Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
मानसून में ज्यादा झड़ने लगते हैं बाल, अपनाएं ये घरेलू तरीके
मानसून आते ही वैसे तो कई तरह की समस्याएं शुरु हो जाती है उन्हीं में से एक जो सबसे बड़ी समस्या होती है वो है हेयरफॉल की। मानसून में नमी की वजह बहुत हेयरफॉल होने लगता है। बारिश के पानी से इंफेक्शन और नमी के चलते बाल की जड़ें कमजोर होने लगती है, जिसकी वजह से हेयरफॉल की समस्या होती है।
मानसून में नमी और दूषित पानी से न सिर्फ जड़े कमजोर होती है बल्कि बाल रफ भी बन जाते है। इसलिए लोग बारिश में भीगने से बचते है या बालों को अच्छे से कवर करके बाहर निकलते है। हालांकि ये एक प्रारम्भिक बचाव के तरीके है जो बालों को टूटने से बचाते है।

लेकिन कुछ सामान्य घरेलू उपायों से इस समस्या से निजात पाया जा सकता है।
प्याज
इस मौसम में प्याज के रस में नारियल का तेल मिलाकर जड़ों और स्कैल्प पर अच्छे से लगाएं और आधे घंटे बाद धो लें। बाल झड़ने बंद हो जाएंगे।
उड़द की दाल
उड़द की दाल को उबालकर पीसते हुए पेस्ट बनाएं और उसे रात सोने से पहले सिर में लगा लें और सुबह सिर धोने से गंजापन दूर हो जाएगा।
जायफल
जायफल एक तरह का मसाला होता है जिसका इस्तेमाल खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। बालों को मजबूत बनाने के लिए रात को सोने से पहले दूध में चुटकी भर जायफल पाउडर मिलाकर पीएं।
हल्दी
हल्दी के इस्तेमाल से भी बालों को टूटने से बचाया जा सकता है। दूध में हल्दी मिलाकर पीने से सेहत को तो फायदा होता ही है साथ में यह बालों को भी मजबूत बनाता है।
नारियल का तेल
जब कभी आपके बाल बारीश में गीले हो जाएं तो तुरंत नारियल का तेल हल्का गरम करके अपने गीले बालों पर लगा लें। नारियल का तेल लगाने के बाद ही हमेशा नहाने के लिए जाना चाहिए। कोशिश करें कि आप उस दिन शैंपू न करें। अपने बालों को अगले दिन सुबह शैंपू करें। ऐसा करने से आपके बाल कभी नहीं झड़ेगे।
मेथी के दाने
रात में मेथी के दानों को पानी में भिगो दें और सुबह पीस लें। पेस्ट को गाढ़ी दही में मिलाएं और बालों की जड़ों में लगाएं। फिर थोड़ी देर बाद बालों को धो लें। ऐसा करने से डैंड्रफ की समस्या दूर हो जाएगी।
नींबू
नींबू बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। 5 चम्मच दही में 1 चम्मच नींबू का रस और 2 चम्मच कच्चे चने का पाउडर मिलाते हुए पेस्ट बना लें। इसे बालों की जड़ों में एक घंटे के लिए लगाएं और बाल धो लें।



Click it and Unblock the Notifications