Latest Updates
-
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम
आगे के हिस्से के बालों को झड़ने से रोकने के उपाय
बालों के झड़ने की समको ऐसे ही कुछ घरेलू उपायों के बारे में बताने जा रहें हैं जो आपके बालो के गिरने की समस्या को दूर करते स्या से खासकर सिर में आगे के बालों के झड़ने से आजकल हर कोई परेशान है और जैसे ही लोग 30 साल की उम्र के ऊपर जा रहें हैं यह समस्या बहुत ही आम होती जा रही है।
तकनीकि तौर पर इस समस्या को फ्रोंटल फिब्रोसिंग एलोपीसिया कहते हैं और इस समस्या को समाप्त करना किसी सपने से कम नहीं है।

इस समस्या के बहुत से कारण हो सकते हैं जैसे आपके स्वास्थ्य से जुडी चीजें हो या फिर किसी दवा की वजह से एलर्जी, जिसकी वजह से यह बालों का गिरना शुरू होता है। ऐसे बहुत सी महंगी दवाइयां और इलाज हैं जो यह दावा करते हैं कि आपके इस समस्या को वो जड़ से ख़त्म कर देंगे।
हालांकि इसमें से बहुत कम ही दवाइयां हैं जो वास्तव में इस समस्या का इलाज कर पाते हैं। आपको बता दें कि ऐसे बहुत से घरेलू उपाय हैं जिनकी मदद से आप अपने बालों के झड़ने को आसानी से रोक सकते हैं। जी हाँ इसलिए इस लेख में हम आपहैं।

1- मेंथी का बीज
इस्तेमाल करने का तरीका: एक मुट्ठी मेंथी के बीज को एक बाउल पानी में डालकर इसे 5 से 6 घंटे तक ऐसे ही छोड़ दें। इसके बाद भीगे हुए मेंथी के बीज को पीसकर उसमें एक चम्मच नारियल का तेल मिलाकर प्रभावित जगह पर लगाएं और लगाने के एक घंटे के बाद इसे धो लें।
कितनी बार इस्तेमाल करें: बेहतर परिणाम पाने के लिए इस प्रक्रिया को आप हफ्ते में कम से कम दो बार करें।

2- कपूर का तेल
इस्तेमाल करने का तरीका: इसके लिए 1/2 चम्मच कपूर का तेल, 2 चम्मच दही और 3 से 4 चम्मच जोजोबा ऑयल को एक साथ मिला लें और अपने सिर में लगाकर 30 मिनट तक छोड़ दें। फिर शैम्पू से इसे धो लें।
कितनी बार इस्तेमाल करें: अच्छे रिजल्ट के लिए इस प्रक्रिया को आप महीने में एक बार जरुर करें।

3- प्याज का जूस
इस्तेमाल करने का तरीका: एक प्याज लें और इसके रस में कॉटन को भिगोकर अपने प्रभावित जगह पर लागएं और पूरी रात इसे ऐसे ही छोड़ दें। सुबह इसे शैम्पू करके गुनगुने पानी से धो लें।
कितनी बार इस्तेमाल करें: बेहतर परिणाम के लिए इसे आप हफ्ते में कम से कम 2 से 3 बार करें।

4- काली मिर्च
इस्तेमाल करने का तरीका: इसके लिए आप काली मिर्च को पीसकर उसका पाउडर बना लें और इसमें 2 से 3 चम्मच नींबू का जूस मिलाकर अपने सिर में लगाएं। इसे लगभग 15 से 20 मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें फिर गुनगुने पानी से धो लें।
कितनी बार इस्तेमाल करें: बालों का झड़ना रोकने के लिए इस क्रिया को आप हफ्ते में 2 बार करें।

5- रेंडी का तेल
इस्तेमाल करने का तरीका: इसके लिए आप ½ चम्मच रेंडी का तेल और उसमें विटामिन E कैप्सूल के ऑयल को मिलाएं। इसके बाद इस मिश्रण को अपने सिर में लगाकर इसे 40 से 45 मिनट तक छोड़ दें और फिर गुनगुने पानी के साथ शैम्पू कर लें।
कितनी बार इस्तेमाल करें: बेहतर रिजल्ट के लिए इस प्रक्रिया को महीने में कम से कम 2 से 3 बार करें।

6- गुडहल का फूल
इस्तेमाल करने का तरीका: इसके लिए एक मुट्ठी गुडहल का फूल लेकर पीस लें और इसमें गुलाब जल मिलाकर इसे प्रभावित जगह पर लगाएं और 30 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें।
कितनी बार इस्तेमाल करें: गंजेपन को दूर करने के लिए इसे महीने में दो बार करें।

7- एलोवेरा जेल
इस्तेमाल करने का तरीका: एलोवेरा जेल को सिर के प्रभावित जगह पर लगाएं और 40 से 45 मिनट तक छोड़ दें, फिर इसे गुनगुने पानी से धो लें।
कितनी बार इस्तेमाल करें: इस प्रक्रिया को हफ्ते में कम से कम 2 से 3 बार इस्तेमाल करें।

8- ऑलिव ऑयल
इस्तेमाल करने का तरीका: इस ऑयल को सिर के प्रभावित जगह पर मसाज करें और रात भर इसे ऐसे ही छोड़ दें। सुबह गुनगुने पानी से धो लें।
कितनी बार इस्तेमाल करें: इस प्रक्रिया को आप हफ्ते में दो बार करें।



Click it and Unblock the Notifications
