Latest Updates
-
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत -
Bhadrapada Purnima 2026: कब है भाद्रपद पूर्णिमा? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और पूजा विधि -
बढ़े हुए प्रोस्टेट का मतलब कैंसर नहीं, जानें बढ़े हुए प्रोस्टेट, प्रोस्टेटाइटिस और प्रोस्टेट कैंसर में अंतर -
कौन हैं विवेक ओबेरॉय की गोद ली हुई बेटी सहारा शाह? जल्द करेंगी एक्टिंग डेब्यू, कैंसर से जीत चुकी हैं जंग -
कभी ऑस्ट्रेलिया में करता था पिज्जा डिलीवरी, आज खुद है 3 रेस्टोरेंट का मालिक, ऐसे बदली इस भारतीय की किस्मत -
Anant Chaturdashi 2026 Date: कब है अनंत चतुर्दशी? नोट करें तारीख, गणेश विसर्जन का शुभ मुहूर्त और विधि -
डायबिटीज में आम, केला और आलू खाना चाहिए या नहीं? जानिए मिथक और सच्चाई -
Guru Pradosh Vrat 2026: 23 या 24 सितंबर, कब है भाद्रपद का आखिरी प्रदोष व्रत? जानें तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त -
थायराइड की दवा कब और कैसे लें? डॉक्टर से जानें सही समय और तरीका -
Ayurveda Day 2026: कब और कैसे हुई आयुर्वेद दिवस की शुरुआत? जानें इस साल की थीम, महत्व और इतिहास
ट्रेवलिंग में होता है हेयर फॉल! तो इन बातों का रखें ख्याल
वीकेंड आने ही वाला है और ऐसे में आप खुद को रिलैक्स रखने के लिए कहीं बाहर घूमने जाने की योजना बना रहे होंगे। घर से बाहर निकलने के समय हम में से ज़्यादातर लोग अपने स्किन की हेल्थ को लेकर सतर्क रहते हैं लेकिन बालों की तरफ आप कितना ध्यान दे पाते हैं।
यात्रा के दौरान जो सबसे आम समस्या झेलनी पड़ती है वो है हेयर फॉल की। इस वजह से ट्रेवल करते समय हेयर फॉल से बचने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत ज़रूरी हो जाता है।

सफर करने के दौरान आपके बालों के झड़ने के पीछे कई फैक्टर्स हो सकते हैं। इनमें से अहम है अचानक मौसम में परिवर्तन, तनाव, शारीरिक स्थिति में बदलाव आदि। वजह चाहे जो भी हो जब भी आप यात्रा करें तब कुछ टिप्स को फॉलो करके आप अपने हेयर डैमेज को नियंत्रित कर सकते हैं।
इस आर्टिकल में हम आपको सबसे ज़रूरी हेयर केयर टिप्स बताएंगे जिनका ट्रेवल करते समय आपको ध्यान रखना चाहिए।

बाल ना धोएं
एक अच्छे हेयर वॉश के बाद आप फ्रेश और रिलैक्स महसूस कर सकते हैं लेकिन इससे काफी ज़्यादा हेयर फॉल भी होगा। ऐसा पानी बदलने की वजह से होता है। बाल धोने के पानी में अचानक परिवर्तन होने की वजह से बहुत ज़्यादा हेयर फॉल होने लगता है। इसलिए ये सलाह दी जाती है कि यात्रा के दौरान बाल धोने से बचें। एयर कंडीशनर वाली जगह पर ज़्यादा रहने का प्रयास करें क्योंकि ये बालों को ड्राई होने से बचाते हैं और बाल स्वस्थ भी रहते हैं।


हेयर स्टाइलिंग टूल्स का ना करें इस्तेमाल
कुछ लोग यात्रा करने के दौरान भी अपने सारे स्टाइलिंग टूल्स जैसे ड्रायर, स्ट्रेटनर आदि साथ में लेकर चल पड़ते हैं। अगर आप भी उन्हीं लोगों में शामिल हैं तो ऐसा करना बंद कर दें। क्लाइमेट चेंज आपके बालों को ड्राई और डैमेज कर देते हैं। अगर आप इन सब टूल्स का प्रयोग करते हैं तो ये सिर्फ आपके बालों को नुकसान ही पहुंचाता है।

गीले बालों में ना करें कंघी
अगर आपने शावर लिया है तो ये सलाह दी जाती है कि इसके बाद गीले बालों में कंघी ना करें। ऐसा इसलिए क्योंकि गीले बालों की जड़ें ज़्यादा नाज़ुक हो जाती हैं। ऐसे में तेज़ी के साथ कंघी करना हेयर फॉल की समस्या को बढ़ा सकता है। आप शावर के तुरंत बाद गीले बालों को कंघी करने की आदत को तुरंत छोड़ दें।

ट्रिप से पहले अपनाएं ये हेयर केयर टिप
यात्रा पर निकलने से पहले आपको अपने बालों को पूर्ण पोषण देने की ज़रूरत है ताकि वो किसी भी तरह के डैमेज से बचे रहें। आप इसके लिए नेचुरल चीज़ों का इस्तेमाल कर सकते हैं। मेहंदी पैक आपके हेयर फॉल को रोकने में काफी मदद कर सकता है। मेहंदी आपके स्कैल्प और बालों की उस गंदगी को साफ़ करते हैं जो आगे चलकर हेयर फॉल का कारण बनते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
