनकी मदद से आप लंबे बाल पा सकते हैं। एक बार आप भी जान लीजिए इन सिंपल टिप्स के बारे में।

ट्रिमिंग
जी हां, बिल्कुल सही सुना आपने। आठ से दस हफ्ते में ट्रिमिंग कराते रहने से बालों की ग्रोथ बनी रहती है। गंदगी और धूप के बढ़ते प्रभाव की वजह से आमतौर पर बालों के सिरे डैमेज हो जाते हैं और जिनकी वजह से स्प्लिट एंड्स की समस्या भी पैदा हो जाती है। जब आप लगातार अंतराल में स्प्लिट एंड्स कटवाते रहते हैं तो स्वस्थ बालों को बढ़ने का मौका मिल जाता है।

कंडीशनिंग
आपने इस बात पर गौर किया होगा कि आपके बालों के सिरे आपके जड़ों की तुलना में ज़्यादा पतले और खराब नज़र आते हैं। ऐसा इस वजह से है क्योंकि उन सिरों तक सही पोषण नहीं मिल पाता है। हर हेयर वॉश के बाद कंडीशनिंग करने से हेयर क्यूटिकल्स सील हो जाते हैं जिससे बालों को डैमेज नहीं पहुंचता। इससे आपके बाल स्वस्थ बनेंगे और सेहतमंद बाल जल्दी लंबे होते हैं।

हॉट ऑयल मसाज
एक परफेक्ट हॉट ऑयल मसाज स्ट्रेस बस्टर के तौर पर काम करता है। हर हफ्ते बालों को हल्के गर्म तेल से मसाज करने का मतलब है कि आपके बालों की सेहत सुधरने के साथ हेयर फॉल की समस्या से भी राहत मिलना। आप मसाज के लिए कोकोनट, ऑलिव या फिर लैवेंडर ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये बालों के टेक्सचर को सुधारने के साथ उन्हें लंबा होने में भी मदद करेंगे।

रोज़ रात को बालों को करें ब्रश
आपने ये सुना होगा कि बालों को ज़्यादा ब्रश या कंघी करने की वजह से बाल झड़ने लगते हैं और बाल डैमेज होते हैं। लेकिन हर बार ऐसा नहीं है। ये इस बात पर निर्भर करता है कि आप कैसे और कौन से ब्रश का इस्तेमाल करते हैं। सिंथेटिक ब्रिसल्स वाले ब्रश का इस्तेमाल करने से बालों में फ्रिक्शन पैदा होता है जो उन्हें नुक्सान पहुंचाते हैं। आप इसकी जगह उपयुक्त ब्रश का चुनाव करें। आप बोअर ब्रिस्ल वाले ब्रश ले सकती हैं, ये स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाते हैं। रात में सोने जाने से पहले बालों को ब्रश करना ना भूलें। इससे बालों की जड़ें मज़बूत होंगी और उन्हें ग्रोथ में मदद मिलेगी।

ऊपर से नीचे बालों को करें फ्लिप
ये आपको थोड़ा अजीब लग सकता है लेकिन बालों को झटक कर नीचे लाने से कई फायदे होते हैं, खासतौर से तब जब आप बालों को लंबा करना चाहते हैं। इसमें ज़्यादा मेहनत वाला काम नहीं है। इस टिप के अनुसार आपको रोज़ाना बस कुछ मिनट के लिए अपने बालों को ऊपर से नीचे की तरफ फ्लिप करना है। दरअसल इससे रक्त संचार बेहतर होता है और बाल लंबे बनते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
