Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
रूखे बालों से पाइये Smooth Hair, लगाएं इन तेलों को
खराब बालों की समस्या से आज कल हर कोई परेशान है। रूखे, बेजान, रूसी और न जाने कितनी ही समस्याएं हमारे बालों में भरी पड़ी हैं, जिनका हमें कोई उपाय ही नहीं मिलता। अगर बाल मुलायम हों तो उन्हें किसी भी स्टाइलिंग की जरुरत नहीं पड़ती।
इससे आपके बाल तो अच्छे ही लगते हैं साथ में आपकी पर्सनैलिटी भी अच्छी हो जाती है। वहीं दूसरी ओर उलझे और रूखे बाल आपके लुक को खराब करते हैं। अपने बालों की अगर आप अच्छी तरह से केयर करेंगी और उसमें नियमित तेल लगाएंगी तो आपके बाल काफी अच्छे हो जाएंगे। नीचे हम कुछ हेयर ऑयल बता रहे हैं जिससे आप अपने बालों को सुंदर और स्मूथ बना सकती हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

1. आर्गन ऑयल
आर्गन ऑयल को एक छोटी सी कटोरी में हल्का सा गर्म कर लें और फिर इस गर्म तेल को अपने बालों में लगा लें। इसके बाद इस गुनगुने तेल को अपने स्केल्प में लगा लें। आप चाहें तो इसे अपने बालों में भी लगा सकती हैं। इसे पूरी रातभर अपने बालों में लगा रहने दें और फिर सुबह के समय अपने बालों को धो लें।
2. नारियल तेल
इस तेल में फैटी एसिड होता है जो कि बालों को समूथ बनाने में मदद करता है। इसे हल्का गुनगुना कर लें और फिर बालों में लगा कर रात भर रहने दें। सुबह इसे धो लें और इस प्रोसेस को हफ्ते में दो या तीन बार करें, जिससे आपको अच्छे परिणाम मिलें।
3. अवाकाडो ऑइल
इस तेल में बहुत ज्यादा एंटीऑक्सीडेंट होता है जिससे बाल स्मूथ बनते हैं। कुछ बूंद अवाकाडो ऑइल ले कर उसमें 1 टीस्पून जैतून तेल मिलाएं और सिर को अच्छी तरह से मसाज करें। फिर बालों को सुबह धो लें।
इस प्रोसेस को महीने में 2-3 बार करें और रिजल्ट देंखे।
4. जोजोबा ऑइल
इस तेल में nourishing properties होती हैं जो कि बालों की कंडीशन को सुधारने में मदद करता है। जोजोबा ऑइल की 4-5 बूंद लें और इसे अपने कंडीशनर के साथ मिक्स कर लें। बालों को शैंपू करने के बाद इस मिश्रण को लगाएं और बाद में सिर को पानी से धो लें। इसका बेस्ट रिजल्ट देखना है तो इसे हफ्ते में एक बार जरुर ट्राई करें।
5. बादाम तेल
अगर आपके बाल रूखे और पूरी तरह से डैमेज हैं तो पपीता बहुत ही अच्छा माना जाता है। अपने सिर में बादाम का तेल लगाएं। इसको अपनी उंगलियों से मसाज करें और तेल को बालों में समा जाने दें। 2-3 घंटे के बाद सिर को धो लें। इस विधि को हफ्ते में दे या तीन बार दोहराएं।
6. रोजमेरी ऑइल
रोजमेरी ऑइल बालों को स्मूथ कर के मुलायब बनाता है। आप इसकी 4-5 बूंद ले कर उसमें 1 टीस्पून नारियल का तेल मिक्स कर के लगाएं और 40 मिनट के लिये सिर पर लगाए रखें। फिर इसे शैंपू कर के धो लें और कंडीशनर लगा लें। इसे हफ्ते में एक बार करें।
7. ऑलिव ऑइल
जैतून का तेल बालों को नमी प्रदान करता है तथा बालों को घना बनाता है। नहाने से 45 मिनट पहले बालों में जैतून का तेल लगाएं और फिर देखें कि यह कैसे कमाल करता है। इस विधि को हफ्ते में 2-3 बार करें।
8. विटामिन ई तेल
इसमें ढेर सारा पोषण होता है जो कि बालेां की सेहत को सुधारता है। अगर आपके बाल फिजी हैं और उनमें चमक नहीं है तो विटामिन ई की 2 कैप्सूल ले कर उससे सिर की मसाज करें और रातभर ऐसे ही छोड दें। फिर सुबह उठ कर बालों को शैंपू कर लें। ऐसा हफ्ते में 2-3 बार करें।



Click it and Unblock the Notifications
