Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
किचन के मसाले अब बनाएंगे बालों को मोटा, जानें कैसे करें यूज़
हमारे भोजन में मसालों की अपनी अलग ही जगह है। ये ना सिर्फ खाने का जायका बढाते हैं बल्कि उसमें खुशबू भी बढाते हैं। भारत, मसालों की पैदावार और इस्तेमाल, दोनों में ही नंबर 1 है और इसी कारण इसे ''मसालों की भूमि'' कहा जाता है। मसालों को प्राकृतिक दवा भी कहा जाता है क्योंकि इनमें वो शक्ति होती है जो आपके शरीर के कई रोंगो को दूर कर सकता है।

वाकई में मसाले गुणों से भरपूर होते है, ये सौंदर्यता को बढ़ाते है, स्वास्थ्य को सही रखते है, घाव को भरने के काम आते है, यहां तक कि आपके बालों को भी सुंदर और स्वस्थ बनाते हैं। कुछ मसाले बालों की जड़ों पर अच्छा प्रभाव डालते है और उन्हे मजबूत व चमकदार बनाते हैं। घरेलू उपचार के तौर पर मसालों का उपयोग बालों को स्वस्थ, रूसी रहित और सिल्की बनाने में किया जाता है।
आज कल कम उम्र के लड़के और लड़कियों में बाल झड़ने, टूटने और असमय सफेद होने की समस्या काफी ज्यादा दिखाई देने लग गई है। भारत जैसे दूश में जहां बालों को सुंदरता का प्रतीक माना गया गया है, वहीं ये सब चीज़ें दिल को दुखी कर देने वाली होती हैं।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि मसाले आपके बालों को बढ़ाने और उनको पतला होने से कैसे बचाते है। आइये जानते हैं कुछ ऐसे मसाले जो आपके बालों को पतला होने से बचा सकते हैं।

तेजपत्ता
बालों के लिये किसी वरदान से कम नहीं है तेजपत्ता। जपत्ता के पत्तों को बालों की चमक बढ़ाने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके कुछ पत्तों को लें और उन्हें पानी में उबाल दें। इस पानी के ठंडा होने पर इससे बालों को धो लें। ये पानी बालों में कंडीशनर की तरह काम करता है और चिपचिपाहट को दूर कर देता है। बालों को मजबूती देने के लिये आप तेज पत्ते के तेल का भी प्रयोग कर सकते हैं।

मीठी नीम
दक्षिण भारतीय महिलाओं के लम्बे और सुंदर बालों का रहस्य करी पत्ता के गुणों में छुपा है। करी पत्ता भोजन में मुख्य मसाला माना जाता है लेकिन अगर आप इसकी पत्तियों को बालों में लगाएं तो बाल लम्बे होते है। इसे लगाने के लिए सबसे पहले करी पत्ता की पत्तियों को नारियल तेल में उबालें, तेल को काला हो जाने तक उबालते रहें और बाद में बचे काढ़े को बालों की जड़ों में अच्छे से लगाकर मसाज कर लें। इसे रात भर लगा रहने दें या 2 - 3 घंटे के लिए लगा लें। इससे बालों की लम्बाई अच्छी तरह बढ़ती है।

मेथी दाना
बालों की ग्रोथ बढाने के लिये मेथी दाना बहुत ही अच्छा है। रातभर मेथी के दाने को भिगो कर रख दें और फिर सुबह उसके पानी से बालों को धुलें। इससे आपको रूसी से छुटकारा मिलेगा साथ ही पतले बाल मोटे होंगे।

काला जीरा
काला जीरा, बालों, त्वचा और स्वास्थ्य तीनों के लिए लाभकारी होता है। इसमें ऐसे गुण होते है जो बालों को मजबूत बनाते है और नए बालों को निकलने में पोषण प्रदान करते है। इससे बालों का झड़ना भी बंद हो जाता है।

धनिया
यह बालों की ग्रोथ के लिये काफी अच्छा माना जाता है। इसे आपको अपनी डाइट में शामिल करना होगा। यदि आप चाहें तो धनिया के बीज का पावडर बना कर अपने सिर के तेल में मिला लें और फिर उससे मसाज करें। इससे बालों की जड़ों में मजबूती आएगी।

हल्दी :
हल्दी एक जादुई मसाला है जो अद्भुत गुणों से भरपूर है। इससे घाव भर जाते है, त्वचा के दाग - धब्बे दूर हो जाते है और बाल भी लम्बे हो जाते है। हल्दी पाउडर को लीजिए, उसे पानी में भिगोकर गाढ़ा पेस्ट बना लें और बालों की सतह पर लगा लें। 20 से 30 तक लगा रहने दें और उसके बाद धो लें। ज्यादा असर डालने के लिए सप्ताह में कम से कम दो बार लगाएं।

काली मिर्च :
ब्लैक और रेड पिपर, खाने में तीखापन लाते है लेकिन इसमें ऐसे गुण होते है जिनसे बाल लम्बे होते है। काली मिर्च में प्राकृतिक टॉक्सिन होता है जो बालों को मजबूत बनाता है। इसे लगाने से बालों की सतह पर रक्त का संचार भी अच्छी तरह होता है जिससे बालों की वृद्धि होती है।



Click it and Unblock the Notifications
