Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
नींबू और करी पत्ता नहीं करेंगे बाल काला, ऐसे ही झूठे नुस्खे अपनाने से बचें
वक्त से पहले सफेद बालों की समस्या हर किसी को परेशानी में डाल देती है। कोई भी अपनी उम्र से दोगुना दिखना पसंद नहीं करेगा, ऐसे में बालों में सफेदी आपकी पर्सनेलिटी को बिगाड़ भी सकती है। जब बात सफेद बालों को काला करने की होती है तो लोग बाजार में मौजूद केमिकल हेयर ड्राय से बचने के लिए सबसे पहले घरेलू नुस्खा ट्राय करने के बारे में ही सोचते हैं।
अकसर लोगों की बातों में आकर हम बिना सोचे-समझे आंख बंद करके सफेद बालों से छुटकारा और काले बालों के नाम पर सभी घरेलू नुस्खे अपनाने लगते हैं।
याद रखिए कि हर घरेलू नुस्खा काम कर ही जाए यह जरूरी नहीं है। यहां पर हम आपको ऐसे चार घरेलू नुस्खों के बारे में बता रहे हैं जो अक्सर लोग काले बालों के नाम पर लगते है लेकिन इससे कोई फायदा नहीं होता है।

करी पत्ता
करी पत्ता बहुत ही आसानी से हम सबको मिल जाता है। इसे आप अपने घर पर भी उगा सकते हैं। खाने में तड़का लगाने के साथ ही आमतौर पर लोग इसका इस्तेमाल सफेद बालों को काला करने के लिए भी करते हैं। लेकिन असलियत में करी पत्ता बाल काले नहीं करता है। अगर किसी को करी पत्ते से एलर्जी हैं तो उसे तो भूल से भी करी पत्ता यूज नहीं करना चाहिए।

दही
कई लोग बालों की डीप कंडीशनिंग और उन्हें काला करने के लिए दही का इस्तेमाल करते हैं। दही की एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टी डैंड्रफ तो दूर कर सकती है, लेकिन बालों को किसी भी तरह काला नहीं कर सकती।

नींबू
कई लोग ड्रेंडफ हटाने और सफेद बालों से निजात पाने के लिए नींबू का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन हम में से कई लोग इस बात से बेखबर है कि नींबू में ब्लीचिंग गुण पाएं जाते हैं। नींबू में पाया जाने वाला विटामिन सी आपके सफेद बालों को नहीं बचाता है। बल्कि इससे स्थिति और भी खराब हो सकती है कई आपके बाल पहले से और ज्यादा सफेद न हो जाएं।

लहसुन
सफेद बालों को काला करने के लिए ज्यादातर लोग लहसुन का इस्तेमाल करते हैं। सरसो या नारियल तेल में लहसुन को गर्म करके बालों में मालिश करते हैं। लेकिन बालों को काला करने के मामले में यह घरेलू नुस्खा किसी काम का नहीं है। हालांकि लहसुन में मौजूद सल्फर कम्पाउंड एलिसिन बालों की ग्रोथ बढ़ाने में मददगार है, लेकिन सफेद बालों को काला नहीं कर सकता। इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण बालों से बैक्टीरिया को खत्म करते हैं।

प्याज
जब भी बालों की समस्या की बात आती है तब घरेलू नुस्खों के रूप में प्याज का नाम जरूर आता है। बालों की ग्रोथ बढ़ाने में प्याज काफी कारगर है। यही वजह है कि लोग इसे सफेद बालों का इलाज भी मानने लगते हैं। लेकिन हकीकत में ऐसा बिलकुल भी नहीं है। प्याज में में मौजूद सल्फर झड़ते बालों की समस्या से तो छुटकारा दिला सकता है, लेकिन सफेद बालों को काला करने में कारगर नहीं है।



Click it and Unblock the Notifications
