Latest Updates
-
गणेश चतुर्थी के दिन कश्मीरी पंडित मानते हैं Pann Poshte, कुल देवी की पूजा से जुड़ी है परंपरा -
जयपुर का मोती डूंगरी गणेश मंदिर: जहां मेहंदी का प्रसाद जोड़ता है शादी की डोर, उमड़ी सिंगल लड़कों की भीड़ -
हरतालिका तीज व्रत कथा: जब नारद मुनि विष्णु विवाह का प्रस्ताव लेकर पहुंचे, मां पार्वती हुईं हैरान -
हरतालिका तीज 2026: क्या गर्भवती महिलाएं रख सकती हैं निर्जला व्रत, जान लें सावधानियां -
Ganesh Chaturthi 2026: ‘गणपति बप्पा मोरया’ से ‘देवा श्री गणेशा’ तक, गणेशोत्सव पर हिट रहे बॉलीवुड के ये गाने -
हरतालिका तीज: शिव-पार्वती के अटूट प्रेम का पावन पर्व, जानें पूजा के नियम और विधि -
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व
एप्पल साइडर से करें रूसी की प्रॉब्लम को बाय-बाय
कई लोंगो को रूसी की समस्या केवल सर्दियों में होती है लेकिन बहुत से लोग इससे सारी उम्र परेशान रहते हैं। कभी कभी तो ज्यादा रूसी की वजह से बाल झड़ना शुरु हो जाते हैं और चेहरे पर मुंहसे भी दिखने लगते हैं। इस तरह की बीमारी को क्रॉनिक डैंड्रफ भी कहते हैं जिसमें सिर से खाल निकलती है और खुजलाहट होती है।
आज कल रूसी इतनी कॉमन हो चुकी है कि इसके लिये बाजार में काफी सारे anti-dandruff hair products आ चुके हैं, जो दावा करते हैं कि वो कुछ ही दिनों में रूसी का सफाया कर देंगे।
लेकिन हां ये सब सिर्फ बड़ी बड़ी बातें हैं और कुछ नहीं। बहुत से लोग बाजारू चीजों पर भरोसा ना कर के केवल घरेलू उत्पादों पर ही भरोसा करते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि एप्पल साइडर विनेगर किस तरह से रूसी का सफाया करता है।
एप्पल साइडर विनेगर रूसी पैदा करने वाले फंगस को दूर करता है। यह नेचर में एसिडिक होता है इसलिये असरदार होता है। आइये जानते हैं एप्पल साइडर विनेगर को कैसे प्रयोग कर सकते हैं।

1. पानी के साथ कैसे बनाएं
1 टीस्पून एप्पल साइडर विनेगर को मग में डाल कर ऊपर से डिस्टिल्लड वॉटर डालें। अपने बालों को इस घो से धोएं। बाद में सिर को गुनगुने पानी से धोएं। रूसी से मुक्ती पाने के लिये आपको इससे हफ्ते में कम से कम दो बार बाल धोना होगा।
2. नींबू के रस के साथ कैसे बनाएं
½ टीस्पून एप्पल साइडर विनेगर को 2 चम्मच नींबू के रस के साथ मिक्स करें। सिर पर इस मिश्रण को डालें और मसाज करे। 15-20 मिनट के बाद अपने बालों को गुनगुने पानी से धो लें और बाद में शैंपू कर लें। रूसी से छुटकारा पाने के लिये इसे हफ्ते में एक बार लगाएं।

3. टी ट्री ऑइल के साथ कैसे लगाएं
आधा पका हुआ केला मसल लें और उसमें आधा चम्चम एप्पल साइडर विनेगर डाल कर 4-5 बूंद टी ट्री ऑइल मिलाएं। इस पेस्ट को सिर पर लगाएं और 30 मिनट तक रूकें। बाद में इसे गुनगुने पानी से धो लें और बाद में शैंपू लगा लें। एक महीने में इस मास्क को 2-3 बार लगाएं और रूसी से छुटकारा पाएं।
4. बेकिंग सोडे को मिला कर कैसे लगाएं
आधा चम्मच बेकिंग सोडा ले कर उसमें 1 चम्मच एप्पल साइडर विनेगर और 2 चम्मच नारियल तेल मिलाएं। इस मिश्रण को सिर पर लगा कर उंगलियों से मसाज करें। 20 मिनट के बाद इसे हल्के शैंपू से धो लें। जिन्हें रूसी की भयंकर समस्या है, वे लोग इसे हर हफ्ते लगाएं।

5. एलो वेरा जेल के साथ कैसे लगाएं
एलो वेरा के पौधे में 2 चम्मच जेल निकालिये और उसमें आधा चम्मच एप्पल साइडर विनेगर की डालिये। फिर इसे अपने सिर पर लगाइये और 20-25 मिनट तक रूकिये। बाद में इसे गुनगुने पानी से धो लीजिये। आप इसे हफ्ते में एक बार यूज़ कर सकती हैं।

6. जैतून तेल के साथ यूज़ कैसे करें
2 चम्मच एक्सट्रा वर्जिंन ऑलिव ऑइल लें और उसमें ½ टीस्पून एप्पल साइडर वेनिगर मिलाएं। इसको अपने सिर पर लगाएं और 30 मिनट तक रूकें। बाद में इसे शैंपू से धो लें। आपको अगर बहुत ज्यादा रूसी है तो इसे हफ्ते में दो बार लगा सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
