Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
Fizzy Hair से ना हों परेशान, अपनाएं ये नेचुरल तरीके
फिज़ी हेयर से काफी सारी लड़कियां परेशान रहती हैं। फिज़ी हेयर को ठीक रखने के लिये महिलाएं बाजार में बिकने वाले कंडीशनर खरीदती हैं मगर जब घर पर ही इस समस्या से निपटने के लिये समाधान है तो भला बाजारू चीजों की क्या आवश्यकता है।
रूखे बालों को नमी देने की बहुत आवश्यकता होती है। बाल तभी रूखे होते हैं जब उनमें नमी की कमी हो या फिर ज्यादा शैंपू का प्रयोग किया जाए। तो चलिये जानते हैं कि रूखें और कडे़ बालों को कोमल बनाने के लिये आप किन-किन सामग्रियों का प्रयोग कर सकती हैं।

1. ग्लिसरीन
ग्लिसरीन एक तरल पदार्थ है जो कि सिर की नमी को बरकरार रखने में मदद करता है। यह टूटे हुए और फिज़ी बालों को मैनेंज रखने में मदद करता है।
कैसे करें प्रयोग-
बालों को धोने के बाद जो हम लिव इन इंडीशनर लगाते हैं, उसमें ग्लिसरीन 4-5 बूंद ग्लिसरीन की मिला लीजिये। जब बाल गीले हों तब उनमें यह कंडीशनर लगाइये। फिर इसे यूं ही लगा छोड़ दीजिये।

2. एप्पल साइडर वेनिगर
एप्पल साइडर वेनिगर सिर के pH को बैलेंस करने में मदद करता है और साथ ही यह फिजी हेयर को मैनेज भी रखता है।
कैसे करें प्रयोग-
एक घोल तैयार करें जिसमें ½ टीस्पून एप्पल साइडर वेनिगर में 4-5 tablespoons पानी और 3-4 बूंद लेवेंडर ऑइल की मिलाएं। इस घोल से बालों को धो लें। पानी आपका हल्का गुनगुना होना चाहिये।

3. बीयर
बीयर में प्रोटीन रिच कंपाउंड होता है जो कि बालों को अंदर से नरिश करता है और फिजिनेस मिटाता है।
कैसे करें प्रयोग-
अपने बालों को गुनगुने पानी से गीला करें और उस पर सिर पर प्लेन बीयर डालें। यह 4-5 बूंद होनी चाहिये। फिर इसे कुछ मिनट के बाद गुनगुने पानी से धो लें। बाद में बालों में कंडीशनर लगा लें।

4. अंडे का सफेद भाग
अंडे में बालों को मजबूती देने वाला प्रोटीन होता है जो कि बालों की नमी को भी बनाए रखने में मदद करता है।
कैसे करें प्रयोग-
एक कटोरे में अंडे का सफेद हिस्सा लें और उसमें 1 टीस्पून नींबू का जूस डालें। इन्हे मिक्स कर के सिर पर लगा लें। जब यह 20-25 मिनट के बाद सूख जाए तब बालों को धो लीजिये। इससे बालों की फिजीनेस खतम होगी और बाल मुलयम बनेंगे।

5. जैतून तेल
जैतून के तेल में प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट हेाता है जो कि बालों में नमी बढाने का काम करता है।
कैसे करें प्रयोग-
अपने सिर को गुनगुने तेल से मसाज करें और रातभर इसे ऐेसे ही रहने दें। फिर सुबह उठ कर शैंपू से धो लें। फिर बालों में कंडीशनर लगाएं।

6. केला
एक केला मैश करें और उसे 1-2 चम्मच बादाम या एवाकाडो तेल की के साथ मिलारएं। यह सब अपने बालों पर लगाएं और 20-25 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद बालों को अच्छी तरह से धो लें। जब आप बालों को धो लेगी तब आपको अपने बालों में अंतर मिलेगा। बाल मैनेजेबल, चिकने और चमकदार हो जाएंगे।

7. मायोनीज
कृत्रिम कंडीशनर के अलाय मायोनीज का प्रयोग अपने घुंघराले बालों के लिए करें। यह एक बहुत अच्छा प्राकृतिक कंडीशनर है जो कि लंबे समय तक स्थायी प्रभाव छोड़ता है। अपने बालों में जड़ से ले कर टिप तक मायोनीज लगाएं। इसे 20-45 मिनट के लिए रहने दें और फिर इसे धो दें।



Click it and Unblock the Notifications
