Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
Silky और Shiny बालों के लिए लगाएं ये Fruit mask, नहीं लगाना पड़ेगा स्पा का चक्कर

Shiny और Silky बालों के लिए लड़कियां क्या क्या जतन नहीं करती है। पार्लर जाएंगी या स्पा के चक्कर लगाने लग जाती है। लेकिन आप नहीं मानेंगी, बालों में होने वाली समस्या को सही करने के लिए घरेलू उपाय काफी कारगर साबित होते हैं। फ्रूट पैक इनमें सबसे ज्यादा सही होते हैं। अगर आपको चाहिए लहराते हुए बाल तो चलिए जानते हैं बालों के लिए लाभप्रद फ्रूट पैक के बारे में।
हर किसी को गुस्सा आता है और झुंझलाहट होती है जब उसके बालों की चमक चली जाती है, वो झड़ने लगते हैं। ऐसे में कई बार समझ नहीं आता है कि क्या करें। हर कोई अपने हिसाब से सलाह देता है लेकिन उन सलाहों पर अमल कर पाना उतना आसान नहीं होता है जितना की लगता है। लेकिन घरेलू उपाय काफी कारगर होते हैं। अगर इन्हें हफ्ते में एक भी दिन सही तरीके से लागू कर सकते हैं तो आपके बालों में जान आ जाएगी। बालों के लिए रीठा, आवंला आदि काफी फायदेमंद होते हैं। साथ ही फल भी बालों के लिए हेल्दी होते हैं।

अगर आप चाहती हैं कि आपके बाल हमेशा चमकदार और मजबूत बने रहें तो फलों का सेवन करने के साथ-साथ उन्हें बालों में लगाना भी सीखें। जी हां, बालों में फलों को फ्रूट पैक बनाकर लगाने से बाल, स्वस्थ हो जाते हैं। बोल्डस्काई के इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ स्पेशल फ्रूट पैक के बारे में, जिनसे आपके बाल घने और मुलायम हो जाएंगे। पढिए विस्तृत जानकारी -
स्टेप 1 - आप एक एवोकैडो और एक केला लें। आपके बालों की लम्बाई पर निर्भर करता है कि आप कितनी मात्रा में फल को लें। अगर आपके बालों में रूखापन रहता है तो जैतून का तेल भी लें। एवोकैडे, बालों को पोषण प्रदान करता है और उन्हें मुलायम कर देता है।
स्टेप 2 - एवोकैडो को कट करें और उन्हें एक कटोरे में रखें। चम्मच से अच्छे सें फेंट लें। सुनिश्चित कर लें कि आपको जैतून का तेल मिलाना है या नहीं। पेस्ट को बिल्कुल मुलायम कर लें।
स्टेप 3 - अब केला लें और इसके टुकड़े कर दें। इसे एवोकैडो में पेस्ट में मिला दें। आपको बता दें कि केला, बालों के लिए बहुत लाभकारी होता है।
स्टेप 4 - अब इस पेस्ट में सबसे अंत में ऑलिव ऑयल यानि जैतून का तेल मिला दें। सिर्फ एक चम्मच तेल को ही डालना होगा। इससे बालों की ड्राईनेस दूर हो जाएगी।
स्टेप 5 - इसके बाद, अपने हाथ में एक चम्मच या ब्रश लें और इस लेप को धीरे-धीरे बालों में लगाएं। ध्यान रखें कि बालों की जड़ों तक ये लेप अच्छे से लग जाएं।
स्टेप 6 - इसके बाद, आप एक शॉवर कैप को बालों पर लगा लें। इससे आपके कपड़े खराब नहीं होंगे। इस लेप को कम से कम एक घंटे के लिए लगाकर रखें।
स्टेप 7 - अपने बालों को रेगुलर तरीके से शैम्पू करें। बाद में कंडीशनर लगा लें। एक बार बाल सूख जाने के बाद, आप खुद देखेंगे कि वो मुलायम हो गए हैं और कुछ समय बाद आपको उनकी मजबूती में भी फर्क समझ में आने लगेगा।



Click it and Unblock the Notifications
