Latest Updates
-
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक
घर पर ही कैसे पाएं किम कर्दाशियां जैसा ग्लास हेयरलुक
आपने ग्लास स्किन के बारे में तो सुना ही होगा लेकिन क्या कभी आपने ग्लास हेयर के बारे में सुना है? खैर, ये हेयरस्टाइल आजकल इंस्टाग्राम पर सिलेब्रिटीज़ के बीच काफी फेमस हो रहा है और आप कई सिलेब्रिटीज़ को इस हेयर लुक में देख सकती हैं।
क्या है ग्लास हेयर
आप भी जानना चाह रही होंगी कि आखिर से ग्लास हेयर है क्या, तो आपको बता दें कि ये एक शार्प हेयरकट है जिसे परफेक्ट तरीके से कट करने के बाद बालों को पॉलिश किया जाता है और उन्हें चमकदार बनाया जाता है। ये ग्लास से एकदम परफेक्टली कवर किए हुए नज़र आते हैं। ग्लास हेयर लुक पूरी तरह से पॉलिश्ड है।

ये सिलेब्रिटीज़ रख चुकी हैं ग्लास लुक
कई सिलेब्रिटीज़ को ग्लास लुक बहुत पसंद आया है और इनमें से कुछ ने तो इसे ट्राई भी किया है। इस स्टाइल को सबसे पहले अपनाने वाली हैं किम कर्दाशियां। किम की बहन क्लोह कार्दाशियां ने ही उन्हें ये ब्लंड बॉब कट दिया है। इस लुक में किम के बाल एक दम संगमरमर की तरह चमक रहे हैं।
क्लोह का हेयरस्टाइल बिल्कुल बर्फ की शीट की तरह है जिसे आप ग्लास हेयर कहते हैं। किम और क्लोह के अलावा काइली जेनर भी इस ब्लॉन्ड ग्लास हेयर लुक में नज़र आईं।
बाकी सिलेब्रिटीज़ में ऑलिविया कुल्पो, एशले ग्राहम, हेली बाल्डविन, जस्टिन बीबर, जेन्ना डेवान, लूसी हेल और सलमा हयाक भी इस बोल्ड हेयरस्टाइल को अपना चुके हैं।
अब आप भी जानना चाह रहे होंगे कि क्या इस हेयर कट को आप घर पर भी कर सकते हैं? तो आपको बता देते हैं कि आप इसे घर पर कर तो सकती हैं लेकिन उसके लिए आपको थोड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। ग्लास हेयर हर किसी को सूट कर जाते हैं लेकिन उमस भरे मौसम में इनका हाल बेहाल हो सकता है।
गर्मी में अगर उमस भरा मौसम हो तो ग्लास हेयर को मेंटेन रखना बहुत मुश्किल हो जाता है। इसलिए आप ग्लास हेयर कर सकती हैं लेकिन आप इसे गर्मी ना ही करें तो बेहतर होगा। सालभर में कभी भी किसी भी वक्त आप इस हेयरस्टाइल को कर सकती हैं और अगर अब भी आपके मन में ग्लास हेयर को लेकर कोई आशंका है तो नीचे दिए गए टिप्स जरूर पढ़ें और जानें कि ग्लास हेयर करवाना क्यों बेहतर है।
क्यों करवाएं ग्लास हेयर
इसे करना बहुत आसान है और इसमें ज़्यादा समय भी नहीं लगता है।
ये हर तरह के चेहरे के आकार पर सूट करता है और इसे आप बड़ी आसानी से कैरी कर सकती हैं।
ये काफी सस्ता है और आप घर पर भी कम से कम प्रॉडक्ट्स की मदद से इसे कर सकती हैं।
ये बालों को चमकदार बनाने के साथ-साथ उन्हें मुलायम भी बनाता है। इसे मेंटेन रखना भी बहुत आसान है।

वैसे तो कई सेलेब्रिटीज़ सैलून जाकर ये ग्लास हेयर स्टाइल अपना रहे हैं लेकिन आपको बता दें कि आप घर पर इसे ट्राई कर सकती हैं। तो चलिए जानते हैं घर पर ग्लास हेयर स्टाइल बनाने का आसान तरीका और कैसे आप इससे सैलून के खर्चे से बच सकते हैं।
कैसे पाएं किम कार्दाशियां जैसे ग्लास हेयर
जॉ लाइन से हल्का से नीचे तक ब्लंट बॉब हेयर कट करें।
नया केयरकट मिलने के बाद बालों को धोएं और तौलिए से सुखा लें।
अब बालों पर हीट प्रोटेक्टिंग क्रीम लगाएं और इसे नीचे सिरों तक भी लगाएं।
एक बड़ा सा गोल ब्रश लें और बालों को सीधा अच्छी तरह से ब्लो ड्राई करें।
इसके बाद बालों पर सीरम लगाएं।
हेयर सैटिंग स्प्रे से बालों को फिक्स करें और लीजिए आपका न्यू ग्लास हेयर लुक तैयार है।
अब तो आप जान गई ना कितने आराम से कुछ ही मिनटों में आप घर पर ही ग्लास हेयर लुक कैसे पा सकती हैं। तो चलिए इस सर्दी के मौसम में ये लुक ज़रूर ट्राई कीजिएगा।



Click it and Unblock the Notifications
