Latest Updates
-
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व
गर्मियों में बालों में हुए फंगस को दूर करने के लिए Home Remedies

गर्मियों में धूल मिट्टी, प्रदूषण, पसीने, चिपचिपाहट और खुजली के वजह से हेयर स्कैल्प पर भी फंगस हो जाते है। गर्मियों में वैसे ये समस्या बहुत आम है। इसकी वजह से स्कैल्प पर खुजली और डैंड्रफ की समस्या, हेयरफॉल होने लगता है और ड्राई पैच पड़ने लगते है।

अगर समय पर इसका ईलाज नहीं किया जाएं तो यह फंगल इंफेक्शन आपकी वजह से किसी और के सिर पर भी पहुंच सकता है। स्कैल्प पर फंगस इंफेक्शन मृत कोशिकाओं, किसी और की कंघी और हैट का इस्तेमाल करने से भी होता है।
आज यहां हम इस समस्या को दूर करने के लिए आपको कुछ घरेलू उपायों के बारे में बता रहे है।

सेब का सिरका
सेब के सिरके में एंटीफंगल गुण होते हैं जो स्कैल्प से फंगस हटाने में मदद करता है। इसमें उच्च मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो स्कैल्प को बहुत से इंफेक्शन से बचाने में मदद करता है। इसके लिए 1 कप सेब के सिरके में 4 कप पानी मिलाएं। इसे अच्छी तरह मिलाकर बालों को इससे धोएं। इससे बालों को धोने के बाद शैम्पू कर लें।

नीम का तेल
नीम में एंटी-माइक्रोबियल गुण होते हैं जो फंगस इंफेक्शन को दूर करने में मदद करते हैं। कुछ बूंदे नीम और नारियल का तेल चाहिए होता है। इन्हें अच्छी तरह मिलाएं और स्कैल्प पर मसाज करें और रातभर लगे रहने दें। सुबह शैम्पू से बालों को धो लें।

कैस्टर ऑयल
कैस्टर ऑयल को रूई में डिप करके आप इसे प्रभावित जगह पर लगाएं। इसे कम से कम 1 घंटे तक त्वचा में लगे रहने दें और फिर ठंड़े पानी से धो लें। इसके बाद अपने बालों में ब्लो ड्राई का इस्तेमाल करें। हफ्ते में एक बार ये उपाय जरुर करें।

गेंदे का फूल
गेंदे के फूल में एंटी-इंफ्लेमेंटरी, एंटीवायरल और एंटीबैक्टीरियल के गुणों से भरपूर गेंदे का फूल स्कैल्प फंगस को दूर करने में मदद करता है। 4 गेंदे के फूल में 500 मि.ली पानी और आधे नींबू मिला कर अच्छी तरह से उबाल लें। अब इसमें नींबू का रस मिला लें। अब इसे स्कैल पर लगा कर 25 मिनट तक छोड़ दें। उसके बाद सेब साइडर सिरके से अपना सिर धो लें। याद रखें, हेयर ड्रायर का इस्तेमाल बिल्कुल न करें।

लहसुन की कलियां
लहसुन की कलियों में एंटीबैक्टीरियल प्रोपर्टी के अलावा इसमें एलिसिन नामक कंपाउंड होता है जो स्कैल्प से इंफेक्शन हटाने में मदद करता है। यह स्कैल्प के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसके लिए 5-6 लहसुन की कलियों को क्रश करके उसमें थोड़ा सा शहद मिला लें। यह पेस्ट बालों पर आधे घंटे तक लगे रहने दें उसके बाद बालों को अच्छी तरह धो लें।

नींबू का रस
नींबू के रस में एंटीफंगल गुण होते हैं। इसके इस्तेमाल के लिए एक कप गुनगुने पानी में नींबू का रस मिलाएं। जब आप बालों को शैम्पू से धो लें उसके बाद इस पानी को बालों पर डालें। अब ठंडे पानी को स्कैल्प पर डालें ताकि स्कैल्प के रोमछिद्र बंद हो जाएं।

टी ट्री ऑयल:
स्कैल्प से बैक्टीरिया और फंगस दूर करने के लिए टी ट्री ऑयल में एलोवेरा जेल मिलाकर बालों में लगाएं। आधे घंटे के बाद बालों को शैम्पू से धो दें।



Click it and Unblock the Notifications
