Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
कैक्टस वॉटर है बड़े काम की चीज़, हेयर फॉल रोकने से लेकर बढ़ाता है शाइन

महिलाएं अपने बालों की सेहत को लेकर बहुत गंभीर होती हैं लेकिन फिर भी वो बालों पर अलग-अलग स्टाइल करना बंद नहीं करती हैं और केमिकल प्रॉडक्ट्स, गर्म आयरन, कर्लिंग आयरन, ब्लो ड्रायर आदि का इस्तेमाल करती हैं। इस वजह से ये बाल रूखे हो जाते हैं और झड़ने लगते हैं और दो मुंहे बालों की समस्या भी होने लगती है।
बाल टूटने या झड़ने से पहले वो अपनी रंगत खोने लगते हैं और दोमुंहे बाल आ जाते हैं। कभी-कभी सूखे मौसम, उमस और बालों को सख्त पानी से धोने की वजह से भी बाल रूखे होने लगते हैं और फिर टूट जाते हैं।

लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि आपको अपने बालों को स्टाइल करना बंद कर देना चाहिए। आप अपने बालों को सही ट्रीटमेंट देकर स्टाइलिंग मशीनों का इस्तेमाल कर सकती हैं। हर हफ्ते बालों में तेल लगाएं और हेयर मास्क और महीने में एक बार हेयर स्पा लें। इससे बाल स्वस्थ रहते हैं।
आमतौर पर कैक्टस का नाम लेते ही सूखे, गर्म रेगिस्तान ओर बंजर ज़मीन की तस्वीर सामने आती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि कैक्टस का पौधा ऐसे पर्यावरण में पनपता है जो सूखा होता है और ये अपने अंदर कई टन पानी स्टोर करके रखता है। कैक्टस वॉटर एंटीऑक्सीडेंट्स से प्रचुर होता है और इसमें हाइड्रेटिंग यौगिक मौजूद होते हैं।
बालों के लिए हाइड्रेशन बहुत ज़रूरी होता है क्योंकि ये स्कैल्प को मॉइश्चराइज़ करके रखता है और बालों को झड़ने और टूटने से बचाता है। इसमें आयरन और अमिनो एसिड भी प्रचुरता में होता है जोकि बालों के विकास के लिए बहुत ज़रूरी माना जाता है।
कैक्टस और मेथीदाना कंडीश्नर
इस कंडीश्नर को आप घर पर ही बना सकते हैं। इसमें कैक्टस का इस्तेमाल करेंगे तो यह बालों के झड़ने की समस्या को दूर करेगा।
किन चीज़ों की ज़रूरत है:
2/3 कप मेथीदाना पाउडर
3 मध्यम कैक्टस की पत्तियां
6 कप डिस्टल्ड पानी
4 कप पानी
तरीका
कैक्टस की पत्तियों को साफ करें और उन्हें 4 टुकड़ों में काट लें।
एक कटोरी लें ओर उसमें पत्तियों को पीसकर उनका पल्प निकाल लें।
इसमें डिस्टिल्ड वॉटर डालें।
इसे 3 घंटे के लिए रख दें।
अब एक अलग कटोरी लें और उसमें पानी और मेथीदाना पाउडर डालें।
इसे 3 घंटे के लिए रख दें। ये मिश्रण गाढ़ा हो जाएगा।
इन दोनों को एक कटोरी में मिला दें।
मिश्रण से रस निकाल लें और उसे एक बोतल में भरकर रख लें।
रेफ्रिजरेट करें और 3 सप्ताह तक स्टोर करें।
बालों को धोने के बाद इस कंडीश्नर को लगाएं और दस मिनट तक छोड़ दें।
बालों को नॉर्मल पानी से धोएं।
बालों के लिए कैक्टस वॉटर के फायदे
कैक्टस का पानी स्कैल्प और बालों को बहुत फायदा पहुंचाता है। ये बालों को रिवाइटलाइज़ कर उनमें नमी बनाए रखता है और उन्हें मजबूत और स्वस्थ रखता है। कैक्टस के पानी में खूब विटामिन ई होता है जोकि बालों के लिए नैचुरल कंडीश्नर का काम करता है। ये बालों को चमक और वॉल्यूम भी देता है और उन्हें सन डैमेज से बचाता है। अपने बालों को रेजुनवेट करने के लिए आप कैक्टस वॉटर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
बालों के झड़ने को रोकने के घरेलू उपाय
बालों को टूटने से बचाने के कई घरेलू नुस्खे हैं और आज हम आपको बहुत आसान घरेलू नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं।
विटामिंस
बालों के रोमछिद्रों को पर्याप्त ब्लड सप्लाई और पोषण की ज़रूरत होती है ताकि बालों के टूटने की समस्या से बचा जा सके। इसलिए विटामिन सी और डी3 और बायोटिन बालों की सेहत को बेहतर करने में मदद करते हैं। विटामिन सी कोलाजन के उत्पादन को बढ़ाते हैं और रक्त वाहिकाओं को भी मदद करते हैं। विटामिन डी3 केराटिन का उत्पादन करता है। बालों के विकास के लिए बायोटिन बहुत ज़रूरी होता है।
नारियल तेल
नारियल तेल में लॉरिक एसिड जैसे फैटी एसिड होते हैं जोकि बालों को सुरक्षा प्रदान करते हैं।
किन चीज़ों की ज़रूरत है:
1-2 चम्मच नारियल तेल
शॉवर कैप
तरीका
नारियल तेल से स्कैल्प की मालिश करें और शॉवर कैप से ढक लें। रातभर ऐसे ही छोड़ दें।
शैंपू से बालों को धोएं।
सप्ताह में एक बार इसे ज़रूर आज़माएं।
आर्गन ऑयल
आर्गन ऑयल में विटामिन ए, ई और सी प्रचुर मात्रा में होता है और इसमें एंटीऑक्सीडेंट यौगिक भी होते हैं जो बालों को नुकसान से बचाते हैं। इसमें ओमेगा 6 फैटी एसिड और लिनोलेइक एसिड भी होता है जोकि बालों को हाइड्रेट और मॉइश्चराइज़ रखता है।
किन चीज़ों की ज़रूरत है
4 बूंदें आर्गन ऑयल
तरीका
आर्गन तेल से स्कैल्प की मालिश करें।
1-2 घंटे के लिए छोड़ दें और फिर शैंपू से बालों को धोएं।
हर 2 सप्ताह में इस तेल से बालों की मालिश करें।
एलोवेरा
एलोवेरा में एंटी इंलामेट्री, एंटीफंगल और मॉइश्चराइजिंग यौगिक होते हैं जोकि बालों को टूटने से बचाते हैं और एलोवेरा बालों के पीएच को रिस्टोर करने में मदद करता है।
किन चीज़ों की ज़रूरत है:
½ चम्मच एलोवेरा जैल
½ चम्मच बादाम का तेल
तरीका
एक कटोरी में एलोवेरा जैल और बादाम तेल लें।
इस मिश्रण को स्कैल्प पर लगाएं।
30 मिनट तक इसे लगा रहने दें।
इसे पानी से धो लें।
सप्ताह में दो बार इसे लगाएं।
एप्पल सिडर विनेगर
एप्पल सिडर विनेगर स्कैल्प में पीएच लेवल को संतुलित रखने में मदद करता है। इसमें एसेटिक एसिड होता है जोकि बालों को मुलायम बनाता है और झड़ने से बचाता है।
किन चीज़ों की ज़रूरत है:
1 चम्मच एप्पल सिडर विनेगर
2 कप पानी
तरीका
एक कटोरी में एप्पल सिडर विनेगर और पानी लें।
बालों में शैंपू करने के बाद इसे लगाएं।
सप्ताह में एक बार इसे ज़रूर आज़माएं।



Click it and Unblock the Notifications
