Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
हेयर फॉल की समस्या के लिए ट्राई करें ग्रीन टी के ये आसान हैक्स

क्या आप उन लोगों में से हैं जो अपने हेयर फॉल को रोकने के लिए तरह तरह के हेयर केयर प्रोडक्ट्स ट्राई करते रहते हैं? अगर हां, तो फिर ये आर्टिकल आपके काम आ सकता है। बालों का झड़ना किसी के लिए भी बुरे सपने की तरह है।
कई कारक हैं जिनकी वजह से हेयर फॉल की समस्या पैदा होती है जैसे प्रदूषण, लाइफस्टाइल में बदलाव, हार्मोनल समस्या, हीट स्टाइलिंग प्रोडक्ट्स का ज़्यादा इस्तेमाल, धूप के संपर्क में बार बार आना आदि। आज हम आपको बताने वाले हैं कि कैसे ग्रीन टी की मदद से आप हेयर फॉल की समस्या से प्रभावकारी तरीक़े से निपट सकते हैं।

इसमें कोई दो राय नहीं है कि ग्रीन टी की चुस्कियां आपके सेहत से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करती है। इसके साथ ही ग्रीन टी का बाहरी तौर पर इस्तेमाल बालों को भी फायदा पहुंचाता है। ग्रीन टी एंटीऑक्सीडेंट के तौर पर काम करता है और बालों की ग्रोथ में मदद करता है। जब ग्रीन टी को स्कैल्प पर लगाया जाता है तो ये ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करता है जिसकी मदद से बाल बढ़ते हैं।
अब जानते हैं कि ग्रीन टी को हेयर फॉल की समस्या से छुटकारा पाने के लिए अपने हेयर केयर रूटीन में कैसे शामिल करना है।

ग्रीन टी से धोएं बाल
ये बालों में ग्रीन टी को इस्तेमाल करने का सबसे आसान और बेस्ट तरीका है। आप बाल धोने के वक़्त सबसे आखिरी में बालों को इससे धो सकते हैं। इसके साथ ही ग्रीन टी स्कैल्प में हुई किसी तरह की डैमेज से लड़ने में भी मदद करता है।
सामग्री
3-4 ग्रीन टी के बैग
½ लीटर पानी
कैसे तैयार करें
सबसे पहले पानी में ग्रीन टी बैग को 10 से 15 मिनट के लिए डूबा कर रख दें। बालों को शैम्पू करके धो लें और फिर ग्रीन टी वाले पानी को अपने सिर पर डालें। सबसे आखिर में सदा पानी डाल लें। अच्छे नतीजे पाने के लिए महीने में दो से तीन बार ग्रीन टी वाले पानी से बालों को धोएं। ये बालों से डैंड्रफ को भी दूर करने में मददगार है।

अंडा और ग्रीन टी हेयर मास्क
ग्रीन टी को सिर्फ बाल धोने के अलावा आप इसे हेयर मास्क के तौर पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं जो बालों को पोषण देने के साथ कंडीशनिंग भी करेगा जिससे बालों के झड़ने की समस्या कम हो जाएगी।
सामग्री
1 अंडा
2-3 चम्मच ग्रीन टी
कैसे करें उपयोग
पहले ग्रीन टी का घोल बना लें। अब एक बाउल में अंडा लेकर उसे फेंट लें और उसमें ग्रीन टी वाला लिक्विड डाल दें। अब दोनों चीज़ों को अच्छे से मिक्स कर लें। इसे अपने बालों और स्कैल्प पर लगाएं। अब शॉवर कैप से अपने सिर को ढक लें। अब इसे आप कुछ मिनट से लेकर एक घंटे तक रख सकते हैं। अब आप सल्फेट फ्री शैम्पू से बालों को धो लें।

ग्रीन टी और कोकोनट ऑयल मास्क
झड़ते बालों की समस्या से लड़ने का ये भी एक बेहतरीन तरीका है।
सामग्री
2 चम्मच ग्रीन टी
1 चम्मच नारियल का तेल
½ नींबू
कैसे करें इस्तेमाल
एक बर्तन में ग्रीन टी बना लें। अब एक बाउल में ग्रीन टी और नींबू का रस मिला कर अच्छे से मिक्स कर लें। अब इसमें नारियल का तेल मिला कर मिश्रण को ब्लेंड कर लें। इस मिश्रण को अपने स्कैल्प और बालों में लगाएं। उंगलियों की मदद से तीन से पांच मिनट तक मसाज करें। इसे बालों में आधे घंटे के लिए लगा रहने दें और फिर बालों को धो लें। आप खुद ही अंतर महसूस करेंगे।



Click it and Unblock the Notifications
