Latest Updates
-
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म
DIY: मेयोनेज़ का इस्तेमाल कर पाएं जूं से छुटकारा

काले-घने लंबे बाल किसी भी महिला की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं लेकिन अगर इनमें जूं हो तो ये लंबे बाल शर्मिंदगी की वजह बन जाते हैं। ज्यादातर महिलाओं को अपनी जिंदगी में कम से कम एक बार इनका सामना करना पड़ता है। ऐसे में समझ नहीं आता कि इन जूओं से छुटकारा पाने के लिये क्या करें और बहुत सी महिलाएं मजबूरी में अपने बालों को छोटा करवा लेती हैं। लेकिन, इनसे छुटकारा पाने के लिये आपको अपने बालों को छोटा करवाने की जरूरत नहीं है बल्कि कुछ घरेलू उपाय कर के भी आप इन जूओं से मुक्ति पा सकती हैं। इस आर्टिकल में हम ऐसे ही कुछ घरेलू उपाय के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप आसानी से इस्तेमाल कर सकती हैं और बालों से जूं को दूर कर सकती हैं।
घर पर आप मेयोनेज़ का इस्तेमाल कर जूएं से छुटकारा पा सकती है। हां, सुनने में थोड़ा अजीब है कि जो चीज़ हम खाने में इस्तेमाल करते हैं वो जूएं भगाने का काम कैसे करते हैं। लेकिन वास्तव में, यह सच है। मेयोनेज़ से आपको जूं की समस्या से निजात मिल सकता है।
चलिए जानें कि किस तरह से मेयोनेज़ का इस्तेमाल कर जूएं से छुटकारा मिल सकता है। इसके लिये आपको मेयोनेज़ को बालों और स्कैल्प पर लगाकर पूरी रात छोड़ देना है और सुबह उठकर धो लेना है। यहां हम विस्तार में बता रहे हैं कि मेयोनेज़ की कितनी मात्रा और किस तरह इस्तेमाल करने से आपको जूएं से छुटकारा मिलेगा।

सामग्री
- 1 बड़ा चम्मच मेयोनेज़
- नारियल के तेल की कुछ बूंदें
- शॉवर कैप
कैसे करें इस्तेमाल
सबसे पहले एक कटोरे में मेयोनेज़ लें फिर इसमें नारियल तेल की कुछ बूंदें डालें। अब इसे अच्छी तरह मिलाकर पेस्ट बना लें। इसके बाद इस पेस्ट को अपने स्कैल्प और पूरे बालों में अच्छी तरह लगाएं। फिर शॉवर कैप से स्कैल्प और बालों को कवर कर लें और पूरी रात ऐसे ही रहने दें। फिर सुबह नहाने से पहले अपने बालों को हेयर ड्रायर से पूरी तरह सूखा लें। इसके बाद शैम्पू से बालों को धो लें और ये ध्यान रखें कि कम से कम 15 मिनट आप अपने बालों और स्कैल्प को अच्छी तरह से धोएं। शैम्पू के बाद मरे हुए जूएं को निकालने के लये कंघी करें। इसके बाद अपने बालों को फिर से धो ले और धोने के बEद तौलिए से सूखा लें।
तेज़ी से और बेहतर परिणाम के लिये इस उपाय को हफ्ते में 3 बार कर सकते हैं। तो, इस आसान तरीके से बालों से जूएं को निकाला जा सकता है लेकिन इसके अलावा एक और तरीका भी है, जिससे जूएं से राहत मिल सकती है, तो चलिए इसके बारे में भी जान लेते हैं और आप इन दोनों में से कोई भी विकल्प चुन सकते हैं।
इस प्रक्रिया के लिये आपको चाहिए होगा:
- 1 बड़ा चम्मच मेयोनेज़
- 1 बड़ा चम्मच टी ट्री ऑयल
- 1 बड़ा चम्मच सिरका
कैसे करें इस्तेमाल:
सबसे पहले एक छोटा कटोरा लें और इसमें मेयोनेज़ डालें फिर इसमें टी ट्री ऑयल की कम से कम 10 बूंदें डालें इसके बाद इसमें सिरका की कुछ बूंदे डालकर अच्छे से मिलाएं और पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को अपने स्कैल्प और बालों में लगा लें और करीब 2 घंटे के लिये छोड़ दे, ताकि पैक अपना काम करे। 2 घंटे बाद अपने स्कैल्प और बालों को किसी अच्छे शैम्पू से धो लें। बालों को धोने के बाद कंघी करें ताकि आपके बालों और स्कैल्प से मरे हुए जूएं बाहर निकल जाएं। इसके बाद अपने बालों को सादे पानी से एक बार फिर धो लें और तौलिए से सूखा लें।
तेज़ी से और बेहतर परिणाम के लिये इस उपाय को हफ्ते में 2 बार कर सकते हैं।
अब आप जान चुके हैं कि अगर बालों में जूएं हो जाएं तो परेशान होने के बजाए इनसे कैसे छुटकारा पाया जा सकता है। ऊपर बताए गए दोनों उपाय काफी सरल हैं और साथ ही इसे करने के लिये आपको बहुत ज्यादा पैसे खर्च करने की भी जरूरत नहीं है। हां, कुछ सावधानी बरतने की जरूरत जरूर है।
अगर आप जूएं से राहत पाने के ऊपर बताए गए दो घरेलू उपायों में सेे कोई करने की सोच रहे हैं तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। हम यहां उन्हीं सावधानियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपको इन घरेलू उपायों को करने के दौरान बरतनी हैं।
इन बातों का रखें ध्यान
शॉवर कैप चुनते समय आप ध्यान रखें कि अच्छी क्वालिटी के शॉवर कैप का ही इस्तेमाल करें। सस्ते विकल्प की चाहत में शॉवर कैप की जगह पॉलीथीन बैग का इस्तेमाल ना करें क्योंकि पॉलीथीन बैग एक अच्छे शॉवर कैप की जगह नहीं ले सकता और ना ही उसके जैसा प्रभावी हो सकता है।
किसी भी बच्चे पर इस पैक का उपयोग करते समय बहुत सावधान रहें, खासकर जिन्हें अपने बालों को चबाने की आदत है या जो अनजाने में ऐसा कर सकते हैं। इसके पीछे कारण यह है कि कुछ घंटों के बाद मेयोनेज़ रैंन्सिड यानि कि दूषित हो जाता है और वास्तव में उपभोग करने के लिए बिल्कुल सुरक्षित नहीं है।
अगर बदबू लगे बुरी
हालांकि मेयोनेज़ का गंध बुरा नहीं होती है लेकिन कुछ घंटों के बाद इससे थोड़ी बहुत गंध आ सकती है, अगर आपके परिवार में कोई सदस्य ऐसा है जिसको इस गंध से दिक्कत महसूस हो या फिर वो सहज ना हो तो आपको जूएं से छुटकारा पाने का कोई और विकल्प तलाशना होगा या फिर जब तक आप इस पैक को लगाए रखें उस सदस्य से दूरी बनाये रखें।
यहां, यह भी याद रखने की जरूरत है कि मेयोनेज़ आपको जूं से छुटकारा पाने में मदद करेगा, लेकिन आपको अपने बालों को उस शैम्पू से धोना चाहिए, जो खासकर जूं मारने के लिये बनाये गए हो। ऐसा करने से आपको जूएं से जल्दी छुटकारा मिलेगा।
कंघी करना ना भूलें
एक बार जब आप शैम्पू कर लें, तो अपने बालों को अच्छी तरह से कंघी करना ना भूलें। और ये भी याद रखें कि बालों की कंघी करने के बाद कंघी को अच्छे से धो लें।
तो, आपको इन कुछ सावधानियों को याद रखने की जरूरत होगी, जब कभी भी आप जूं हटाने के लिये मेयोनेज़ के इन दो उपायों का इस्तेमाल करेंगी। फिर देर किस बात की अगर आप भी अपने बालों में जूं से परेशान हैं तो इन आसान तरीकों से अपनी परेशानी से जल्द छूटकारा पाएं। हां,इस बात का भी ध्यान रखें कि बालों की सफाई बहुत जरूरी है तो जूं खत्म होने के बाद भी बालों की सफाई को लेकर आलस या लापरवाही ना करें क्योंकि अगर खूबसूरत बालों की चाहत है तो उचित देखभाल जरूरी है।



Click it and Unblock the Notifications
