Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
स्ट्रेट बाल पाना है आसान, घर पर ही ट्राई करें ये मास्क
स्ट्रेट(सीधे) बाल हर लड़की का सपना होता है। ज़्यादातर महिलाएं अपनी लाइफ में कम से कम एक बार स्ट्रेट हेयर रखना पसंद करती हैं। बोल्ड या केयरफ्री लुक पसंद करने वाली महिलाएं स्ट्रेट हेयर रखना चाहती हैं, स्ट्रेट हेयर आपके लुक को पूरी तरह से बदलने के साथ ही आपके व्यक्तित्व को और प्रभावी बना सकता है। आजकल हमारे पास बालों को स्ट्रेट करने के लिए मार्केट में कई साधन उपलब्ध हैं। हेयर स्ट्रेटनर, केमिकल स्ट्रेटनिंग या पार्लर में स्मूदनिंग के ज़रिए बालों को स्ट्रेट कराया जा सकता है। इसके अलावा भी कुछ और हेयर ट्रीटमेंट भी हैं, जिसका इस्तेमाल कर बालों को स्ट्रेट लुक दिया जा सकता है।
लेकिन इन हेयर ट्रीटमेंट की वजह से बाद में आपके बालों को नुकसान पहुंच सकता है। आखिरकार, यह केमिकल ट्रीटमेंट होते हैं और केमिकल बालों को नुकसान पहुंचाते हैं। इसलिए हम यहां कुछ ऐसे घरेलू मास्क के बारे में बता रहे हैं, जिसकी मदद से आप प्राकृतिक रूप से अपने बालों को स्ट्रेट कर सकेंगी। इन उपायों की मदद से घर बैठे बिना किसी केमिकल के अपने बालों को स्ट्रेट किया जा सकता है। तो चलिए जानें, घर पर बने उन हेयर मास्क के बारे में जो बिना किसी साइड इफेक्ट के प्रभावी ढंग से आपके बालों को स्ट्रेट करने में सक्षम हैं।

अंडा और जैतून का तेल
सामग्री:
2 अंडे
3 बड़ा चम्मच जैतून का तेल
तरीका:
1. एक कटोरे में 2 अंडे को फेंट लें।
2. इसमें 3 बड़ा चम्मच जैतून का तेल डालें और अच्छी तरह मिलाएं।
3. अपने बालों पर अब इस मास्क को लगाएं और इसे लगभग 1 घंटे तक छोड़ दें।
4. एक घंटे बाद किसी माइल्ड शैम्पू से अपने बालों को धो लें।
5. आप सप्ताह में एक बार इस उपाय को कर सकते हैं।
नारियल दूध और नींबू का रस
सामग्री:
¼ कप नारियल का दूध
1 बड़ा चम्मच नींबू का रस
तरीका:
1. दोनों सामग्री एक साथ मिलाएं।
2. इसे रात भर फ्रिज में रखें।
3. अगली सुबह, इस मिश्रण को पूरे बालों और जड़ों में लगाएं।
4. इसे 30 मिनट तक लगा रहने दें और फिर धो लें।
5. सप्ताह में कम से कम एक बार इस उपाय को करें।
दूध और शहद
सामग्री:
¼ कप दूध
2 बड़ा चम्मच शहद
तरीका:
1. एक कटोरे में दूध और शहद मिलाएं।
2. अपने बालों को थोड़े-थोड़े हिस्से में अलग करें और अपने बालों पर इस मास्क को लगाएं।
3. फिर इसे एक शॉवर कैप से ढकें और लगभग 2 घंटे तक रहने दें।
4. 2 घंटे बाद अपने बालों को ठंडे पानी और हल्के शैम्पू से धोएं।
चावल का आटा और अंडा
सामग्री:
1 अंडे का सफेद हिस्सा
5 बड़ा चम्मच चावल का आटा
¼ कप दूध
तरीका:
1. एक कटोरे में सभी सामाग्री को मिलाएं।
2. अपने बालों पर इस मास्क को लगाएं।
3. लगभग एक घंटे के लिए मास्क को लगा रहने दें।
4. 1 घंटे के बाद इसे सादे पानी से धो लें।
एलोवेरा और नारियल तेल
सामग्री:
¼ कप एलोवेरा जेल
¼ कप नारियल का तेल
तरीका:
1. ¼ कप नारियल के तेल को गर्म करें।
2. नारियल के तेल में बराबर मात्रा में एलोवेरा जेल मिलाएं।
3. ताजा एलोवेरा जेल का उपयोग करना बेहतर है।
4. इस मिश्रण को अपने बालों पर लगाएं और एक घंटे तक रहने दें।
5. 1 घंटे के बाद, इसे नॉर्मल पानी से धो लें।
सेब का सिरका
सामग्री:
2 बड़ा चम्मच सेब का सिरका
1 कप पानी
तरीका:
1. एप्पल साइडर विनेगर और पानी की बराबर मात्रा को मिलाएं।
2. शैम्पू करने के बाद, अपने बालों पर इस मिश्रण को डालें और इसे स्कैल्प पर मालिश करें।
3. कुछ मिनट बाद इसे ठंडे पानी से अच्छी तरह से धो लें।
केला और शहद
सामग्री:
1 या 2 केला
2 चम्मच शहद
तरीका:
1. बालों की लंबाई के हिसाब से 1 या 2 पके केले को मैश करें और इसमें 2 बड़ा चम्मच शहद मिलाएं।
2. इस पेस्ट को मास्क की तरह अपने बालों पर लगाएं।
3. मास्क को आधे घंटे तक लगे रहने दें और इसके बाद शैम्पू से धो लें।
4. बेहतर परिणाम के लिए सप्ताह में एक बार इस मास्क को लगाएं।
सिरका और दही
सामग्री:
½ कप दही
1 चम्मच सिरका
1 चम्मच शहद
तरीका:
1. एक कटोरे में दही, सिरका और शहद को अच्छी तरह मिला लें।
2. अपने बालों और स्कैल्प पर इस मास्क को लगा लें।
3. इसे आधे घंटे तक लगा रहने दें और फिर धो लें।
4. बेहतर परिणामों के लिए सप्ताह में एक बार इस उपाय को करें।

एवोकैडो और जैतून के तेल का हेयर मास्क
सामग्री:
1 पका हुआ एवोकैडो
2-3 चम्मच जैतून का तेल
तरीका:
1. एवोकैडो को 1 या 2 चम्मच जैतून के तेल के साथ मैश करें।
2. बालों को 4 हिस्सों में अलग करें।
3. बालों के प्रत्येक हिस्से में ब्रश का इस्तेमाल कर इस मास्क को लगाएं।
4. बालों में मास्क को अच्छी तरह से लगाने के बाद शॉवर कैप लगाकर 30 मिनट तक छोड़ दें।
5. 30 मिनट के बाद माइलड शैम्पू का उपयोग कर बालों को धो लें।



Click it and Unblock the Notifications
