Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
डेंड्रफ हो या हेयरफॉल, अदरक से होगी बालों की हर समस्या की छुट्टी

बारिश की ठंडक हो या सर्दी की ठिठुरन अगर एक कप अदरक वाली चाय मिल जाए तो इन मौसम का मजा दोगुना हो जाता है। चाय ही नहीं खाने में कई व्यंजनों में अदरक का एक टुकड़ा मिलाते ही खाने का स्वाद बदल जाता है। आयुर्वेद में भी अदरक के औषधीय गुणों के बारे में काफी कुछ लिखा हुआ है। अदरक कई मायनों में हमारे स्वास्थय के लिए फायदेमंद है, इसके अलावा अगर अदरक सौंदर्य भी बढ़ाता है।
अगर आप काफी समय से बालों की समस्या से जूझ रहें है जैसे हेयरफॉल और ड्रैंडफ उन मामलों में भी अदरक बालों के लिए काफी फायदेमंद है।

आजकल न सिर्फ महिलाएं, बल्कि पुरुष भी हेयरफॉल, रुखापन और डैंड्रफ की समस्या से घिरे हुए है। अदरक को विभिन्न तरह से उपयोग में लेने से आप बालों की कई समस्या से निजात पा सकते है।
खाली पेट खाने से भी
सुबह खाली पेट एक छोटा टुकड़ा अदरक खाने से बालों में प्राकृतिक चमक आती है। अदरक के रस में नींबू रस मिलाकर लगाने से बालों में फायदा होता है।
अदरक तेल लगाएं
अदरक में ऐंटिबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो बालों को रूखा होने से बचाते हैं। मार्केट में आपको आसानी से अदरक का तेल भी मिल जाएगा, आप इस तेल को भी अपने बालों में लगा सकते हैं।
हेयरफॉल रोकने के लिए
मानसून में हेयरफॉल की समस्या ज्यादा होती है, लेकिन अगर आपके बाल हद से ज्यादा टूटते हैं, तो सावधान हो जाइए। अदरक की गांठ को बालों की जड़ों पर रगड़ने से भी बालों का झड़ना बंद हो जाता है।
हेयर ग्रोथ बढ़ाने के लिए
बाल बढ़ाने के लिए अदरक का उपयोग बहुत आसान और सस्ता उपाय है। जो लोग नैचरल तरीके से अपने बालों को लंबा और मजबूत बनाना चाहते हैं उनके लिए अदरक बहुत काम की चीज है। अदरक के रस से 10 से 15 मिनट तक बालों में मालिश करने से डैंड्रफ से जड़ से छुटकारा मिलता है।
डेंड्रफ से मुक्ति पाने के लिए
बाल झड़ने की समस्या से निजात पाने के लिए यदि आप कई तरह के हेयर प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल कर थक चुके हैं तो अदरक को आजमाएं। यह आपके बालों के लिए फायदेमंद हो सकता है। अदरक को बालों में लगाना काफी फायदेमंद है। अदरक के रस को बाल में लगाकर 10-15 मिनट तक छोड़ देना चाहिए। रस बालों की जड़ों में जाता है। इसके बाद बाद बाल को शैम्पू से साफ करें। इससे बाल स्वस्थ और मजबूत होते हैं। साथ ही डेंड्रफ से मुक्ति भी मिलती है।
घाव को भरता है
सिर की त्वचा पर आने वाले कट्स कभी कभी डैंड्रफ के कारण आप बहुत अधिक सिर खुजा लेते हैं जिसके कारण कट्स और सिर की त्वचा में मुंहासों की समस्या हो जाती है। या अधिक खुजली करने से बालों में घाव के निशान हो जाते है। अदरक में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होता है जो कट्स और मुंहासों को ठीक करने में सहायक होता है।
बालों का रुखापन दूर करने के लिए
अदरक के रस में ऑलिव ऑइल मिलाकर बालों में लगायें। इसे एक घंटे तक या रात भर लगा रहने दें। इससे आपके बाल चमकदार हो जायेंगे।



Click it and Unblock the Notifications
