Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन
सुनहरे और सिल्की बालों के लिए घर पर बनाएं होममेड हेयर जेल
बाल आपके दिन को या तो बना सकते हैं या फिर बिगाड़ सकते हैं। बाल खराब हों तो इससे आप तो परेशान होती ही हैं साथ ही आपका आत्मविश्वास भी कम होता है।
इसी वजह से आजकल हेयर जैल का इस्तेमाल करना ज्यादा जरूरी हो गया है लेकिन हर महीने जैल पर ढेर सारे पैसे खर्च करना किसी के बस की बात नहीं है। खासतौर पर अगर आपको बालों में जैल लगाने की आदत हो जाए हर महीने जैल खरीदने से खर्चा बढ़ जाता है।

हेयर जैल लगाने से बाल वैसे ही टिके रहते हैं जैसा कि आप चाहती हैं या जैसे आपने स्टाइल किए होते हैं। आप अपने बालों को हवा और प्रदूषण से बचाकर रखना चाहते हैं। ये बात ना सिर्फ महिलाओं पर बल्कि पुरुषों पर भी लागू होती है। पुरुष भी हैंडसम दिखने के लिए जैल से अपने बालों को सैट करते हैं।
घर पर बड़ी आसानी से आप जैल बना सकते हैं और इस तरह आप हर महीने जैल पर होने वाले खर्चे से भी बच सकते हैं।
आसान सी चीज़ों से कुछ ही मिनटों में आप घर पर ही जैल तैयार कर सकती हैं। इसमें ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ेगी। तो अब आप घर पर ही बने जैल से अपने बालों को स्टाइल कर सकते हैं।
जैल को बनाने के लिए किन चीज़ों की जरूरत होती है ये हम नीचे बता रहे हैं। अगर ये सब घर पर मौजूद नहीं है तो आप इन्हें नज़दीकी फार्मेसी या डिपार्टमेंटल स्टोर से भी ला सकते हैा।
आसान होममेड जैल रेसिपी
किन चीज़ों की जरूरत है
एक से आधा चम्मच अनफ्लेवर्ड जेलाटिन
एक कप डिस्टिल्उ गर्म पानी।
आवश्कतानुसार एसेंशियल ऑयल -
होममेड जैल बनाने का तरीका
गर्म पानी के कप में अनफ्लेवर्ड जेलाटिन मिलाएं। जब तक कि जेलाटिन पानी में अच्छी तरह से घुल ना जाए तब तक मिलाते रहें।
अपनी जरूरत के अनुसार आप जेलाटिन की मात्रा को घटा या बढ़ा सकते हैं। अगर आप कम जेलाटिन लेते हैं तो ये बालों पर कम पकड़ रखेगा। जिनके बाल फ्रिजी होते हैं वो लोग ऐसा जैल लगाना पसंद करते हैं। इसलिए अपने बालों के हिसाब से आप जेलाटिन की मात्रा घटा या बढ़ा सकते हैं।
मिश्रण बनने के बाद इसे 3 से 4 घंटे के लिए रेफ्रिजरेटर में रख दें। इससे जैल को सैट होने के लिए पर्याप्त समय मिल जाता है।
आप इसमें अपने पसंदीदा एसेंशियल ऑयल की भी कुछ बूंदें डाल सकती हैं। तेल मिलाने के बाद इसे अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
इससे आप घर पर ही अपनी पसंद और जरूरत के हिसाब से हेयर जैल तैयार कर सकते हैं। अन्य कॉस्मैटिक जैल की तरह ही इसे बालों पर लगाएं।
ये होममेड जैल बस एक या दो हफ्ते तक ही चल पाएगा इसलिए बेहतर होगा कि आप कम मात्रा में ही जैल तैयार करें।
डीआई चीज़ों को थोड़े ज्यादा धैर्य और प्रैक्टिस की जरूरत होती है। यही बात इस होममेड जैल पर भी लागू होती है। जैल का सही गाढ़ापन पाने के लिए आपको पहले कुछ ट्रायल लेने की जरूरत पड़ सकती है।
जरूरी नहीं है कि पहली बार में ही आपका जैल परफैक्ट बन जाए इसलिए अगर कुछ भी गड़बड़ होती है तो निराश होने की जरूरत नहीं है। जब तक कि जैल सही ना बने आप कोशिश करते रहें। इस काम में आपको धैर्य रखने की जरूरत है।
इसके अलावा आप घर पर अलसी के बीजों से भी जैल तैयार कर सकते हैा। तो चलिए जानते हैं अलसी के बीज से कैसे जैल बना सकते हैं :
सामग्री
दो चम्मच साबुत अलसी के बीज
एक कप पानी
आप चाहें तो एलोवेरा जैल और एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैा।
अलसी के बीज से जैल बनाने का तरीका :
सबसे पहले पानी गर्म करें
गर्म पानी में साबुत अलसी के बीज डालें। इसे लगातार घुमाते रहें।
इसमें 5 मिनट का समय लगेगा। अलसी के बीजों को पानी में घुलने में ज्यादा समय नहीं लगता है। पानी में अलसी के बीज डालने के बाद उसे लगातार चलाना जरूरी है। इससे आगे की प्रक्रिया आसान हो जाती है।
जब ये मिश्रण जैल का रूप लेने लगे तो इसे गैस से उतार लें।
पतली छन्नी में इसे छान लें।
ठंडा होने के लिए रख दें।
ठंडा होने पर इसे छोटी सी पंप बोतल में डाल दें।
इसमें आप एलोवेरा जैल भी डाल सकते हैं। एलोवेरा जैल को पतला कर देगा और इसके मॉइश्चराइजिंग यौगिक बालों को फायदा पहुंचाएंगें।
इसमें आप एसेंशियल ऑयल भी डाल सकते हैं। बोतल को अच्छे से शेक करें और इस्तेमाल के लिए जैल तैयार है।
कैसे करें जैल इस्तेमाल
नैचुरल होममेड हेयर स्ट्रेटनिंग जैल की तरह इसे इस्तेमाल करने के लिए आप अलसी के बीज के जैल में एक चम्मच नीबू का रस, दो चम्मच कैस्टर ऑयल और दो चम्मच शहद डाल सकते हैं। इस जैल को सीधा बालों पर लगाएं।
इसे 30 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर किसी अच्छे नरिशिंग शैंपू से बालों को धो लें। बालों को अपने आप सूखने दें। हर महीने रोजाना ऐसा करने से बाल अपने आप सीधे और चमकदार हो जाएंगें।
इस जैल को बनाने के बाद रेफ्रिजरेटर में स्टोर करके रखें। इससे ये लंबे समय तक ताजा रहेगा। आसानी से इस्तेमाल करने के लिए आप इसे छोटी स्क्यूज़ बोतल में भी डाल सकते हैा।
अब तो आप जान गए ना कि किस तरह आप घर पर ही जैल बनाकर अपने बालों को सैट कर सकते हैं और इस तरह आपको मार्केट के महंगे हेयर जैल पर पैसे भी बर्बाद नहीं करने पड़ेंगें।



Click it and Unblock the Notifications
