Latest Updates
-
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल
मजबूत और घने बालों के लिए घर पर बनाएं हिबिस्कस हेयर ऑयल
बालों को लेकर महिलाओं को कई तरह की समस्याएं रहती हैं जिनमें पतले बालों का होना भी प्रमुख है। प्रदूषित वातावरण और अन्य कारणों की वजह से हमारे बाल दिन-ब-दिन अस्वस्थ होते जा रहे हैं। बालों में तेल लगाने से बाल स्वस्थ तो रहते ही हैं साथ ही वो वातावरण से होने वाले नुकसान और स्ट्रेस से भी खुद को बचा पाते हैं।
हेयर ऑयल से बालों को पोषण मिलता है और बाल कंडीशन होते हैं लेकिन इसके साथ ही तेल से बालों से संबंधित कई तरह की समस्याओं से निजात पाई जा सकती है। नियमित तेल लगाने से बालों की ग्रोथ में मदद मिलती है। हालांकि, अपने बालों को सूट करने वाले तेल को पहचानना भी बहुत जरूरी है। मार्केट में कई तरह के ब्रांड के हेयर ऑयल मौजूद हैं। इनमें कई तरह के केमिकल भरे होते हैं जो बालों को लंबे समय तक नुकसान पहुंचा सकते हैं।

अगर आप कोई ऐसा हेयर ऑयल चाहती हैं जो बालों को सिर्फ फायदा ही दे तो मेरी राय है आपको अपने बालों के लिए घर पर ही तेल तैयार करना चाहिए। बालों के लिए होममेड ऑयल्स में से सबसे बेहतरीन तेलों में से एक है हिबिस्कस से बना ऑयल। ये बालों को पोषण देता है और बालों को लंबा, घना और मजबूत बनाता है।
मजबूत बालों के लिए होममेड ऑयल की क्यों जरूरत है?
मार्केट में मौजूद तेलों से बालों को सिर्फ अस्थायी ही फायदा होता है। इनमें कई तरह की आर्टिफिशियल चीज़ें और रसायन होते हैं और मार्केट से खरीदा गया तेल बालों को लंबे समय के लिए खराब कर सकता है और आपको इसका असर हो सकता है कि शुरुआत में ना दिख पाए। बालों के लिए सही तेल चुनने के लिए बेहतर होगा कि आप घर पर ही प्राकृतिक चीज़ों से अपने लिए तेल तैयार करें।
प्राचीन समय से ही होममेड हेयर ऑयल का इस्तेमाल होता आ रहा है और आज भी कई घरों में घर पर ही तेल तैयार किए जाते हैं। अगर आप भी मजबूत और लंबे बाल पाना चाहते हैं तो आप भी नियमित DIY ऑयल्स का इस्तेमाल कर सकती हैं।
हिबिस्कस के बालों को फायदे
बालों के झड़ने की समस्या से छुटकारा दिलाए।
बालों को नैचुरल कंडीश्निंग देता है।
बालों को बाउंस और वॉल्यूम देत है।
बालों को मुलायम, चमकदार और रेशमी बनाता है।
इससे बाल मजबूत और चमकदार बनते हैं।
ये बालों को सफेद होने से बचाता है और बालों को समय से पहले ही सफेद नहीं होने देता।
कैसे बनाएं हिबिस्कस हेयर ऑयल
किन चीज़ों की जरूरत है :
हिबिस्कस के फूल : 5
हिबिस्कस की पत्तियां : 5
100 मि.ली (आधा कप) नारियल तेल
कैसे तैयार करें
- हिबिस्कस के फूलों और पत्तियों को धो लें। अब इन्हें किसी कपड़े से सुखा लें।
- हिबिस्कस फूल और हिबस्किस पत्तियों को मसलकर उनका रस निकाल लें। आप चाहतें तो स्मूद पेस्ट बनाने के लिए इन्हें ग्राइंड भी कर सकती हैं।
- अब एक पैन लें और उसमें तेल डालें। तेल को गर्म करने पर मसली हुई हिबिस्कस के फूल और पत्तियों को डालें।
- जब तक कि तेल से धुआं ना निकलने लग जाए तब तक इसे गर्म करते रहें। इसके बाद गैस बंद कर दें।
तेल छान लें और इसमें से दो चम्मच तेल तभी इस्तेमाल कर लें और बाकी का तेल किसी एयर टाइट कंटेनर में बंद कर के रख दें ताकि आप बाद में भी इसका इस्तेमाल कर सकें।
कैसे लगाएं?
अब उस दो चम्मच लिए गए तेल से 15 मिनट तक स्कैल्प की मालिश करें। तेल ज्यादा गर्म नहीं होना चाहिए। लगाने से पहले इसे थोड़ा ठंडा कर लें। स्कैल्प पर तेल लगाने के बाद इसे बालों पर काम करने दें। तेल लगाने का सबसे सही तरीका यही है कि आप बालों को थोड़े-थोड़े हिस्सों में बांटकर उंगलियों से धीरे-धीरे मालिश करें। आप चाहें तो तेल को रातभर भी बालों पर लगा रहने दे सकते हैं।
बालों को धोने के लिए माइल्ड सल्फेट फ्री शैंपू का इस्तेमाल करें। बालों में शैंपू लगाने के बाद उन्हें कंडीश्नर करना ना भूलें। कुछ लोग हिबिस्कस का तेल लगाने के बाद हिबिस्कस का ही शैंपू और कंडीश्नर का इस्तेमाल करते हैं ताकि बातों को पोषण और मजबूती मिल सके।
बालों को धोने के बाद तौलिए से सारा पानी निकाल लें।
अब बालों को खुद सूखने दें।
नियमित हिबिस्कस का तेल बालों में लगाएं। आप सप्ताह में 2 से 3 बार इस तेल को बालों में लगा सकती हैं।
बालों पर हिबिस्कस ऑयल चमत्कारी असर दिखाता है और आपको इसका असर कुछ ही समय बाद नज़र भी आने लगेगा। हिबिस्कर में विटामिन सी और अमीनो एसिड प्रचुरता में पाया जाता है। हिबिस्कस हेयर ऑयल को स्कैल्प पर लगाने से बाल जड़ से मजबूत और घने होने लगते हैं।
हिबिस्कस को बालों को कंडीशन करने के लिए जाना जाता है। ये बालों को जड़ से मजबूत बनाता है और बालों के झड़ने की समस्या को भी दूर करता है। स्कैल्प में रक्तप्रवाह को हिबिस्कस हेयर ऑयल से बेहतर किया जा सकता है।
हिबिस्कस हेयर ऑयल फ्रिजी और रूखे बालों को भी ठीक करने में मदद करता है। ये बालों को जड़ से मजबूत बनाता है और डैंड्रफ से भी छुटकारा दिलाता है। ये बेजान बालों को भी ठीक करता है।
बालों के लिए इन टिप्स को ध्यान में रखें :
बालों को सुंदर और मजबूत दिखाने के लिए आपको उनकी नियमित देखभाल करनी पड़ेगी। पूरा दिन धूप, प्रदूषण और काम के बोझ का असर बालों की सेहत पर भी पड़ता है। अपने बालों की देखभाल करना बहुत जरूरी है। इन टिप्स की मदद से आप बालों की सही देखभाल कर सकते हैं।
- पर्याप्त नींद लें। नींद के दौरान बाल अपने आप ही रिपेयर हो जाते हैं।
- बालों को हाइड्रेट और मॉइश्चराइज्ड रखें।
- अपने खानपान का ध्यान रखें। पोषक और संतुलित आहार से बालों की सेहत भी बेहतर रह पाती है।
- बालों को रोज़ शैंपू करने की जरूरत नहीं है। इससे बाल खराब हो सकते हैं। सप्ताह में दो या तीन बार ही बालों को धोएं।
- स्कैल्प को हमेशा साफ रखें।
-अपने लिए हेयर प्रॉडक्ट्स चुनते समय सावधानी बरतें। मार्केट से कोई भी हेयर प्रॉडक्ट खरीदने से पहले उसका लेबल जरूर पढ़ लें। अच्छा होगा अगर आप उस प्रॉडक्ट में इस्तेमाल की गई चीज़ों के बारे में जानकारी रखें।
- बाल धोने के बाद उन्हें अपने आप सूखने दें। ब्लो ड्राई करने की जरूरत नहीं है।
- बालों को बहुत ज्यादा स्टाइलिंग टूल्स और प्रॉडक्ट्स से बचाकर रखें।
- नियमित बालों में तेल लगाएं। इससे बालों को पोषण मिलता है।



Click it and Unblock the Notifications
