Latest Updates
-
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स
बाल बनेंगे खूबसूरत अगर ऐसे लगाएंगी एलो वेरा जेल
महिलाओं के बाल चाहे जितने भी अच्छे क्यूं ना हों, उन्हें उससे शिकायत जरुर रहती है। बाल बढ नही रहे हैं, पतले हैं, फिजी है या फिर उनकी क्वालिटी अच्छी नहीं है आदि। बालों की खराबी को बढाने के लिये बाजारू शैंपू और उनमें मौजूद ढेर सारे कैमिकल्स ही जिम्मेदार हैं।
अगर आपको प्राकृतिक चीजों पर विश्वास है तो एलो वेरा एक ऐसा पौधा है जो आपके बालो की समस्या को एक पल में ही ठीक कर देगा।

एलोवेरा एक चमत्कारी पौधा है, जिसमें ढेर सारे पोषण होते हैं। इसमे ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो आपके बालों को चमकदार, सुंदर और मजबूत बना सकते हैं।
क्या आप जानते हैं ऐलोवेरा जेल में 20 मिनरल्स, 12 विटामिन्स, 18 अमीनो एसिड्स और 200 प्रकार के न्यूट्रियन्ट्स पाएं जाते हैं। अगर आपको भी अपने बालों की चिंता है तो एलोवेरा जेल का अभी से ही प्रयोग करें। ताजे एलो वेरा के पत्ते से जेल को निकाल लें और उसे फूड प्रोसेसर में पीस कर प्रयोग करें।

1. डैंड्रफ या रूसी कैसे दूर करे
रुसी का उपचार, अगर ठण्ड / सर्दी बढ़ने के साथ ही आपके सिर में काफी डैंड्रफ हो जाते हैं तो आपको ये एलोवेरा सीरम प्रयोग करना चाहिए जो डैंड्रफ से लड़ने में आपकी सहायता करता है। यह एक आसान पद्दति द्वारा आपके सिर से डैंड्रफ हटा देता है। आधा कप एलोवेरा जेल लें और इसे टी ट्री आयल की कुछ बूंदों और 2 चम्मच गुलाबजल के साथ डालें। इन तीनों को अच्छे से मिलाकर सीरम बनाएं। इसे अपने सिर के ऊपर लगाएं और नहाने के 1 घंटे पहले तक लगाकर रखें। अब इसे अच्छे से धो दें। यह सीरम ना केवल आपके सिर से डैंड्रफ को दूर करता है बल्कि इसे वापस आने से भी रोकता है। अच्छे और बेहतर परिणामों के लिए इसे हफ्ते में 1 से 2 बार अपने बालों पर लगाएं।

2. कैस्टर ऑइल के साथ मिला कर लगाएं
ताजे एलो वेरा जेल को कैस्टर ऑइल के साथ मिक्स करें। दोंनो ही चीजें हेयर ग्रोथ में सहायक होती हैं। इन्हें लगाने से बालों का झड़ना रूकता है और बाल लंबे होते हैं। एक कटोरे में कैस्टर ऑइल और एलो वेरा जेल को तब तक मिक्स करें जब तक कि यह स्मूथ पेस्ट ना बन जाए। फिर इससे अपने सिर की अच्छी तरह से मसाज करें। अपने बालो और जड़ों को इस तेल से ढंक दें। फिर इसे रातभर के लिये ऐसे ही लगा छोड़ दें। बाद में इसे हर्बल शैंपू से धो लें सुबह।

3. शैंपू ट्रीटमेंट
बाजार का शैंपू बालों के लिये बिल्कुल भी अच्छा नहीं होता। शैंपू करने से पहले आप चाहें तो शैंपू के साथ एलोवेरा जेल को उसमें मिक्स कर के बालों को धो सकती हैं। नेचुरल कंडीशनर यह आपके बालों को सिल्की, शाइनी और स्मूथ बना सकता है। एलोवेरा का पीस ले कर उसमें से जेल निकालें। फिर इसे पेस्ट बनाएं और सिर पर लगाएं। फिर 15-20 मिनट रुक कर बालों को हल्के शैंपू से धो लें।

4. एलो वेरा और ग्रीन टी
अगर आप सोंचते हैं कि ग्रीन टी केवल पीने से ही हेल्दी होती है तो आप को ये धारणा बदलनी होगी। धूल मिट्टी और प्रदूषण की वजह से जो बालों को नुकसान होता है, वह ग्रीन टी से ही हो जाता है। ग्रीन टी और एलो वेरा में ढेर सारे एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो बालो को खराब होने से रोकते हैं और बालों का टेक्सचर ठीक करते हैं। इससे बाल बढते भी है। एक छोटा कप ताजा ग्रीन टी लें और उसमें एलो वेरा जेल मिलाएं। कोशिश करें आप इससे अपने सिर की मालिश करें। फिर 1 घंटे के लिये रूकें और बाद में बालों को धो लें।

5. बालों की ग्रोथ
अगर बाल बहुत रूखे, डैमेज और अनमैनेजबल हैं तो एलोवेरा आपके काम आ सकता है। एक कप में ऐलोवेरा जेल लें और उसमें 2 चम्मच मेथी पावडर तथा 1 चम्मच कैस्टर ऑइल मिक्स करें। फिर इसे सिर पर मास्क की तरह लगाएं। रात भर छोड़ दें और फिर सुबह बालों को धो लें। मेथी से बालों की ढेर सारी समस्याएं ठीक की जा सकती हैं जैसे, रूखापन, रूसी, दो मुंहे बाल आदि।



Click it and Unblock the Notifications
